Online Update Stm Header
ONLINE UPDATE STM onlineupdatestm.in.net

Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026: Apply Online for 575 Posts

Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026 के तहत बिहार स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर नियुक्ति के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू करने की Notification जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 575 पदों के लिए तीन वर्षीय (Tenure) पैनल तैयार किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित कुछ जरूरी शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले Bihar Senior Resident Vacancy 2026 की योग्यता, महत्वपूर्ण तिथियां, विभागवार रिक्तियां, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी जरूर देखें।

Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECEB)

Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026

Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026 – स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार में सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती (Phase 3)

विज्ञापन संख्या : BCECEB/Health(SR)/2026(III)/01
ONLINEUPDATESTM.IN.NET

Application Fee

  • UR / EWS / EBC / BC / SC / ST / दिव्यांग (DQ) : Rs. 2250/- (सभी के लिए बराबर)
  • नाम : इसे Counselling Fee कहा गया है।
  • Payment Mode : सिर्फ Online (Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI)। Online भुगतान पर Processing Charge अलग से देना होगा।
  • Fee Refund : एक बार जमा हुई फीस वापस नहीं होगी। आवेदन वापस भी नहीं लिया जा सकता।

Important Dates

  • Notification Out On : 30 October 2026
  • Online Registration शुरू : 02 November 2026
  • Last Date for Online Registration : 23 November 2026, रात 10:00 बजे तक
  • Last Date for Fee Payment & Final Submit : 23 November 2026, रात 11:59 बजे तक
  • Online Editing (सुधार) : 24 November 2026, रात 11:59 बजे तक
  • Age Calculation Date : 01 August 2026
  • Document Verification / Counselling की तारीख : Notify Later

Age Limit (01 August 2026 के अनुसार)

  • Minimum Age का जिक्र Notification में नहीं है।
  • Maximum Age : 37 वर्ष (General & EWS Male)
  • Maximum Age : 40 वर्ष (General & EWS Female)
  • Maximum Age : 40 वर्ष (BC/ EBC Male & Female)
  • Maximum Age : 42 वर्ष (SC/ ST Male & Female)
  • Age Calculator : Click Here

Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026 Details – पदों का विवरण

Total Vacancy : 575 पद
महत्वपूर्ण : BCECEB Senior Resident Tutor Phase 3 Vacancy 2026 में विषय और वर्ग के हिसाब से पदों की संख्या विवरण पुस्तिका (Prospectus) के परिशिष्ट-1 में दी गई है। Notification में लिखा है कि विषयवार या वर्गवार पदों में कोई बदलाव हुआ तो उसकी सूचना Counselling के समय दे दी जाएगी। वर्ग के हिसाब से पूरी तालिका के लिए Prospectus जरूर देखें।
पद का नाम टेन्योर Pay Level कुल पद
Senior Resident / Tutor 3 वर्ष Level-9 575

विभाग (विषय) के अनुसार पद

क्र.सं. विभाग कुल पद
1Anatomy (एनाटॉमी)56
2PMR (Physical Medicine and Rehabilitation)55
3Psychiatry (मनोरोग)58
4Physiology (फिजियोलॉजी)57
5PSM (Preventive and Social Medicine)52
6Radiodiagnosis (रेडियोलॉजी)68
7Dermatology and Venereology (चर्म एवं रति रोग)56
8Geriatrics (जेरियाट्रिक्स)33
9Radiotherapy (रेडियोथेरापी)72
10TB and Chest (टी.बी. एवं चेस्ट विभाग)68
Grand Total 575

विशेष आरक्षण वाले पद

  • दिव्यांगजन (4%) : 19 पद आरक्षित हैं, जो किसी भी कोटि से गिने गए हैं।
  • स्वतंत्रता सेनानियों के पोता/पोती/नाती/नातिन (2%) : 1 पद आरक्षित है।
  • महिलाओं के लिए 35% पद आरक्षित हैं।

कोटा बंटवारा : कुल पदों में से 40% पद बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के सदस्यों से, 40% पद राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (रेजीडेन्सी स्कीम के अंतर्गत) पूरा करने वालों से, और बाकी 20% पद राज्य के बाहर की मान्य संस्थाओं से स्नातकोत्तर डिग्री (रेजीडेन्सी स्कीम) लेने वालों से भरे जाएंगे।

