Online Update Stm Header
ONLINE UPDATE STM onlineupdatestm.in.net

Bihar BPSC Auditor Mains Online Form 2026 for 102 Posts

BPSC Auditor Mains Online Form 2026 के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पंचायती राज विभाग के अंतर्गत अंकेक्षक (Auditor) पद की मुख्य लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह Form केवल प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों ही भर सकते है। आयोग के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में कुल 1,248 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 29 October 2026 से 16 November 2026 तक इसका ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको BPSC Auditor Mains Application Form 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां, परीक्षा पैटर्न, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने से जुड़ी जरूरी जानकारी को आसान भाषा में बताने का प्रयास किया है।

Bihar Public Service Commission (BPSC)

BPSC Auditor Mains Online Form 2026

BPSC Auditor Mains Online Form 2026 – पंचायती राज विभाग में अंकेक्षक (Auditor) के 28+74 पदों के लिए मुख्य परीक्षा का फॉर्म

Advt. No. 09/2026 (Auditor – Bihar Panchayat Ankekshan Sewa)
ONLINEUPDATESTM.IN.NET

Application Fee

  • सभी वर्गों के लिए Mains Exam का शुल्क : Rs. 0/- (कोई शुल्क नहीं)
  • सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के संकल्प (संख्या 15568, दिनांक 21.08.2025) के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क देय नहीं है।
  • प्रारंभिक परीक्षा के समय आवेदन शुल्क Rs. 100/- था। अब उसे दोबारा नहीं देना है।

Important Dates

  • Pre Exam की तारीख : 05 July 2026
  • Mains Online Application शुरू : 29 October 2026
  • Mains Online Application की अंतिम तारीख : 16 November 2026
  • प्रमाण पत्र जारी होने की अंतिम तारीख : 26 February 2026
  • Mains Exam की तारीख : Notify Later
  • Admit Card : Notify Later

Mains का फॉर्म कौन भर सकता है?

  • सिर्फ वही उम्मीदवार, जो 05 जुलाई 2026 की Pre Exam में सफल हुए हैं। कुल 1,248 उम्मीदवारों को बुलाया गया है।
  • सभी उम्मीदवारों की पात्रता पूरी तरह औपबंधिक रहेगी। ऑनलाइन आवेदन में भरी गई जानकारी को सही मानकर आगे की प्रक्रिया होगी।
  • Mains के आवेदन में कुछ बॉक्स पहले से भरे मिलेंगे। ये वही जानकारी है जो आपने प्रारंभिक परीक्षा के फॉर्म में भरी थी। बाकी जानकारी में कोई बदलाव नहीं होगा।
  • आपको सिर्फ अपना वैकल्पिक विषय चुनना है। एक बार अंतिम रूप से Submit करने के बाद इसे बदला नहीं जा सकेगा।
  • आरक्षण का दावा वही मान्य होगा जो प्रारंभिक परीक्षा के फॉर्म में किया गया था। इसमें कोई परिवर्तन मान्य नहीं है।
  • शैक्षणिक योग्यता के वही प्रमाण पत्र मान्य होंगे जिनका जिक्र प्रारंभिक परीक्षा के फॉर्म में किया गया था।

BPSC Auditor Vacancy 2026 – पदों का विवरण

Total Vacancy : 28 + 74 = 102 पद
महत्वपूर्ण : पदों की संख्या अनुमानित है। अधियाची विभाग से अधिसूचना में संशोधन आने पर पद घट या बढ़ सकते हैं। 28 पद और 74 पद की दो अलग तालिकाएं हैं और इनकी आयु सीमा की गणना की तारीख भी अलग है।
पद का नाम वेतनमान Grade Pay Level कुल पद
अंकेक्षक (Auditor) Rs. 5,200 – 20,200/- GP 2800/- Level-5 28 + 74 = 102

28 पदों की कोटिवार जानकारी (तालिका 1.a)

कोटि कुल पद इनमें महिलाओं के पद (35%)
अनारक्षित (UR)1806
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)0301
अनुसूचित जाति (SC)0100
अनुसूचित जनजाति (ST)0000
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)0200
पिछड़ा वर्ग (BC)0301
पिछड़े वर्ग की महिला (BCL)0100
कुल2808

