Online Update Stm Header
ONLINE UPDATE STM onlineupdatestm.in.net

UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 : 1,784 पदों पर भर्ती, Notification Out

UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission (UPSSSC) ने संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2026 से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 784 पदों के लिए 10 नवंबर 2026 से आवेदन शुरू होने जा रही है और इसकी अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2026 है।

इस लेख में हम आपको UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 से जुड़े सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे Recruitment Details, Important Dates, Educational Qualification, Age Limit, Application Fee, Selection Process, Exam Pattern और Syllabus के बारे में आसान भाषा में समझने का प्रयास किया है। तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

UPSSSC Inter Level Vacancy 2026

UPSSSC Lower Subordinate Services Online Form 2026 – 1,784 पदों पर भर्ती

विज्ञापन संख्या 26-परीक्षा/2026 – संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा (इण्टरमीडिएट स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/26
ONLINEUPDATESTM.IN.NET

UPSSSC Inter Level Online Form 2026 – Application Fee

  • General / OBC Candidates : Rs. 25/-
  • SC / ST / EWS : Rs. 25/-
  • PH Candidates : Rs. 25/-
  • Payment Mode : Credit Card, Debit Card, Internet Banking, UPI या SBI के ई-चालान से शुल्क जमा होगा।
  • मुख्य परीक्षा शुल्क : मुख्य परीक्षा का अलग शुल्क सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को देना होगा जो शॉर्टलिस्ट होंगे। यह शुल्क प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले जमा होगा।

UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 – Important Dates

  • Notification Out : 16 October 2026
  • Online Application Starts : 10 November 2026
  • Online Application Last Date : 01 December 2026
  • Fee Reconciliation और Correction की अंतिम तारीख : 08 December 2026
  • Age Calculation Date : 01 July 2026
  • Admit Card : Notify Later
  • मुख्य परीक्षा की तारीख : Notify Later

UPSSSC Inter Level Recruitment 2026 Age Limit

  • ज्यादातर पदों के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल है।
  • उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 से होगी।
  • फार्म लिपिक पद के लिए उम्र 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
  • पात्र सहकारी कृषि पर्यवेक्षकों एवं राज्याधीन कर्मचारियों को अधिकतम 5 वर्ष की आयु छूट मिलेगी।
  • SC/ST एवं अन्य पात्र श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
  • मुख्यमंत्री अध्येतावृत्ति के शोधार्थियों को नियमावली 2026 के अनुसार छूट मिलेगी।
  • जन्म तिथि के लिए हाईस्कूल प्रमाण पत्र मान्य होगा।

UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 – पदों का विवरण

Total Vacancy : 1,784 पद
महत्वपूर्ण : आयोग के अनुसार आरक्षण से जुड़े नए शासनादेशों के कारण पदों की कुल संख्या और श्रेणीवार संख्या घट या बढ़ सकती है। इसलिए आवेदन से पहले आयोग की वेबसाइट पर ताजा जानकारी जरूर देख लें।
क्र. पद का नाम Pay Level कुल
1 वाणिज्य कर संग्रह अमीन Level-3 (Rs. 21,700 – 69,100) 235
2 भूमि अर्जन अमीन Level-3 (Rs. 21,700 – 69,100) 187
3 भण्डार पाल एवं लिपिक Level-2 (Pay Band Rs. 5,200 – 20,200, Grade Pay 1,900) 118
4 भण्डार पाल एवं लिपिक (विशेष चयन) Level-2 (Pay Band Rs. 5,200 – 20,200, Grade Pay 1,900) 02
5 सहकारी कृषि पर्यवेक्षक Level-3 (Rs. 21,700 – 69,100) 50
6 गृहमाता Level-3 (Rs. 21,700 – 69,100) 05
7 सारणीयक Level-2 (Rs. 19,900 – 63,200) 14
8 समाज कल्याण पर्यवेक्षक Level-3 (Rs. 21,700 – 69,100) 137
9 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) Level-3 (Rs. 21,700 – 69,100) 525
10 ग्राम पंचायत अधिकारी Level-3 (Rs. 21,700 – 69,100) 508
11 फार्म लिपिक Level-2 (Rs. 19,900 – 63,200) 02
12 बिक्री कर्ता Level-2 (Rs. 19,900 – 63,200) 01
कुल पद – 1,784

UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 – Category wise Vacancy Details

पद का नाम UR SC ST OBC EWS कुल
वाणिज्य कर संग्रह अमीन 9554065723235
भूमि अर्जन अमीन 13121001718187
भण्डार पाल एवं लिपिक 4818014011118
भण्डार पाल एवं लिपिक (विशेष चयन) 000002000002
सहकारी कृषि पर्यवेक्षक 261001080550
गृहमाता 030100010005
सारणीयक 080000050114
समाज कल्याण पर्यवेक्षक 6722053013137
ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) 245951012352525
ग्राम पंचायत अधिकारी 2151040116721508
फार्म लिपिक 010100000002
बिक्री कर्ता 010000000001
Grand Total 840 326 26 448 144 1784

इन पदों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, पूर्व सैनिक, महिला, दिव्यांगजन और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण भी है। हर पद में इनकी संख्या अलग-अलग है, जो नोटिफिकेशन की सारिणी-2 में दी गई है। उदाहरण के लिए ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) में 105 पद महिलाओं के लिए और 26 पद पूर्व सैनिकों के लिए रखे गए हैं। दिव्यांग उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी या उपश्रेणी आवेदन में जरूर चिह्नित करनी होगी।

UPSSSC Inter Level Recruitment 2026 Eligibility और Qualification

पद का नाम जरूरी शैक्षिक योग्यता
वाणिज्य कर संग्रह अमीन, भूमि अर्जन अमीन, भण्डार पाल एवं लिपिक, सहकारी कृषि पर्यवेक्षक, गृहमाता, सारणीयक माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके बराबर मानी गई कोई परीक्षा पास होनी चाहिए।
समाज कल्याण पर्यवेक्षक, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), ग्राम पंचायत अधिकारी इण्टरमीडिएट पास होने के साथ NIELIT (पहले DOEACC) द्वारा दिया गया कम्प्यूटर संचालन का CCC प्रमाण पत्र या सरकार से मान्यता प्राप्त उसके बराबर प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
फार्म लिपिक इण्टरमीडिएट पास, कृषि संक्रिया का कम से कम 3 साल का अनुभव और देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान।
बिक्री कर्ता इण्टरमीडिएट पास, किसी फर्म या सरकारी विभाग में विक्रय कार्य का कम से कम 3 साल का अनुभव और देवनागरी लिपि में हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान।
PET 2025 की शर्त मुख्य परीक्षा के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकता है जो प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 में शामिल हुआ हो और जिसका स्कोर कार्ड आयोग ने जारी किया हो। PET में वास्तविक या नार्मलाइज्ड स्कोर शून्य या उससे कम होने पर शॉर्टलिस्टिंग नहीं होगी।

अधिमानी योग्यता : समान योग्यता होने पर प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष सेवा, NCC ‘B’ प्रमाण पत्र, ग्रामीण पृष्ठभूमि या संबंधित पद का निर्धारित प्रशिक्षण रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।

ध्यान दें : सभी योग्यताएं 01 दिसंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए। गलत जानकारी या अयोग्यता पर आवेदन रद्द हो सकता है। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी न होने वाले उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 Salary

  • Level-3 वाले पद : वाणिज्य कर संग्रह अमीन, भूमि अर्जन अमीन, सहकारी कृषि पर्यवेक्षक, गृहमाता, समाज कल्याण पर्यवेक्षक, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) और ग्राम पंचायत अधिकारी का वेतनमान Rs. 21,700 से Rs. 69,100 है।
  • Level-2 वाले पद : सारणीयक, फार्म लिपिक और बिक्री कर्ता का वेतनमान Rs. 19,900 से Rs. 63,200 है।
  • भण्डार पाल एवं लिपिक का वेतन Level-2 में आता है, जिसमें Pay Band Rs. 5,200 से 20,200 और Grade Pay Rs. 1,900 है।
  • इसके अलावा नियमों के हिसाब से महंगाई भत्ता और दूसरे भत्ते भी मिलेंगे।
  • वाणिज्य कर संग्रह अमीन पद पर Grade Pay Rs. 2,000 और सहकारी कृषि पर्यवेक्षक पद पर भी Grade Pay Rs. 2,000 का उल्लेख है।

