Online Update Stm Header
ONLINE UPDATE STM onlineupdatestm.in.net

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027: मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए Dummy Admit Card जारी कर दिया है। इस डमी एडमिट कार्ड के माध्यम से विद्यार्थी अपने नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, विषय और अन्य जरूरी जानकारियों की जांच कर सकते हैं। यदि Dummy Admit Card में किसी प्रकार की गलती मिलती है, तो निर्धारित समय सीमा के अंदर उसमें सुधार करवाना जरूरी है। इस लेख में आपको BSEB 10th Dummy Admit Card 2027 Download Link, जारी होने की तारीख, डाउनलोड करने की प्रक्रिया और Correction से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां को आसान भाषा में बताया है।

Bihar School Examination Board (BSEB)

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 Out – वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2027, 01 से 07 नवंबर 2026 तक Online सुधार का मौका

Advt No. : पी.आर. 256/2026
ONLINEUPDATESTM.IN.NET

Important Dates

  • Dummy Admit Card डाउनलोड और सुधार शुरू : 01 November 2026
  • Dummy Admit Card में सुधार की अंतिम तारीख : 07 November 2026
  • Final Admit Card : Notify Later
  • मैट्रिक परीक्षा 2027 की तारीख : Notify Later

Quick Information

  • Board : Bihar School Examination Board, Patna
  • Exam : वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2027 (Class 10th)
  • डाउनलोड का तरीका : Online
  • सुधार का तरीका : स्कूल प्रधान के माध्यम से Online
  • Official Website : exam.biharboardonline.org

Dummy Admit Card क्या होता है?

  • Dummy Admit Card परीक्षा का असली प्रवेश पत्र नहीं है। यह जांच के लिए जारी किया गया एक नमूना कार्ड है, जिसमें छात्र की दर्ज जानकारी छपी होती है।
  • इसमें गलती मिलने पर सुधार हो जाए तो असली Admit Card में वही गलती नहीं जाती। सुधार न कराने पर परीक्षा के समय और बाद में दिक्कत आ सकती है।
  • समिति ने पंजीकृत मोबाइल नंबर और Email ID पर भी Message/Email भेजने की बात कही है, ताकि छात्र खुद भी कार्ड डाउनलोड करके देख सकें।
  • यह Bihar Board Matric Dummy Admit Card 2027 सभी मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के उन छात्र-छात्राओं के लिए है जो इस परीक्षा में शामिल होंगे।

Dummy Admit Card में क्या-क्या जांचें?

जांचने की चीज किस बात का ध्यान रखें
नाम, माता का नाम, पिता का नाम Spelling में कोई गड़बड़ी न हो। मात्रा या अक्षर की छोटी गलती सुधारी जा सकती है।
कोटि (Category) आपकी श्रेणी सही दर्ज हो।
लिंग सही लिखा हो।
विषय आपके पढ़ाए गए विषय ही दर्ज हों।
जन्म तिथि दिन, महीना और साल तीनों प्रमाण पत्र से मिलते हों।
फोटो और हस्ताक्षर फोटो आपकी ही हो और हस्ताक्षर साफ दिखें।

ध्यान दें : छात्र/छात्रा के नाम या उनके माता-पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन किसी भी हालत में नहीं किया जाएगा। सिर्फ स्पेलिंग जैसी छोटी गलतियां ही सुधारी जा सकती हैं।

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 कैसे डाउनलोड करें?

छात्र-छात्रा के लिए (Student Login)

1. सबसे पहले बोर्ड की Official Website exam.biharboardonline.org पर जाएं।

2. Home Page पर “CLICK HERE TO DOWNLOAD DUMMY ADMIT CARD (STUDENT LOGIN)” वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना पंजीयन संख्या (Registration Number) और जन्म तिथि डालें।

4. आपका Dummy Admit Card स्क्रीन पर खुल जाएगा। उसे डाउनलोड कर लें और हर जानकारी ध्यान से मिला लें।

5. कार्ड का Print निकालकर रख लें, ताकि गलती होने पर स्कूल में दिखा सकें।

विद्यालय प्रधान के लिए (School Login)

1. स्कूल के प्रधान पहले से मिले User ID और Password से exam.biharboardonline.org पर Login करें।

2. Login के बाद बाईं तरफ दिए Menu में Dummy Admit Card पर क्लिक करें। विद्यार्थियों की सूची खुलेगी।

3. View बटन दबाकर किसी छात्र का Dummy Admit Card डाउनलोड करें।

4. किसी जानकारी में सुधार करना हो तो Edit बटन पर क्लिक करके सुधार करें।

ध्यान दें : समिति के अनुसार प्रधानाध्यापक के अलावा छात्र भी अपना Dummy Admit Card खुद डाउनलोड करके विवरण देख सकते हैं। लेकिन गलती का सुधार छात्र खुद नहीं कर सकते। वह सिर्फ शिक्षण संस्थान के प्रधान के माध्यम से Online होगा।

Dummy Admit Card में गलती का सुधार कैसे कराएं?

