Online Update Stm Header
ONLINE UPDATE STM onlineupdatestm.in.net

SSC JE Paper 1 Admit Card 2026 Out for 1748 Posts – Download Hall Ticket

SSC JE Paper 1 Admit Card 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Junior Engineer Examination 2026 की Paper-I परीक्षा के लिए Admit Card जारी करना शुरू कर दिया है।वैसे उम्मीदवारों जिन्होंने SSC Junior Engineer Examination 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब अपना Paper 1 Admit Card आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 02 नवंबर से 06 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना SSC JE Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी जानकारी दी गई है।

Staff Selection Commission (SSC)

SSC JE Paper 1 Admit Card 2026

SSC JE Paper 1 Admit Card 2026 Out – Junior Engineer Examination, 2026

Junior Engineer Examination, 2026 (Paper-I) – Computer Based Examination (CBE)
ONLINEUPDATESTM.IN.NET

Application Fee

  • Gen/ OBC EWS : Rs. 100/-
  • SC/ ST/ PwBD Candidates : Rs. 00/-
  • All Female Candidates : Rs. 00/-
  • 1st Time Correction Fee : Rs. 200/-
  • 2nd Time Correction Fee : Rs. 500/-
  • Payment Mode : फीस सिर्फ Online (Net Banking, Debit/Credit Card या UPI) से जमा होगी।

SSC JE Paper 1 Exam Date 2026 और Important Dates

  • Online Apply Start : 02 September 2026
  • Online Apply End : 22 September 2026
  • Fee भरने की अंतिम तारीख : 23 September 2026
  • Correction Window : 28 से 30 September 2026
  • परीक्षा शहर की सूचना (City Slip) : 23 October 2026 से
  • Admit Card : 30 October 2026 से, परीक्षा की तारीख के हिसाब से
  • SSC JE Paper 1 Exam Date 2026 : 02 to 06 Nov & 30 Nov to 01 Dec 2026
  • Paper-I का Result : Notify Later

SSC Junior Engineer Paper 1 Admit Card 2026 पर क्या-क्या लिखा होगा?

  • उम्मीदवार का नाम, Roll Number, जन्म तिथि और फोटो
  • आवेदन किया गया पद, जैसे JE (Civil), JE (Electrical), JE (Mechanical), JE (Telecom) या IMD में Scientific Assistant
  • परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और रिपोर्टिंग का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • परीक्षा के जरूरी निर्देश

SSC Junior Engineer Paper 1 Admit Card 2026 पर लिखी जानकारी को ही असली माना जाएगा। उसमें लिखी तारीख और समय से अलग किसी और समय पर परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या साथ ले जाएं?

  • Admit Card का Print।
  • जिन्होंने Aadhaar से पहचान (Authentication) कराई है : उन्हें आयोग के नियम के अनुसार केंद्र पर बायोमेट्रिक जांच से गुजरना होगा।
  • जिन्होंने Aadhaar से पहचान नहीं कराई है : उन्हें परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। साथ में कम से कम 2 ताजा रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और असली वैध Photo ID लानी होगी। ID में जन्म तिथि वही होनी चाहिए जो Admit Card में है।
  • मान्य ID के उदाहरण : Voter ID, Driving License, PAN Card, Passport, स्कूल या कॉलेज का ID Card, नियोक्ता का ID Card और पूर्व सैनिक का Discharge Book।
  • अगर Photo ID पर जन्म तिथि नहीं छपी है तो जन्म तिथि का कोई और असली प्रमाण साथ लाएं, जैसे 10वीं की Marksheet या Birth Certificate।
  • Scribe की सुविधा लेने वाले दिव्यांग उम्मीदवार जरूरी Medical Certificate और बाकी कागज साथ रखें।
  • Admit Card की एक अतिरिक्त कॉपी अपने रिकॉर्ड के लिए रखें।

ध्यान दें : आयोग ने 26 October 2026 को परीक्षा की तारीखों में बदलाव की सूचना (Corrigendum) जारी की है। इसलिए अपनी परीक्षा की तारीख हमेशा अपने Admit Card पर देख लें।