अन्य आरक्षण (28 पद) : स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित 1 पद। दिव्यांग आरक्षण में चलन दिव्यांगता (OH) 1 पद और मनोविकार/बहुदिव्यांग (MD) 1 पद। दृष्टि दिव्यांगता (VI) और मूक बधिर (DD) के लिए 0 पद हैं।

74 पदों की कोटिवार जानकारी (तालिका 1.b)

कोटि कुल पद इनमें महिलाओं के पद (35%)
अनारक्षित (UR)4014
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)0702
अनुसूचित जाति (SC)1305
अनुसूचित जनजाति (ST)0100
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)0702
पिछड़ा वर्ग (BC)0401
पिछड़े वर्ग की महिला (BCL)0200
कुल7424

अन्य आरक्षण (74 पद) : स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित 1 पद। दिव्यांग आरक्षण में दृष्टि दिव्यांगता (VI) 1 पद और मूक बधिर (DD) 1 पद। चलन दिव्यांगता (OH) और मनोविकार/बहुदिव्यांग (MD) के लिए 0 पद हैं।

BPSC Auditor Eligibility 2026 – योग्यता और आयु सीमा

विवरण जानकारी
शैक्षणिक योग्यता वाणिज्य, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित में से किसी एक विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ऑनर्स डिग्री धारक सहित पास कोर्स)। इसके अलावा MBA (वित्त), CA, ICWA और CS डिग्रीधारी भी आवेदन कर सकते हैं।
न्यूनतम आयु 21 वर्ष
अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरुष) : 37 वर्ष
पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) और अनारक्षित महिला : 40 वर्ष
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला) : 42 वर्ष
आयु की गणना 28 पदों (तालिका 1.a) के लिए 01 August 2025 के अनुसार।
74 पदों (तालिका 1.b) के लिए 01 August 2026 के अनुसार।

आयु में छूट

  • सरकारी सेवक : बिहार सरकार के नियमित सरकारी सेवकों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • दिव्यांग उम्मीदवार : तय अधिकतम आयु के अलावा 10 वर्ष की छूट। प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तारीख तक वैध होना चाहिए।
  • भूतपूर्व सैनिक : 3 वर्ष और प्रतिरक्षा सेवा में बिताई अवधि को जोड़कर छूट। शर्त यह है कि वास्तविक उम्र आवेदन की तारीख को 57 वर्ष से ज्यादा न हो।
  • 28 पदों (तालिका 1.a) के लिए अतिरिक्त छूट : जो उम्मीदवार 01.08.2021 से 01.08.2025 के बीच उम्र सीमा के आधार पर पात्र रहे हैं, वे भी इस विज्ञापन के लिए पात्र होंगे, बशर्ते बाकी योग्यताएं पूरी करते हों।

BPSC Auditor Reservation 2026 – आरक्षण के नियम

  • आरक्षण का लाभ बिहार के मूल निवासियों को ही मिलेगा।
  • महिलाओं को 35% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। यह सिर्फ बिहार की मूल निवासी महिलाओं (आरक्षित और अनारक्षित दोनों) के लिए है।
  • EWS को 10% आरक्षण मिलेगा। इसके लिए आय और परिसंपत्ति प्रमाण पत्र तय प्रपत्र में सक्षम प्राधिकार से जारी होना चाहिए।
  • बेंचमार्क दिव्यांगजन को 4% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। प्रमाण पत्र सरकारी मेडिकल कॉलेज या अस्पताल या Civil Surgeon/CMO से जारी होना चाहिए।
  • स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती/नतिनी को 2% आरक्षण मिलेगा।
  • पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र देना होगा।
  • विवाहित महिलाओं के जाति, निवास और क्रीमीलेयर के प्रमाण पत्र पिता के नाम और पिता के पते से बने होने चाहिए, पति के नाम और पते से नहीं।
  • जो आरक्षण का दावा प्रारंभिक परीक्षा के फॉर्म में नहीं किया गया था, उसका लाभ अब नहीं मिलेगा।
आरक्षित कोटि फॉर्म में कोटि कोटि कोड
अनारक्षितUR01
अनुसूचित जातिSC02
अनुसूचित जनजातिST03
अति पिछड़ा वर्गEBC04
पिछड़ा वर्गBC05
पिछड़े वर्ग की महिलाBCL06
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गEWS07