  • अगर नाम या माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, कोटि, लिंग, विषय, जन्म तिथि, फोटो या हस्ताक्षर में कोई गलती दिखे, तो Dummy Admit Card में उसे सही करके अपने हस्ताक्षर के साथ उसकी एक प्रति अपने विद्यालय प्रधान को Online सुधार के लिए दें।
  • उसकी दूसरी प्रति पर विद्यालय प्रधान का हस्ताक्षर और मुहर लगवाकर अपने पास सुरक्षित रखें।
  • छात्र द्वारा जमा किए गए संशोधित और हस्ताक्षरित Dummy Admit Card के आधार पर प्रधान को 01.11.2026 से 07.11.2026 के बीच Online सुधार करना होगा। इसके लिए वे विद्यालय के अभिलेख से जानकारी का मिलान करेंगे।
  • सुधार के लिए जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं का स्कूल रिकॉर्ड, आधार जैसे जरूरी कागज साथ ले जाना ठीक रहता है।
  • तय तारीख के बाद सुधार का मौका नहीं मिलेगा। समिति ने साफ किया है कि जानकारी के गलत रहने से असली प्रवेश पत्र में भी गलती आ सकती है।

विद्यालय प्रधान की जिम्मेदारी

  • प्रधान को अपने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का Dummy Admit Card डाउनलोड करके उन्हें देना अनिवार्य है और छात्रों से हस्ताक्षर भी लेने हैं।
  • Dummy Admit Card में दर्ज सारी जानकारी का मिलान विद्यालय के अभिलेख से करना है।
  • अगर निर्धारित अवधि में किसी छात्र को Dummy Admit Card नहीं दिया गया, या प्रधान ने Online सुधार नहीं किया, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रधान, संबंधित छात्र और उनके अभिभावक की होगी।
  • ऐसा पाए जाने पर संबंधित छात्र का अभ्यर्थन रद्द किया जा सकता है और विद्यालय प्रधान के विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई होगी।

खास मामले : दृष्टिबाधित छात्र और व्यावसायिक विषय

दृष्टिबाधित (Visually Impaired/Blind) छात्र

  • नियम के अनुसार दृष्टिबाधित छात्र-छात्राएं गणित की जगह गृह विज्ञान और विज्ञान की जगह संगीत विषय की परीक्षा देते हैं।
  • अगर ऐसे किसी छात्र के Dummy Admit Card में विज्ञान और गणित अंकित हो, तो वे विषय सुधारकर अपने हस्ताक्षर के साथ प्रधान को देना जरूरी है।
  • इसी तरह किसी सामान्य छात्र के कार्ड में विज्ञान की जगह संगीत और गणित की जगह गृह विज्ञान दर्ज हो, तो उसे भी जरूर सुधारें।

व्यावसायिक शिक्षा (Vocational) के विषय

  • शिक्षा विभाग ने हर जिले के कुछ चुने हुए विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के ये विषय/ट्रेड ऐच्छिक विषय के रूप में पढ़ाने की व्यवस्था की है : Security, Beautician, Tourism, Automobile, Retail Management, Electronics & H/W, Beauty & Wellness, Telecom और IT/ITes।
  • ऐसे चिह्नित विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों को इनमें से कोई एक विषय/ट्रेड चुनकर परीक्षा में बैठना जरूरी है। बाकी विद्यालयों के छात्र व्यावसायिक विषय नहीं चुन सकते।
  • ऑनलाइन पंजीयन और परीक्षा आवेदन भरते समय जो विषय चुना गया था, वह Dummy Admit Card के ऐच्छिक विषय वाले कॉलम में दिखेगा। उसमें गड़बड़ी हो तो उसे जरूर ठीक कराएं।

Helpline

  • Dummy Admit Card डाउनलोड करने या सुधार करने में परेशानी हो तो समिति के Helpline नंबर 9430429722 पर संपर्क करें।
  • Email से भी समस्या बताई जा सकती है : bseb@antiersolutions.com
Disclaimer : इस Website पर दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमने Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 से जुड़ी जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी Official Notice के आधार पर आसान भाषा में देने का प्रयास किया है। अंतिम और नई जानकारी के लिए छात्र Official Website और Official Notice जरूर देखें। जानकारी में किसी प्रकार की गलती, बदलाव या देरी के लिए हमारी Website जिम्मेदार नहीं होगी।
Nitish Rana - Author
Verified Publisher

Written by Nitish Rana

Nitish Rana is an Author of Online Update Stm. He holds an M.A. degree in Political Science and has been writing informative blogs for the past 2 years. He is passionate about creating simple and easy-to-understand content related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to provide useful and reliable information to students and job seekers in a clear and reader-friendly manner.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top