UPSSSC Inter Level Recruitment 2026 Selection Process

  • पहला चरण : PET 2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग। हर पद की श्रेणीवार रिक्तियों के 15 गुना उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाएंगे। अंतिम कटऑफ अंक पर बराबर स्कोर (दशमलव के 2 स्थान तक) वाले सभी उम्मीदवार शामिल होंगे।
  • दूसरा चरण : लिखित मुख्य परीक्षा। अंतिम चयन का आधार यही परीक्षा है।
  • चयन उत्तर प्रदेश समूह ‘ग’ पदों की सीधी भर्ती नियमावली 2015, अवर स्तरीय पदों की सीधी भर्ती (साक्षात्कार बंद) नियमावली 2017 और शासन के 2020 के आदेश के हिसाब से होगा।
  • अगर परीक्षा कई पालियों या दिनों में हुई तो अंकों का नार्मलाइजेशन किया जाएगा।
  • अभिलेख परीक्षण के समय उम्मीदवारों से पदों की वरीयता का विकल्प लिया जाएगा। आयोग पद की उपलब्धता, श्रेष्ठता, शैक्षिक योग्यता और उम्र को देखकर पद आवंटित करेगा।

UPSSSC Inter Level Recruitment 2026 Exam Pattern

भाग विषय प्रश्न अंक
भाग-1 भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 05 05
भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान 05 05
भारत एवं विश्व का भूगोल 05 05
भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास 05 05
ग्राम्य समाज एवं विकास 05 05
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं 05 05
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 05 05
पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबन्धन 10 10
डाटा इंटरप्रिटेशन 10 10
सामान्य हिन्दी 10 10
भाग-2 कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं और समसामयिक तकनीकी विकास 15 15
भाग-3 उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी 20 20
कुल 100 100
  • लिखित परीक्षा में एक ही प्रश्नपत्र होगा, जिसमें 100 प्रश्न आएंगे और समय 2 घण्टे (120 मिनट) मिलेगा।
  • सारे प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय होंगे। हर प्रश्न 1 अंक का है।
  • Negative Marking : हर गलत उत्तर पर प्रश्न के अंक का 25 प्रतिशत यानी 1/4 अंक कटेगा।
  • परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र की जानकारी प्रवेश पत्र के साथ दी जाएगी। परीक्षा केंद्र, तारीख या समय बदला नहीं जाएगा।
  • परीक्षा में नकल या गलत साधन अपनाने पर उम्मीदवार को आयोग की परीक्षाओं से रोका जा सकता है। उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के नियम भी लागू होंगे।

UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 Syllabus

विषय मुख्य Topics
इतिहास और राजव्यवस्था भारतीय इतिहास के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलू, स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीयता का उदय। भारतीय संविधान का विकास, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, स्थानीय स्वशासन, लोक नीति और सामुदायिक विकास।
भूगोल और अर्थव्यवस्था भारत का भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल, कृषि, बागवानी, वानिकी, पशुपालन, जनसंख्या, स्मार्ट सिटी और विश्व भूगोल। नीति आयोग, सतत विकास लक्ष्य (SDGs), बजट, वित्तीय प्रणाली, भूमि सुधार, वैश्वीकरण और उदारीकरण, ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमान पत्तन और रेलवे।
ग्राम्य समाज और समसामयिक घटनाएं ग्रामीण विकास कार्यक्रम, ग्रामीण स्वास्थ्य और सामाजिक विकास योजनाएं, भूमि सुधार, केंद्र और राज्य सरकार की ग्रामीण योजनाएं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की हाल की घटनाएं।
विज्ञान, पर्यावरण और आपदा प्रबन्धन दैनिक जीवन में विज्ञान, अंतरिक्ष और रक्षा तकनीक, ऊर्जा स्रोत, नैनो तकनीक, जैव प्रौद्योगिकी, बौद्धिक संपदा अधिकार। पर्यावरण सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, NDMA, SDMA, NDRF और SDRF।
डाटा इंटरप्रिटेशन आंकड़ों की व्याख्या और विश्लेषण, ग्राफ और डायग्राम देखकर निष्कर्ष निकालना।
सामान्य हिन्दी पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना और परिपत्र, वर्ण और ध्वनि विचार, संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, तत्सम-तद्भव, शब्द ज्ञान (पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द), शब्द शुद्धि, लिंग, वचन, काल, वाच्य, वाक्य रचना, विराम चिह्न और मुहावरे-लोकोक्तियां।
कम्प्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी कम्प्यूटर और इंटरनेट का इतिहास, हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर, इनपुट-आउटपुट, IP Address, ई-मेल, प्रिंटर-टेबलेट-मोबाइल का संचालन, MS-Word और MS-Excel, ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेंस, डिजिटल वित्तीय उपकरण, साइबर सुरक्षा, AI, Big Data, Machine Learning और Internet of Things।
उत्तर प्रदेश की सामान्य जानकारी उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषाएं, पर्यटन, भौगोलिक स्थिति, जलवायु, मिट्टी, वन, खनिज, अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, राजव्यवस्था और प्रशासन तथा राज्य की उपलब्धियां।

UPSSSC Inter Level Online Form 2026 के Documents

आवेदन के समय चाहिए

  • PET 2025 का रजिस्ट्रेशन नंबर और स्कोर कार्ड
  • PET में दर्ज मोबाइल नंबर या ई-मेल (OTP के लिए)
  • इण्टरमीडिएट की मार्कशीट और प्रमाण पत्र (बोर्ड, पास होने का साल, रोल नंबर और अंकों की जानकारी भरने के लिए)
  • हाईस्कूल का प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के लिए)
  • CCC प्रमाण पत्र (समाज कल्याण पर्यवेक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी पदों के लिए)
  • कृषि संक्रिया या विक्रय कार्य के अनुभव का प्रमाण (फार्म लिपिक और बिक्री कर्ता पदों के लिए)
  • जाति, EWS, दिव्यांगता, पूर्व सैनिक या स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित जैसे आरक्षण वाले प्रमाण पत्र

फोटो और हस्ताक्षर के नियम

  • इस बार फोटो और हस्ताक्षर अलग से अपलोड नहीं करने हैं। PET 2025 में जो फोटो और हस्ताक्षर दिए थे, वही आवेदन में अपने आप दिख जाएंगे।
  • इनमें कोई बदलाव या संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

आरक्षण के प्रमाण पत्र से जुड़ी बातें

  • EWS उम्मीदवारों का प्रमाण पत्र 01 अप्रैल 2026 से 01 दिसंबर 2026 के बीच बना होना चाहिए। यह वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय पर आधारित और वर्ष 2026-27 के लिए मान्य होना चाहिए। परिवार की सालाना आय Rs. 8 लाख से कम होनी चाहिए।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए पिता पक्ष से बना जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के पास 18 अप्रैल 2022 के कार्मिक विभाग के आदेश वाले प्रारूप में सक्षम अधिकारी का दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए, जिसमें दिव्यांगता का प्रकार और प्रतिशत साफ लिखा हो।
  • केंद्र या राज्य सरकार की नौकरी कर रहे उम्मीदवारों को अपने विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर रखना होगा।
  • अन्य श्रेणियों में एक से अधिक आरक्षण का दावा करने पर सिर्फ एक छूट मिलेगी, जो ज्यादा फायदेमंद होगी।

UPSSSC Inter Level Online Form 2026 कैसे भरें? (Apply Online)

1. सबसे पहले आयोग की Official Website upsssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Live Advertisement Segment में विज्ञापन संख्या 26-परीक्षा/2026 खोलें और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।