BPSC Auditor Selection Process 2026

  • पहला चरण : प्रारंभिक परीक्षा (पूरी हो चुकी है)।
  • दूसरा चरण : मुख्य लिखित (विषयनिष्ठ) परीक्षा।
  • तीसरा चरण : साक्षात्कार (Interview) – 120 अंक।
  • चयन Mains Exam और साक्षात्कार में मिले अंकों के आधार पर होगा।
  • साक्षात्कार के लिए अधियाचित रिक्तियों के ढाई (2½) गुना उम्मीदवार बुलाए जाएंगे। कोटिवार समान कट-ऑफ अंक वाले सभी उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
  • मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार का साक्षात्कार में शामिल होना जरूरी है। नहीं आने पर वे अंतिम मेधा सूची में नहीं रखे जाएंगे।
  • अंतिम Merit List मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के कुल अंकों से बनेगी।
  • कुल अंक बराबर होने पर लिखित परीक्षा के अंक देखे जाएंगे। इसमें भी बराबरी हो तो ज्यादा उम्र वाले को वरीयता मिलेगी। उम्र भी बराबर हो तो देवनागरी वर्णमाला के क्रम में नाम वाले को वरीयता मिलेगी।
  • इस विज्ञापन में पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) का प्रावधान नहीं है।

BPSC Auditor Mains Exam Pattern 2026

विषय अवधि पूर्णांक
अनिवार्य विषय
1. सामान्य हिन्दी
3 घंटा 100 अंक
2. सामान्य अध्ययन, प्रथम पत्र 3 घंटा 300 अंक
3. सामान्य अध्ययन, द्वितीय पत्र 3 घंटा 300 अंक
वैकल्पिक विषय (किसी एक का चयन जरूरी)
वाणिज्य / अर्थशास्त्र / गणित / सांख्यिकी
3 घंटा 300 अंक
साक्षात्कार – 120 अंक
  • सारे पेपर विषयनिष्ठ (Descriptive) प्रकृति के होंगे।
  • वैकल्पिक विषय का सिर्फ एक पत्र होगा, जो 300 अंक का होगा।
  • सामान्य हिन्दी में कम से कम 30 अंक लाना जरूरी है, लेकिन इसके अंक मेधा सूची में नहीं जुड़ेंगे।
  • अनिवार्य और वैकल्पिक विषयों का पाठ्यक्रम वही रहेगा जो संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तय है। विस्तृत पाठ्यक्रम BPSC की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Mains में न्यूनतम अर्हतांक

सामान्य पिछड़ा वर्ग अत्यंत पिछड़ा वर्ग SC / ST / महिला / दिव्यांग
40%36.5%34%32%

BPSC Auditor Mains Online Form 2026 के Documents

आवेदन से पहले तैयार रखें

  • OTR Login Mobile Number/Email और Password
  • चालू Mobile Number और Email ID
  • प्रारंभिक परीक्षा के आवेदन की जानकारी
  • चयनित वैकल्पिक विषय

दस्तावेज सत्यापन के समय जरूरी प्रमाण पत्र

  • मैट्रिक प्रमाण पत्र/अंक पत्र और स्नातक डिग्री/अंक पत्र
  • MBA (Finance), CA, ICWA या CS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जाति, निवास, EWS और Non-Creamy Layer प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र और संबंधित शपथ पत्र (यदि लागू हो)
  • स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आयु छूट संबंधी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • सरकारी कर्मचारी के लिए NOC (यदि लागू हो)
  • फोटो पहचान पत्र, हाल का पासपोर्ट साइज फोटो और आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी

ध्यान दें: जरूरी प्रमाण पत्र 26 फरवरी 2026 तक जारी होने चाहिए। दस्तावेज सत्यापन के समय मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

BPSC Auditor Mains Online Form 2026 कैसे भरें? (Apply Online)

1. सबसे पहले BPSC के ऑनलाइन पोर्टल bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।

2. अपने Mobile/Email और Password से Login करें। जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा का फॉर्म भरा है, उनका OTR पहले से बना है। नया OTR बनाने की जरूरत नहीं है।

3. Login के बाद New Application Tab खोलें।

4. यहां Auditor under Panchayati Raj Dept., Govt. of Bihar (Main) Competitive Examination खोजें और उसके Apply Button पर Click करें।

5. Form में कुछ बॉक्स पहले से भरे मिलेंगे। इन्हें ध्यान से पढ़ें। ये जानकारी बदली नहीं जा सकती।

6. बाकी खाली बॉक्स सही-सही भरें। अपना वैकल्पिक विषय (वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी) चुनें। जरूरत हो तो श्रुतिलेखक वाले कॉलम में सही विकल्प चुनें।