Bihar Senior Resident Tutor Eligibility 2026 और Qualification

विवरण जानकारी
शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषय में PG Degree। NMC के नए मार्ग निर्देश (Medical Institutions (Qualification of Faculty) Regulation, 2025) के अनुसार DNB / DNB Super Speciality भी मान्य योग्यता मानी जाएगी।
डिप्लोमा धारक योग्य उम्मीदवारों की कमी होने पर ही न्यूनतम योग्यता डिप्लोमा होगी। उन्हें विषय में स्नातकोत्तर उपाधि के बराबर 10 अंक मिलेंगे, पर मेधा सूची में उनका स्थान PG डिग्री वालों से नीचे रहेगा।
समकक्ष डिग्री भारतीय चिकित्सा परिषद् (MCI) की शिक्षक पात्रता के अनुसार समकक्ष स्नातकोत्तर डिग्रीधारी भी पात्र हैं। जिन डिग्रियों को MCI/NMC से मान्यता नहीं मिली है, उन पर विचार नहीं होगा।
गैर-चिकित्सा संकाय एनाटॉमी और फिजियोलॉजी जैसे गैर-चिकित्सा संकाय के लिए मेडिकल मास्टर ऑफ साइंस के साथ डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) की डिग्री जरूरी है।
नागरिकता आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
न्यूनतम अर्हतांक नियुक्ति के लिए मेधा में कम से कम 16 अंक आना जरूरी है।

Bihar Senior Resident Tutor Recruitment 2026 : Salary Structure

  • Senior Resident / Tutor : वेतनमान Level-9। विवरण पुस्तिका में नियुक्ति के बाद Rs. 1,15,000/- का मानदेय बताया गया है।
  • जो चिकित्सक पहले से बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में काम कर रहे हैं, उन्हें वही वेतन महंगाई भत्ता और दूसरे अनुमान्य भत्तों के साथ मिलता रहेगा जो वे अभी पा रहे हैं।
  • पद का टेन्योर तीन वर्ष का है।
  • Counselling में आने के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा।

BCECEB Senior Resident Tutor Vacancy 2026 Selection Process

  • कोई लिखित परीक्षा नहीं है। चयन मेधा सूची (Merit List) के आधार पर होगा, जो नीचे दिए अंकों से बनेगी।
  • मेधा सूची के बाद Document Verification / Counselling होगी, जहां असली प्रमाण पत्र जांचे जाएंगे।
  • वर्ग के हिसाब से पदों का पैनल राज्य सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार बनेगा।

अंकों का बंटवारा (Merit Points)

आधार अंक
तीनों MBBS विश्वविद्यालय परीक्षाओं के कुल प्राप्तांक का प्रतिशत : 70% से ऊपर / 65% से ऊपर / 60% से ऊपर / 55% से ऊपर / 50% से ऊपर 5 / 4 / 3 / 2 / 1
स्पेशलिटी विषय या विषय समूह में प्राप्तांक का प्रतिशत (भारतीय चिकित्सा परिषद् की अनुशंसा के अनुसार) : यही 5 स्तर 5 / 4 / 3 / 2 / 1
स्पेशलिटी में MD / MS 10
उसी स्पेशलिटी में PhD / DM / MCh / MSc 10
बिहार राज्य के सरकारी/अर्द्धसरकारी क्षेत्र में कार्यानुभव (हर पूरे साल के 2 अंक) अधिकतम 10
साक्षात्कार (स्वास्थ्य विभाग में साक्षात्कार का प्रावधान समाप्त हो चुका है, इसलिए सबको बराबर अंक) 6

Bihar Senior Resident Tutor Online Form 2026 के Documents

आवेदन के समय चाहिए

  • अपना या माता/पिता का चालू मोबाइल नंबर और Email ID। एक बार Verify होने के बाद इन्हें बदला नहीं जा सकेगा।
  • रंगीन फोटो और हस्ताक्षर की Scan Copy (पोर्टल पर बताए माप और साइज में)
  • शैक्षणिक और बाकी जानकारी, जो वहां मांगी गई है।
  • Compress Image : Click Here
  • Compress PDF : Click Here

Counselling / Document Verification के समय असली रूप में चाहिए

  • मैट्रिक या समकक्ष का Admit Card / Mark Sheet / प्रमाण पत्र
  • MBBS की तीनों परीक्षाओं (I, II और III Part) की Mark Sheet
  • MBBS का Passing Certificate और Attempt Certificate
  • स्पेशलिटी विषय की Mark Sheet / Passing Certificate
  • Ph.D. / DM / MCh / M.Sc. का प्रमाण पत्र (जो लागू हो)
  • Medical Registration Certificate
  • अनुभव प्रमाण पत्र (अगर है)
  • सेवा में हों तो नियोक्ता का No Objection Certificate (सत्यापित प्रति)
  • क्रीमीलेयर रहित चालू जाति प्रमाण पत्र (DM/SDO (Civil)/CO/राजस्व पदाधिकारी द्वारा जारी)
  • बिहार का आवासीय प्रमाण पत्र (CO/BDO/राजस्व पदाधिकारी द्वारा जारी)
  • EWS का प्रमाण पत्र (DM/SDO द्वारा, चालू वित्तीय वर्ष का)
  • दिव्यांग कोटे के लिए सक्षम मेडिकल बोर्ड/प्राधिकार का प्रमाण पत्र
  • स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती कोटे का प्रमाण पत्र
  • ऑनलाइन आवेदन में लगी फोटो जैसी 4 एक जैसी फोटो
  • चरित्र प्रमाण पत्र (जिस संस्थान में अंतिम रूप से नामांकित हो, उसके प्राचार्य से)
  • पूर्व में SR/ट्यूटर का तीन वर्षीय कार्यकाल न किए जाने का शपथ-पत्र
  • Board की वेबसाइट से डाउनलोड की गई Verification Slip की 2 प्रतियां
  • Online भरे आवेदन का Print (Confirmation Page)