SSC JE Paper 1 Exam Date 2026 – परीक्षा का नया कार्यक्रम

  • आयोग की 01 October 2026 की सूचना में परीक्षा की तारीखें बताई गई थीं। उसके बाद 26 October 2026 को Corrigendum आया।
  • Corrigendum के अनुसार Junior Engineer Examination 2026 की Paper-I (CBE) अब 02 से 06 November 2026 और 30 November से 01 December 2026 को होगी।
  • रिपोर्ट के अनुसार JE (Telecom) की परीक्षा 30 November और 01 December 2026 को है, क्योंकि उसका विषय (Part-G) अलग बैच में कराया जाता है।
  • बाकी पद 02 से 06 November 2026 के बीच अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा देंगे।
  • Paper-I के बाद Paper-II की परीक्षा December 2026 में होने की संभावना है।
  • शिफ्ट और रिपोर्टिंग का समय Admit Card पर लिखा होगा।

SSC JE Paper 1 Exam Pattern 2026

प्रश्न पत्र विषय प्रश्न अंक समय
Paper-I General Intelligence and Reasoning 50 50 2 घंटे
General Awareness 50 50
General Engineering (अपने पद के हिसाब से : Civil, Electrical, Mechanical या Telecom आदि) 100 100
कुल 200 200
  • सारे प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) और बहुविकल्पीय होते हैं।
  • प्रश्न सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी में आते हैं।
  • Negative Marking : Paper-I में हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे।
  • Scribe की सुविधा के पात्र उम्मीदवारों को 2 घंटे 40 मिनट मिलेंगे।
  • Paper-I सिर्फ Qualifying है। इसके अंकों से तय होता है कि Paper-II में कौन बुलाया जाएगा। Final Merit सिर्फ Paper-II के अंकों से बनती है।
  • अगर परीक्षा कई शिफ्ट में हुई तो अंकों का Normalization किया जाएगा।
  • Paper-II : सिर्फ General Engineering का विषय, 100 प्रश्न, 300 अंक, समय 2 घंटे। इसमें हर गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा।

न्यूनतम Qualifying अंक

UR OBC / EWS बाकी सभी वर्ग
30%25%20%

SSC JE Paper 1 Result 2026 कब आएगा?

  • बता दे कि SSC JE Paper 1 Result 2026 की तारीख आयोग ने अभी नहीं बताई है। Result परीक्षा पूरी होने के बाद आएगा।
  • परीक्षा 30 November से 01 December 2026 तक चलेगी, इसलिए Result उसके बाद ही आने की उम्मीद है।
  • पिछली बार (2024) Paper-I जून में हुई थी और उसका Result अगस्त में आया था। हर बार का समय अलग हो सकता है।
  • परीक्षा के बाद आयोग Answer Key जारी करेगा। उस पर आपत्ति Online दर्ज की जा सकेगी। इसके लिए हर प्रश्न पर Rs. 50/- लगेंगे, जो वापस नहीं होंगे।
  • Final Answer Key के आधार पर SSC JE Paper 1 Result 2026 बनेगा। उसके बाद Cut Off और अंक भी जारी होंगे।
  • Paper-I पास करने वालों को Category के हिसाब से Paper-II के लिए चुना जाएगा।

SSC JE 2026 की Vacancy और पदों की जानकारी

Tentative Vacancy : 1,748 पद
महत्वपूर्ण : Notification के अनुसार अस्थायी पद 1,748 हैं। पदवार और वर्गवार पदों की अंतिम संख्या बाद में बताई जाएगी। आयोग राज्यवार या जोनवार पद इकट्ठा नहीं करता। भर्ती Junior Engineer (Civil), Junior Engineer (Electrical), Junior Engineer (Mechanical), Junior Engineer (Telecom) और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) में Scientific Assistant के पदों के लिए है। सारे पद Group ‘B’ के हैं।

SSC JE 2026 की Eligibility और Age Limit

विवरण जानकारी
शैक्षणिक योग्यता पद और विभाग के हिसाब से अलग है। किसी पद के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की Degree चाहिए, तो किसी के लिए 3 साल का Diploma। कुछ विभागों में Diploma के साथ 2 साल का अनुभव भी माना गया है। पूरी सूची Notification की तालिका में है।
Age Limit विभाग के हिसाब से 30 साल तक या 32 साल तक (01 August 2026 के अनुसार)। 30 साल वाले पदों के लिए जन्म 02 August 1996 से 01 August 2008 के बीच होना चाहिए। 32 साल वाले पदों के लिए जन्म 02 August 1994 से 01 August 2008 के बीच होना चाहिए।
उम्र में छूट SC/ST/OBC/PwBD और पूर्व सैनिक जैसे वर्गों को नियमों के अनुसार ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी।

