
Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026 : यदि आप ऐसे अभियार्थी है जो Bihar के Forest Department में अपना Carrier बनाना चाहते है तो आपके लिए एक खुशखबरी निकल कर आ रही है। Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) ने Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये भर्ती पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत Forest Range Officer (FRO) के पद के लिए निकली गई है। Advertisement number 10/2026 के through कुल 16 खाली पदों पर भर्ती होगी।
यदि आप ऐसे Candidates है जो Forestry, Agriculture, Science या Engineering से graduate हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन Government Job का मौक़ा है। हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस भर्ती से जुड़े सभी जानकारी जैसे – इसकी Eligibility क्या है?, कितने पदों पर भर्ती निकली गई है?, Age Limit क्या है?, इसका Selection Process कैसे होने वाली है जैसे तमाम छोटी से छोटी जानकारी को आसान भाषा में बताया है। इसीलिए इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ें।
BPSSC FRO Recruitment 2026 Highlights
इस भर्ती की सबसे जरूरी जानकारी नीचे table में दी गई है, ताकि आप एक नजर में पूरी details समझ सकें।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026 |
| संचालन संस्था | Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) |
| विभाग | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार |
| Advertisement Number | 10/2026 |
| पद का नाम | Forest Range Officer (FRO) |
| कुल रिक्तियां (Vacancy) | 16 |
| वेतनमान (Pay Level) | Level-6 (₹35,400 – ₹1,12,400) |
| आवेदन का माध्यम | Online |
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 16 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 16 अगस्त 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bpssc.bihar.gov.in |
Bihar Forest Range Officer Notification 2026
आपको बता दे कि BPSSC ने इसकी Official Notification 10 July 2026 को जारी किया है। Notification के अनुसार Forest Range Officer के पद पर नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर होगी। Selection process में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार (interview) और शारीरिक सामर्थ्य परीक्षण (Physical Efficiency Test) शामिल है। Candidates को सलाह दी जाती है कि वो apply करने से पहले official notification को ध्यान से पढ़ लें, क्योंकि इसी में सभी नियम और शर्तें स्पष्ट रूप से लिखी गई हैं।
BPSSC FRO Online Form Important Dates
यदि आप ऐसे अभियार्थी है जो इस भर्ती का Online form भरना चाहते है तो, भरने से पहले सभी important dates याद रखना जरूरी है, ताकि आप किसी भी Deadline को miss न करें।
| घटना (Event) | तिथि (Date) |
|---|---|
| Notification जारी होने की तिथि | 10 जुलाई 2026 |
| Online आवेदन शुरू | 16 जुलाई 2026 |
| Online आवेदन की अंतिम तिथि | 16 अगस्त 2026 |
| Age गणना की Cut-off Date | 01 अगस्त 2025 |
| Educational Qualification Cut-off Date | 01 अगस्त 2025 |
Official Notification के अनुसार Online आवेदन की अंतिम तिथि में कोई भी विस्तार (extension) नहीं किया जाएगा। इसलिए Candidates को सलाह दी जाती है कि वो Last date का इंतजार न करें और समय रहते अपना form भर दें।
BPSSC FRO Recruitment 2026 – Category Wise Details
Bihar Forest Range Officer के कुल 16 पदों के लिए category wise reservation लागू किया गया है। इसमें महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण (horizontal reservation) भी दिया गया है, जो सिर्फ बिहार राज्य की मूल निवासी महिलाओं के लिए मान्य है।
| श्रेणी (Category) | कुल रिक्तियां (Vacancy) | महिला आरक्षित |
|---|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 6 | 2 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 3 | 1 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 0 | 0 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 3 | 1 |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 2 | 0 |
| पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female) | 0 | 0 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 2 | 0 |
| कुल रिक्तियां (Total) | 16 | – |
इसके अलावा, बिहार राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों के पोता, पोती, नाती या नातिन के लिए 2 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत 1 पद आरक्षित रखा गया है। ये आरक्षण ऊपर दिए गए कुल 16 पदों के अंदर ही समाहित है।
BPSSC Forest Range Officer Eligibility 2026
BPSSC Forest Range Officer eligibility 2026 में नागरिकता, शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा और शारीरिक योग्यता शामिल है। नीचे हर criteria की detail दी गई है।
नागरिकता (Nationality)
आवेदक भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। पुरुष, महिला और third gender तीनों ही इस भर्ती के लिए online आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
01 August 2025 तक Candidates के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इन विषयों में से कम से कम एक विषय के साथ स्नातक (Graduate) की डिग्री होनी चाहिए: पशुपालन एवं पशु रोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान (Botany), रसायन विज्ञान (Chemistry), भू-गर्भ विज्ञान (Geology), गणित (Mathematics), भौतिक शास्त्र (Physics), सांख्यिकी (Statistics) या जंतु विज्ञान (Zoology)। इसके अलावा कृषि स्नातक (Agriculture Graduate), वानिकी स्नातक (Forestry Graduate) या अभियंत्रण (Engineering) में स्नातक डिग्री धारक candidates भी पात्र माने जाएंगे।
उम्र सीमा (Age Limit)
उम्र की गणना 01 August 2025 के आधार पर की जाएगी। Category के अनुसार age limit नीचे table में दी गई है।
| श्रेणी (Category) | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
|---|---|---|
| अनारक्षित (UR) पुरुष | 21 वर्ष | 37 वर्ष |
| अनारक्षित (UR) महिला | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
| BC/EBC पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
| SC/ST पुरुष एवं महिला | 21 वर्ष | 42 वर्ष |
Age Relaxation (उम्र में छूट)
बिहार सरकार के वो कर्मचारी जिन्होंने नियमित सेवा में कम से कम तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन्हें उच्चतर वेतन-मान की सेवा में जाने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने हेतु अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
पूर्व सैनिकों (Ex-servicemen) को असैनिक पदों पर नियुक्ति के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 3 वर्ष तथा उनकी defence service अवधि के बराबर छूट मिलेगी, बशर्ते उनकी वास्तविक उम्र cut-off तिथि को 57 वर्ष से अधिक न हो।
शारीरिक योग्यता (Physical Eligibility)
Height और सीने (chest) के लिए कोई अंक (marks) नहीं दिए जाएंगे, लेकिन निर्धारित मापदंड पूरे न करने वाले Candidates असफल घोषित कर दिए जाएंगे।
| श्रेणी (Category) | पुरुष की न्यूनतम ऊंचाई | महिला की न्यूनतम ऊंचाई |
|---|---|---|
| UR / BC / EBC / SC | 163 सेमी | 150 सेमी |
| ST | 152.5 सेमी | 145 सेमी |
सीने की माप सिर्फ पुरुष Candidates के लिए अनिवार्य है। बिना फुलाए सीना कम से कम 79 Centimeter और फुलाने के बाद कम से कम 84 Centimeter होना चाहिए। यानी फुलाने के बाद सीने में कम से कम 5 Centimeter का अंतर जरूर होना चाहिए। महिला candidates के लिए सीने की कोई माप नहीं होती। Third gender (किन्नर/कोथी/हिजड़ा/Transgender) candidates के लिए शारीरिक मापदंड और PET का standard पिछड़ा वर्ग (BC) के बराबर होगा।
BPSSC FRO Online Form कैसे भरें
BPSSC Forest Range Officer online form भरने के लिए candidates को Official website bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा। नीचे step-by-step process दिया गया है।
- सबसे पहले इसके Official Website bpssc.bihar.gov.in पर जाएं और Forest Dept. Tab पर click करें।
- Advt No. 10/2026 से संबंधित link पर click करें।
