Online Update Stm Header
Online Update Stm

Azim Premji Scholarship 2026: ₹30,000 Scholarship, Apply Online & Full Details

Azim Premji Scholarship 2026 Online Form

Azim Premji Scholarship 2026-27: अगर आप एक छात्रा हैं और 12वीं पास करने के बाद किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में Undergraduate (UG) डिग्री या डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लिया है, तो आपके लिए यह एक अच्छी scholarship opportunity हो सकती है। Azim Premji Foundation ने 2026-27 academic session के लिए Azim Premji Scholarship की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस Scholarship का उद्देश्य छात्राओं को higher education जारी रखने में आर्थिक सहायता देना है।

इस Scholarship के तहत चयनित छात्राओं को उनके Under-Graduate Course की अवधि के दौरान हर साल ₹30,000 की सहायता दी जाएगी, जो अधिकतम ₹1.5 लाख तक हो सकती है। Azim Premji Scholarship 2026-27 के लिए online application आज यानी 10 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है और 31 अगस्त 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। अगर आप भी इस scholarship के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। हम अपने इस लेख के माध्यम से इस scholarship से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे Eligibility, Scholarship amount, Required documents, Last date, Selection process और Online apply करने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताएंगे।

Azim Premji Scholarship 2026 क्या है?

Azim Premji Scholarship 2026 एक स्कॉलरशिप प्रोग्राम है जो कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाली छात्राओं को उनकी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने में मदद करता है।

यह स्कॉलरशिप Azim Premji Foundation द्वारा चलाई जाती है, जो शिक्षा के क्षेत्र में काफी समय से काम कर रही संस्था है। इसका मकसद उन लड़कियों की मदद करना है जो सरकारी स्कूल से पढ़ाई करके आगे कॉलेज जाना चाहती हैं। यह स्कॉलरशिप मेरिट, जाति या धर्म के आधार पर नहीं दी जाती, बल्कि इसके लिए तय की गई eligibility criteria पूरी करना जरूरी होता है।

Azim Premji Scholarship 2026 – Important Highlights

Point Detail
संस्था Azim Premji Foundation
स्कॉलरशिप का नाम Azim Premji Scholarship 2026-27
किसके लिए सरकारी स्कूल से पढ़ी छात्राओं के लिए
राशि ₹30,000 प्रति वर्ष
कुल संभावित सहायता ₹1.5 लाख तक (पूरे कोर्स के लिए)
आवेदन का माध्यम Online
Application Fee कोई फीस नहीं
Official Website azimpremjifoundation.org
आर्टिकल कैटेगरी Azim Premji Scholarship 2026

Azim Premji Scholarship 2026 Important Dates

Point Detail
Application Start Date 10 August 2026
Application Last Date 31 August 2026
Renewal for 2024/2025 Cohort Starts from September 2026

जो छात्राएं इस साल आवेदन नहीं कर पातीं, उन्हें अगले राउंड का इंतजार करना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा Official Website चेक करते रहें।

Azim Premji Scholarship 2026 में कितना पैसा मिलेगा?

चुनी गई छात्राओं को हर साल ₹30,000 मिलते हैं, जो undergraduate डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के पूरे समय तक दिए जाते हैं।

अगर कोई छात्रा 3 साल के डिग्री कोर्स में एडमिशन लेती है और हर साल शर्तें पूरी करती है, तो उसे कुल ₹90,000 तक मिल सकते हैं। वहीं अगर कोर्स 5 साल का है, तो कुल राशि ₹1.5 लाख तक पहुंच सकती है। यह पैसा हर साल अलग-अलग किस्त में दिया जाता है, एक साथ पूरी रकम नहीं मिलती।

Point Detail
Course Duration 3 Years
Total Potential Amount (3 Years) ₹90,000
Course Duration 4 Years
Total Potential Amount (4 Years) ₹1,20,000
Course Duration 5 Years
Total Potential Amount (5 Years) ₹1,50,000

Azim Premji Scholarship Apply Online के लिए योग्यता (Eligibility)

आपको बता दे कि यह Scholarship सिर्फ उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने सरकारी स्कूल या कॉलेज से 10वीं और 12वीं Regular Student के रूप में पास की हो और अभी ग्रेजुएशन के पहले साल में एडमिशन लिया हो।

Official Notification के अनुसार इस Scholarship के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं। यह सिर्फ लड़कियों के लिए है, और Candidate को Eligible राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से होना चाहिए। इसके साथ ही यह छात्रा की पहली Under-Graduate डिग्री या डिप्लोमा होनी चाहिए।

Azim Premji Scholarship 2026 किन राज्यों के लिए है?

यह स्कॉलरशिप 2026-27 सेशन के लिए 20 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की छात्राओं के लिए उपलब्ध है।

Eligible States/UT Andhra Pradesh, Arunachal Pradesh, Assam, Bihar, Chhattisgarh
Eligible States/UT Delhi (NCT), Jharkhand, Karnataka, Madhya Pradesh, Manipur
Eligible States/UT Meghalaya, Mizoram, Nagaland, Odisha, Puducherry
Eligible States/UT Rajasthan, Sikkim, Telangana, Tripura, Uttar Pradesh
Eligible States/UT Uttarakhand

इस साल Andhra Pradesh और Delhi (NCT) को भी Eligible राज्यों की लिस्ट में जोड़ा गया है। यदि आप इन राज्यों में से किसी में सरकारी स्कूल से पढ़ी हैं, तो आप इस Scholarship के लिए Apply कर सकती हैं।