Age Calculator : Click Here

SSC JE Salary और Selection Process 2026

  • Salary : सभी पद Group ‘B’ हैं और 7th CPC के Level-6 में आते हैं। वेतनमान Rs. 35,400/- से Rs. 1,12,400/- है।
  • पहला चरण : Paper-I (Computer Based Examination)। यह सिर्फ Qualifying है।
  • दूसरा चरण : Paper-II (Computer Based Examination)। इसके अंकों से Final Merit बनेगी।
  • तीसरा चरण : Document Verification। शैक्षणिक योग्यता, Category और अनुभव के प्रमाण पत्र संबंधित विभाग जांचेगा।
  • JE (Civil), JE (Electrical और Mechanical), IMD का Scientific Assistant और JE (Telecom) की अलग-अलग Merit List बनेगी।
  • सारे चरणों में उम्मीदवारी अस्थायी (Provisional) रहेगी। कोई दावा कागजों से साबित न होने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।

SSC JE Paper 1 Admit Card 2026 कैसे Download करें?

1. सबसे पहले SSC की Official Website ssc.gov.in खोलें।

2. होम पेज पर Admit Card या Admission Certificate वाले हिस्से में जाएं।

3. अपने क्षेत्र (Region) का चुनाव करें। यह वही क्षेत्र है जहां की परीक्षा के लिए आपने आवेदन किया है।

4. Junior Engineer Examination, 2026 (Paper-I) वाले Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

5. अपना Registration Number या Roll Number और पासवर्ड या जन्म तिथि डालें। साथ में स्क्रीन पर दिखा Captcha भरें।

6. Login करने पर आपका SSC JE Paper 1 Admit Card 2026 स्क्रीन पर आ जाएगा।

7. उसमें अपना नाम, फोटो, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र का पता ध्यान से जांचें।

8. Admit Card का साफ Print निकालें और एक अतिरिक्त कॉपी भी साथ रखें।

ध्यान दें : Admit Card परीक्षा की तारीख के हिसाब से अलग-अलग दिन जारी हो रहे हैं। अगर आपकी परीक्षा बाद की तारीख में है और आपका Admit Card अभी नहीं दिख रहा, तो घबराएं नहीं। विज्ञापन के अनुसार Admit Card परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले उपलब्ध हो जाता है। अगर परीक्षा से एक हफ्ता पहले आपकी जानकारी Website पर न मिले तो अपने क्षेत्र के SSC क्षेत्रीय कार्यालय से आवेदन की रसीद के साथ संपर्क करें। नाम, फोटो या तारीख में गलती हो तो तुरंत क्षेत्रीय कार्यालय को बताएं।
Disclaimer : इस Website पर दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमने SSC JE Paper 1 Admit Card 2026 से जुड़ी जानकारी कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी Official Notification, Corrigendum और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर आसान भाषा में देने का प्रयास किया है। Admit Card, परीक्षा और Result से संबंधित अंतिम और नई जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC की Official Website ssc.gov.in जरूर देखें। जानकारी में किसी प्रकार की गलती, बदलाव या देरी के लिए हमारी Website जिम्मेदार नहीं होगी।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. SSC JE Paper 1 Admit Card 2026 कब जारी हुआ है?

SSC JE Paper 1 Admit Card 2026, 30 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Q2. SSC JE Paper 1 Exam Date 2026 क्या है?

SSC JE Paper 1 Exam Date 2026 के अनुसार, जूनियर इंजीनियर की परीक्षा 02 नवंबर से 06 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन CBT मोड में होगी।

Q3. SSC Junior Engineer Paper 1 Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने Registration Number और Password की मदद से लॉगिन करें। इसके बाद SSC Junior Engineer Paper 1 Admit Card 2026 डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।

Q4. SSC JE Paper 1 Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होगी?

SSC JE Paper 1 Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना Registration Number या Roll Number और Password अथवा Date of Birth की आवश्यकता हो सकती है।

Q5. SSC JE Paper 1 Result 2026 कब जारी होगा?

SSC JE Paper 1 Result 2026 परीक्षा समाप्त होने के बाद कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किया जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होगा, जहां उम्मीदवार अपना Roll Number चेक कर सकेंगे।

Nitish Rana - Author
Verified Publisher

Written by Nitish Rana

Nitish Rana is an Author of Online Update Stm. He holds an M.A. degree in Political Science and has been writing informative blogs for the past 2 years. He is passionate about creating simple and easy-to-understand content related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to provide useful and reliable information to students and job seekers in a clear and reader-friendly manner.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top