3. PET 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर या ई-मेल पर आया OTP डालें।

4. PET में भरी गई आपकी सारी जानकारी, जैसे नाम, माता-पिता का नाम, श्रेणी, जन्म तिथि, लिंग और पता अपने आप दिखेगी।

5. विज्ञापित पदों की सूची में से जिन पदों के लिए आवेदन करना है, उन्हें Select करें। जो पद चुना नहीं जाएगा, उस पर दावा मान्य नहीं होगा।

6. चुने गए पद के लिए शैक्षिक योग्यता में Yes/No चुनें और बोर्ड, पास होने का साल, रोल नंबर, प्रमाण पत्र की तारीख और अंकों की जानकारी भरें।

7. अधिमानी योग्यता (NCC, प्रादेशिक सेना आदि) हो तो उसमें Yes/No चुनें। फिर घोषणा पढ़कर सभी बिंदुओं पर टिक करें।

8. Verification Code डालकर Save and Submit करें और Rs. 25 का ऑनलाइन शुल्क UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग या SBI ई-चालान से जमा करें।

9. शुल्क का समायोजन होते ही आवेदन अपने आप सबमिट हो जाएगा। अपना आवेदन पत्र डाउनलोड करके प्रिंट जरूर निकाल लें। 11 अंकों की पंजीकरण संख्या संभाल कर रखें।

ध्यान दें : विज्ञापित पदों के लिए सिर्फ एक ही आवेदन करना है। एक से ज्यादा आवेदन करने पर आखिरी सबमिट किया गया आवेदन ही मान्य होगा। अगर शुल्क कटने के बाद भी आवेदन नहीं दिख रहा तो होमपेज पर Applicant Segment में जाकर “Update Your Transaction ID by Double Verification” चुनें और Verify Transaction ID पर क्लिक करें। आवेदन में संशोधन सिर्फ 08 December 2026 तक हो सकता है। संशोधन के लिए Applicant’s Dashboard में लॉगिन करके Modify Application चुनें। इसमें सिर्फ पत्राचार का पता, EWS और क्षैतिज आरक्षण की जानकारी, अनिवार्य या अधिमानी योग्यता का विवरण और वैवाहिक स्थिति बदली जा सकती है। मदद के लिए आयोग की वेबसाइट या कार्यालय से कार्य दिवसों में संपर्क करें।
Disclaimer : इस Website पर दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमने UPSSSC Lower Subordinate Services Vacancy 2026 (विज्ञापन संख्या 26-परीक्षा/2026) से जुड़ी जानकारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी Official Notification के आधार पर आसान भाषा में देने का प्रयास किया है। भर्ती से संबंधित अंतिम और नई जानकारी के लिए उम्मीदवार Official UPSSSC Website और Official Notification जरूर देखें। जानकारी में किसी प्रकार की गलती, बदलाव या देरी के लिए हमारी Website जिम्मेदार नहीं होगी।
UPSSSC Inter Level Vacancy 2026

UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 : FAQ

1. UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 के तहत कुल 1,784 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), वाणिज्य कर संग्रह अमीन और अन्य पद शामिल हैं।

2. UPSSSC Inter Level Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Intermediate) पास होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए CCC प्रमाण पत्र या संबंधित कार्य का अनुभव भी आवश्यक है।

3. UPSSSC Lower Subordinate Services Vacancy 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

ज्यादातर पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। फार्म लिपिक पद के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष है। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

4. UPSSSC Inter Level Online Form 2026 कब से भरा जाएगा?

UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2026 है, जबकि शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 दिसंबर 2026 है।

5. UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 में चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग PET 2025 के स्कोर के आधार पर होगी। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और संबंधित भर्ती नियमों के अनुसार होगा।

6. UPSSSC Inter Level Recruitment 2026 का Exam Pattern क्या है?

मुख्य परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी शामिल हैं। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की Negative Marking होगी।

Nitish Rana - Author
Verified Publisher

Written by Nitish Rana

Nitish Rana is an Author of Online Update Stm. He holds an M.A. degree in Political Science and has been writing informative blogs for the past 2 years. He is passionate about creating simple and easy-to-understand content related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to provide useful and reliable information to students and job seekers in a clear and reader-friendly manner.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top