- सबसे पहले registration करें जिसमें नाम, mobile number, email ID, आवास, आरक्षण category, लिंग और जन्म तिथि भरनी होगी।
- Registration के बाद SMS और email पर registration number और password मिलेगा।
- Application fee का online भुगतान करें।
- Login करके आवेदन के दूसरे भाग में पिता/पति का नाम, माता का नाम, पता और शैक्षणिक योग्यता जैसी जानकारी भरें।
- Photo और signature को scan करके, निर्धारित size में upload करें।
- सभी जानकारी दोबारा जांच लें और उसके बाद ही form final submit करें।
- Submit करने के बाद Acknowledgement का print A4 size paper पर निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।
ध्यान दे : एक बार Confirm और Submit करने के बाद form में कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकता, इसलिए submit करने से पहले सभी details अच्छी तरह check करना जरूरी है। एक Mobile number से सिर्फ एक ही Form भरा जा सकता है और एक Candidate केवल एक ही Online आवेदन भर सकता है।
Important Links
| Apply Online | Active on 16-07-2026 |
| Applicant Login | Click Here |
| Application Home Page | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join Our WhatsApp Channel | Click Here |
| Join Our Telegram Channel | Click Here |
| Latest Jobs | Click Here |
BPSSC FRO Recruitment 2026 : Application Fee
| श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सभी श्रेणियां (पुरुष / महिला / थर्ड जेंडर) | ₹100 |
आवेदन शुल्क का भुगतान Net banking, UPI, Credit card या RuPay Debit card के माध्यम से ही Online किया जा सकता है। किसी भी अन्य Payment mode को मान्यता नहीं दी जाएगी। Payment सफल होने के बाद fee वापस नहीं की जाएगी।
BPSSC FRO Selection Process 2026
BPSSC FRO Selection Process 2026 चार चरणों में होता है: लिखित परीक्षा, interview, Physical Efficiency Test (PET) और medical परीक्षा।
लिखित परीक्षा (Written Exam)
लिखित परीक्षा में दो प्रश्न-पत्र होंगे, जिनकी Details नीचे table में दी गई है।
| प्रश्न पत्र | विषय | प्रश्नों की संख्या | पूर्णांक | समय | प्रकृति |
|---|---|---|---|---|---|
| प्रथम प्रश्न पत्र | सामान्य हिंदी | 50 | 100 | 1 घंटा | योग्यताकारी (Qualifying) |
| द्वितीय प्रश्न पत्र | सामान्य अध्ययन | 100 | 300 | 2 घंटे | मेरिट में सम्मिलित |
प्रथम प्रश्न पत्र यानी सामान्य हिंदी में कम से कम 30 अंक लाना अनिवार्य है, लेकिन ये marks final merit में नहीं जोड़े जाएंगे। हर सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे और हर गलत उत्तर पर 0.2 अंक काटे जाएंगे। द्वितीय प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन का होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, समसामयिक मुद्दे, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता जांच से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पत्र में हर सही उत्तर पर 3 अंक मिलेंगे और हर गलत उत्तर पर 0.3 अंक काटे जाएंगे।
Interview
बता दे कि, द्वितीय प्रश्न पत्र के अंकों के आधार पर, Vacancy के 6 गुना Candidates को Category-Wise Merit के अनुसार Interview के लिए बुलाया जाएगा। Interview कुल 50 अंक का होगा। Final merit list द्वितीय प्रश्न पत्र के अंकों और interview के अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी, यानी total 350 अंकों के आधार पर।
Minimum Qualifying Percentage
| श्रेणी (Category) | द्वितीय प्रश्न पत्र में न्यूनतम अर्हता |
|---|---|
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) / महिला | 32% |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 34% |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 36.5% |
| अनारक्षित (General/UR) | 40% |
Physical Efficiency Test (PET)
Interview के लिए बुलाए गए candidates को शारीरिक सामर्थ्य परीक्षा से गुजरना होगा।
- सभी category के पुरुष candidates को 4 घंटे के अंदर 25 kilometer पैदल चलना होगा।
- सभी category की महिला candidates को 4 घंटे के अंदर 14 kilometer पैदल चलना होगा।