7. सारी जानकारी जांचकर Submit करें। मुख्य परीक्षा का शुल्क नहीं है, इसलिए भुगतान की जरूरत नहीं पड़ेगी।

8. Submit करने के तुरंत बाद My Account Tab में जाएं। वहां Action के नीचे View पर Click करें और Application Print से आवेदन की 2 कॉपी डाउनलोड करके प्रिंट निकालें।

9. हर पन्ने पर Application Number, Application ID और Bar Code छपा हुआ होना चाहिए। इनमें से कोई एक भी न हो तो आवेदन अधूरा माना जाएगा।

ध्यान दें : आखिरी दिन का इंतजार न करें, क्योंकि इंटरनेट की समस्या के लिए आयोग जिम्मेदार नहीं होगा। फॉर्म भरने में कोई शिकायत हो तो पोर्टल के Grievance Tab में लिखें। दस्तावेज सत्यापन के समय प्रमाण पत्र गलत पाए जाने पर आवेदन रद्द हो सकता है और उम्मीदवार को भविष्य के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

BPSC Auditor Mains Admit Card 2026

  • अभी BPSC Auditor Mains Admit Card 2026 की तारीख और मुख्य परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं हुई है।
  • Admit Card जारी होने पर BPSC की वेबसाइट पर सूचना आएगी। विज्ञापन के अनुसार सारी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित होंगी और समाचार पत्रों में अलग से नहीं छपेंगी।
  • Admit Card डाउनलोड करने के लिए bpsconline.bihar.gov.in पर अपने Login से जाना होगा।
  • इसलिए आवेदन में दिया Mobile Number और Email ID चालू रखें और वेबसाइट रोज देखते रहें।
  • परीक्षा केंद्र पर Admit Card की प्रिंट कॉपी और फोटो वाला पहचान पत्र साथ ले जाएं।
Disclaimer : इस Website पर दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमने BPSC Auditor Recruitment 2026 (Advt. No. 09/2026) से जुड़ी जानकारी बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी Official Notification के आधार पर आसान भाषा में देने का प्रयास किया है। भर्ती से संबंधित अंतिम और नई जानकारी के लिए उम्मीदवार Official BPSC Website और Official Notification जरूर देखें। जानकारी में किसी प्रकार की गलती, बदलाव या देरी के लिए हमारी Website जिम्मेदार नहीं होगी।

BPSC Auditor Mains Online Form 2026 – FAQs

Q1. BPSC Auditor Mains Online Form 2026 कब से भरा जाएगा?

BPSC Auditor Mains Online Form 2026 भरने की प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

Q2. BPSC Auditor Mains Online Form 2026 की Last Date क्या है?

BPSC Auditor Mains Application Form 2026 भरने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 है।

Q3. BPSC Auditor Mains Exam 2026 का फॉर्म कौन भर सकता है?

BPSC Auditor Mains Exam के लिए केवल वही उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने BPSC Auditor Preliminary Exam 2026 में सफल हुए है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर मुख्य परीक्षा का आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Q4. BPSC Auditor Mains Exam 2026 में कितने पेपर होंगे?

मुख्य लिखित परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन के दो पेपर और एक वैकल्पिक विषय का पेपर होगा। सामान्य हिंदी 100 अंकों का तथा अन्य तीनों पेपर 300-300 अंकों के होंगे।

Q5. BPSC Auditor Mains Exam 2026 भरने के लिए कितना आवेदन शुल्क देना होगा?

BPSC Auditor Mains Application Form 2026 भरने के लिए उम्मीदवारों को अलग से मुख्य परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, मुख्य लिखित परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।

Q6. BPSC Auditor Mains Online Form 2026 कैसे भरें?

BPSC Auditor Mains Online Form 2026 भरने के लिए उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। इसके बाद OTR Login करके Auditor Mains Application Form 2026 खोलें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें, अपने विवरणों की जांच करें और निर्देशानुसार फॉर्म सबमिट करें।

Nitish Rana - Author
Verified Publisher

Written by Nitish Rana

Nitish Rana is an Author of Online Update Stm. He holds an M.A. degree in Political Science and has been writing informative blogs for the past 2 years. He is passionate about creating simple and easy-to-understand content related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to provide useful and reliable information to students and job seekers in a clear and reader-friendly manner.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top