Bihar Senior Resident Tutor Online Form 2026 कैसे भरें? (Apply Online)

1. सबसे पहले BCECEB की Official Website bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं। वहां से Prospectus (विवरण पुस्तिका) भी डाउनलोड कर लें।

2. “Online Portal of Senior Resident / Tutor under Health Dept.” लिंक पर क्लिक करें, फिर “Apply for Senior Resident / Tutor” पर क्लिक करें।

3. New Registration बटन पर क्लिक करें और अपना या माता/पिता का मोबाइल नंबर और Email ID डालें। दोनों पर आए Verification Code से उन्हें Verify करें। Verify होने के बाद इन्हें बदला नहीं जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद Registration No. और Password मिलेगा। उसे गोपनीय रखें।

4. Registration No. और Password से Sign In करके विभाग (Department) चुनें और Save & Continue दबाएं।

5. बारी-बारी से Personal Information, Contact Details (स्थायी और पत्राचार का पता) और Educational Information भरें। हर पेज के बाद Save & Continue दबाएं।

6. पोर्टल पर बताए नियम से अपनी रंगीन फोटो और हस्ताक्षर Upload करें।

7. Preview पेज पर सारी जानकारी जांच लें। गलती दिखे तो Back to Edit से ठीक करें। सब सही हो तो Declaration देकर Final Submit & Proceed to Payment पर क्लिक करें।

8. Rs. 2250/- की फीस Online (Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI) से जमा करें।

9. पेमेंट सफल होने पर Confirmation Page और Fee Receipt डाउनलोड करके रख लें। Print कॉपी Board को भेजने की जरूरत नहीं है, उसे Counselling के समय साथ लाना है।

ध्यान दें : Final Submit और फीस तय तारीख और समय तक नहीं भरी गई, तो आवेदन रद्द हो जाएगा और इसके लिए उम्मीदवार खुद जिम्मेदार होगा। Final Submit के बाद आवेदन में कोई बदलाव नहीं हो सकता। सुधार सिर्फ 24 November 2026 (रात 11:59 बजे तक) के Editing Window में उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जिन्होंने तय समय में फॉर्म और फीस दोनों जमा कर दिए हैं। इंटरनेट या बैंकिंग में रुकावट की जिम्मेदारी Board की नहीं होगी, इसलिए आखिरी दिन का इंतजार न करें। परेशानी होने पर Helpdesk पर संपर्क करें : helpdesk.bceceboard@bihar.gov.in | फीस से जुड़ी समस्या के लिए 0612-2220230।
Disclaimer : इस Website पर दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमने Bihar Senior Resident Tutor Recruitment 2026 (विज्ञापन संख्या BCECEB/Health(SR)/2026(III)/01) से जुड़ी जानकारी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा जारी Official Notification और विवरण पुस्तिका के आधार पर आसान भाषा में देने का प्रयास किया है। भर्ती से संबंधित अंतिम और नई जानकारी के लिए उम्मीदवार Official Website और Official Notification जरूर देखें। जानकारी में किसी प्रकार की गलती, बदलाव या देरी के लिए हमारी Website जिम्मेदार नहीं होगी।
Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026

Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026 – FAQs

Q1. Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026 के तहत बिहार के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में कुल 575 पदों पर भर्ती के लिए पैनल तैयार किया जाएगा।

Q2. Bihar Senior Resident Tutor Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होगा?

Bihar Senior Resident Tutor Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 02 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Q3. BCECEB Senior Resident Tutor Vacancy 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

BCECEB Senior Resident Tutor Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसी दिन रात 11:59 बजे तक आवेदन शुल्क जमा किया जा सकता है।

Q4. BCECEB Senior Resident Tutor Phase 3 Vacancy 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों (UR, EWS, EBC, BC, SC, ST और DQ) को ₹2,250 आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

Q5. Bihar Senior Resident Tutor Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा?

Bihar Senior Resident Tutor Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, प्राप्त अंकों और अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Q6. Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026 में नियुक्ति कितने वर्षों के लिए होगी?

Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 3 वर्ष (Tenure Post) के लिए की जाएगी। यह नियुक्ति बिहार के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में होगी।

Nitish Rana - Author
Verified Publisher

Written by Nitish Rana

Nitish Rana is an Author of Online Update Stm. He holds an M.A. degree in Political Science and has been writing informative blogs for the past 2 years. He is passionate about creating simple and easy-to-understand content related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to provide useful and reliable information to students and job seekers in a clear and reader-friendly manner.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top