- निर्धारित समय से ज्यादा समय लेने वाले candidates असफल घोषित कर दिए जाएंगे।
Medical परीक्षा
आपको बता दे, PET में सफल Candidates का Medical परीक्षण आयोग द्वारा गठित Medical team करेगी। चयनित candidates का मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होना अनिवार्य है। एक आंख वाले Candidate की नियुक्ति के लिए अनुशंसा नहीं की जाएगी।
Bihar Forest Range Officer Syllabus 2026
Bihar Forest Range Officer Syllabus 2026 दो भागों में बंटा गया है। प्रथम पत्र सामान्य हिंदी व्याकरण, शब्द ज्ञान और भाषा की सामान्य समझ पर आधारित होगा। द्वितीय पत्र का syllabus नीचे दिया गया है।
- सामान्य ज्ञान और समसामयिक मुद्दे
- सामान्य विज्ञान
- नागरिक शास्त्र
- भारतीय इतिहास
- भारतीय भूगोल
- गणित
- मानसिक योग्यता जांच (Mental Ability Test)
Official Notification में विस्तृत topic-wise syllabus नहीं दिया गया है। इसकी जानकारी Official Notification के अगले update के बाद यहाँ update कर दी जाएगी।
BPSSC Forest Range Officer Salary 2026
चयनित Forest Range Officer को Pay Level-6 के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा, जिसकी range ₹35,400 से ₹1,12,400 तक है। इसके साथ सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), गृह किराया भत्ता (HRA) और अन्य भत्ते भी मिलते हैं।
Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026 के लिए जरूरी Documents
- 10वीं और 12वीं की marksheet
- स्नातक (Graduation) की degree या marksheet
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (EWS के लिए)
- निवास प्रमाण पत्र
- Recent Photograph और Signature (scanned)
- Valid Photo ID (Aadhar Card, Voter ID, etc.)
Selection Process में कितना समय लगेगा
Official Notification के अनुसार BPSSC FRO Selection Process 2026 की चयन प्रक्रिया पूरी होने में सामान्यतः 6 महीने का समय लग सकता है। इसलिए candidates को सलाह दी जाती है कि वो लिखित परीक्षा, PET और Document verification जैसी सभी प्रक्रियाओं के लिए अपनी उपलब्धता पहले से सुनिश्चित रखें। किसी भी परिस्थिति जैसे पारिवारिक, निजी, चिकित्सकीय, अस्थि भंग या गर्भावस्था में समय विस्तार का अनुरोध मान्य नहीं होगा।
Conclusion
Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026 उन candidates के लिए एक सुनहरा मौका है जो Forestry, Agriculture, Science या Engineering से Graduate हैं और सरकारी नौकरी चाहते हैं। BPSSC ने इस भर्ती के लिए online आवेदन 16 July 2026 से शुरू कर दिया है, जो 16 August 2026 तक चलेगा। Candidates को सलाह दी जाती है कि वो eligibility criteria ध्यान से पढ़ें, सभी documents पहले से तैयार रखें और last date का इंतजार किए बिना समय रहते अपना form submit करें। Selection लिखित परीक्षा, interview, PET और medical परीक्षा के आधार पर होगा, इसलिए अभी से तैयारी शुरू कर देना बेहतर रहेगा। इसी तरह की latest सरकारी नौकरी updates के लिए नियमित रूप से Official Website check करते रहें।
FAQ
1: Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026 की last date क्या है?
Bihar Forest Range Officer online आवेदन की अंतिम तिथि 16 August 2026 है। Online आवेदन 16 July 2026 से शुरू हुआ था। Official notification के अनुसार इस अंतिम तिथि में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा, इसलिए candidates को सलाह दी जाती है कि वो समय रहते अपना form submit कर दें ताकि last minute की दिक्कतों से बचा जा सके।
2: BPSSC FRO Recruitment 2026 में कितनी vacancies हैं?
BPSSC FRO Recruitment 2026 में कुल 16 पद खाली हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 6, अनुसूचित जाति के लिए 3, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 3, पिछड़ा वर्ग के लिए 2 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2 पद शामिल हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए इस बार कोई vacancy नहीं रखी गई है।
3: BPSSC FRO Recruitment 2026 का syllabus क्या है?
लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रथम पत्र सामान्य हिंदी का होगा जो योग्यताकारी है। द्वितीय पत्र सामान्य अध्ययन का होगा जिसमें सामान्य ज्ञान, समसामयिक मुद्दे, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता जैसे topics शामिल होंगे।
4: BPSSC FRO का exam कब होगा?
Official notification में अभी लिखित परीक्षा की exact तिथि घोषित नहीं की गई है। Notification के अनुसार पूरी चयन प्रक्रिया में सामान्यतः 6 महीने का समय लग सकता है। इसकी जानकारी Official Notification के अगले update के बाद यहाँ update कर दी जाएगी, इसलिए official website पर नजर बनाए रखें।
5: BPSSC FRO Recruitment 2026 के लिए Female Candidates apply कर सकती हैं क्या?
जी हां, Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026 में पुरुष, महिला और third gender तीनों ही category के candidates online आवेदन कर सकते हैं। महिला candidates के लिए अलग age limit और 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण भी दिया गया है, जो सिर्फ बिहार राज्य की मूल निवासी महिलाओं के लिए लागू है।
6: BPSSC Forest Range Officer का result कब आएगा?
Result लिखित परीक्षा, interview और PET पूरा होने के बाद ही जारी किया जाएगा। Official notification के अनुसार पूरी चयन प्रक्रिया में लगभग 6 महीने का समय लग सकता है। Exact result तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, इसलिए नियमित रूप से official website check करते रहें।
7: BPSSC Forest Range Officer के लिए कौन सी subject से graduation चाहिए?
Candidates के पास पशुपालन एवं पशु रोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भू-गर्भ विज्ञान, गणित, भौतिक शास्त्र, सांख्यिकी या जंतु विज्ञान में से किसी एक विषय के साथ स्नातक degree होनी चाहिए। इसके अलावा कृषि, वानिकी या Engineering में स्नातक candidates भी इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
8: BPSSC Forest Range Officer के लिए online आवेदन शुल्क कितना है?
सभी category यानी पुरुष, महिला और third gender candidates के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है। ये भुगतान सिर्फ net banking, credit card या RuPay debit card के माध्यम से online ही करना होगा। अन्य किसी payment mode को मान्यता नहीं दी जाएगी।
9: Bihar Forest Range Officer के लिए age limit क्या है?
अनारक्षित पुरुष candidates के लिए उम्र 21 से 37 वर्ष, महिला candidates के लिए 21 से 40 वर्ष है। BC और EBC candidates के लिए 21 से 40 वर्ष, और SC/ST candidates के लिए 21 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 01 August 2025 के आधार पर होगी।
10: BPSSC FRO की चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया चार चरणों में होती है: लिखित परीक्षा (दो प्रश्न पत्र), interview, Physical Efficiency Test (PET) और medical परीक्षा। लिखित परीक्षा के द्वितीय पत्र और interview के अंकों को जोड़कर final merit list तैयार की जाएगी, जिसके बाद PET और medical परीक्षा होगा।
11: Forest Range Officer के लिए height कितनी होनी चाहिए?
अनारक्षित, BC, EBC और SC category के पुरुष candidates की ऊंचाई कम से कम 163 centimeter होनी चाहिए, जबकि ST पुरुष candidates के लिए 152.5 centimeter है। महिला candidates के लिए ये सीमा 150 centimeter और ST महिला candidates के लिए 145 centimeter है।
12: PET में कितनी दूरी पैदल चलनी होती है?
सभी category के पुरुष candidates को 4 घंटे के अंदर 25 kilometer पैदल चलना होगा, जबकि महिला candidates को 4 घंटे के अंदर 14 kilometer पैदल चलना होगा। निर्धारित समय से ज्यादा समय लगाने वाले candidates को असफल घोषित कर दिया जाएगा।