Azim Premji Scholarship Age limit 2026

Azim Premji Scholarship Online Form 2026 के लिए कोई Age limit तय नहीं की गई है।

Official Notification के अनुसार Azim Premji Scholarship Apply Online में उम्र को लेकर कोई शर्त नहीं है। छात्रा को सिर्फ ऊपर बताई गई Eligibility Criteria पूरी करनी होती है, यानी सही स्कूल से पास होना और सही समय पर ग्रेजुएशन के पहले साल में एडमिशन लेना जरूरी है।

Azim Premji Scholarship Application Fee

आपको जान कर ख़ुशी होगी की इस Scholarship के लिए Application Fee नहीं लगती, फॉर्म भरना बिल्कुल मुफ्त है।

Azim Premji Foundation ने साफ तौर पर बताया है कि आवेदन प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई फीस नहीं ली जाती। अगर कोई व्यक्ति या वेबसाइट फॉर्म भरने के नाम पर पैसे मांगती है, तो उससे सावधान रहें, क्योंकि यह fraud हो सकता है।

Azim Premji Scholarship Selection Process

बता दे कि, यह Scholarship Merit के आधार पर नहीं दी जाती, बल्कि Eligibility Criteria और जरूरी दस्तावेज़ों के verification के आधार पर छात्राओं को चुना जाता है।

वैसी छात्राएं जो Azim Premji Scholarship Online Form 2026 भरती हैं और सभी जरूरी शर्तें पूरी करती हैं, उनके दस्तावेज़ों की जांच की जाती है। दस्तावेज़ सही पाए जाने पर छात्रा को स्कॉलरशिप के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है और राशि उसके बैंक अकाउंट में भेज दी जाती है।

Azim Premji Scholarship Online Form 2026 कैसे भरें?

यदि आप इस Scholarship का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको Azim Premji Foundation की Official Website पर जाकर नए रजिस्ट्रेशन के लिंक से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

Important Links

Azim Premji Scholarship 2026 Online Form कहाँ भरें?

Azim Premji Scholarship का ऑनलाइन फॉर्म Foundation की Official Website के through भरा जाता है। पहले से रजिस्टर कर चुकी छात्राएं उसी पोर्टल पर लॉगिन करके अपना status भी देख सकती हैं।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Important Documents)

आपको बता दे कि Form भरने से पहले नीचे दिए गए Documents तैयार रखें, ताकि एप्लीकेशन प्रोसेस में कोई दिक्कत ना हो। सभी डॉक्यूमेंट्स PDF, PNG या JPG फॉर्मेट में और 30 KB से 500 KB साइज़ के बीच होने चाहिए।

Azim Premji Scholarship 2026 for Girls – खास बातें

आपको बता दे कि यह Scholarship सिर्फ Girl students के लिए है और इसका मकसद उन लड़कियों की मदद करना है जो पैसों की कमी की वजह से पढ़ाई छोड़ देती हैं। इसमें ना तो मेरिट देखी जाती है, ना जाति या धर्म। बस Eligibility Criteria पूरी करने वाली हर लड़की इसके लिए Apply कर सकती है।

Conclusion

Azim Premji Scholarship 2026 सरकारी स्कूल से पढ़ी छात्राओं के लिए अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई बिना आर्थिक चिंता के पूरी करने का एक शानदार मौका है। इसमें हर साल ₹30,000 की मदद मिलती है, जो पूरे कोर्स के दौरान कुल ₹1.5 लाख तक पहुंच सकती है। इस स्कॉलरशिप के लिए कोई फीस नहीं ली जाती और ना ही मेरिट के आधार पर चयन होता है, बस Eligibility पूरी करना जरूरी है। जो छात्राएं 10वीं-12वीं सरकारी स्कूल से पास कर चुकी हैं और अभी ग्रेजुएशन के पहले साल में हैं, उन्हें 31 अगस्त 2026 से पहले अपना फॉर्म जरूर भर लेना चाहिए। Azim Premji Scholarship 2026 से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए हमेशा Official Website चेक करते रहें।

Azim Premji Scholarship 2026 : FAQs

Q1. Azim Premji Scholarship 2026 का फॉर्म कब आएगा?

Azim Premji Scholarship 2026 का फॉर्म 10 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है और 31 अगस्त 2026 तक भरा जा सकता है। छात्राओं को समय रहते फॉर्म भर लेना चाहिए।

Q2. Azim Premji Scholarship Form 2026 कैसे भरें?

फॉर्म भरने के लिए Azim Premji Foundation की Official Website पर जाकर “New Registrations” लिंक से रजिस्ट्रेशन करना होता है, फिर जरूरी जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करके फॉर्म सबमिट करना होता है।

Q3. Azim Premji Scholarship 2026 में कितने पैसे मिलेंगे?

चुनी गई छात्राओं को हर साल ₹30,000 मिलते हैं, जो undergraduate कोर्स के पूरे समय तक दिए जाते हैं। 5 साल के कोर्स में यह राशि कुल ₹1.5 लाख तक हो सकती है।

Q4. Azim Premji Scholarship Form Last Date 2026 क्या है?

2026 कोहोर्ट के लिए Round 1 Application की Last Date 31 अगस्त 2026 है। इसके बाद अगला राउंड कब आएगा, इसकी जानकारी Official Notification के अगले अपडेट के बाद यहाँ अपडेट कर दी जाएगी।

Q5. Azim Premji Scholarship 2026 के लिए Eligibility क्या है?

Candidate लड़की होनी चाहिए, 10वीं-12वीं सरकारी स्कूल से regular student के रूप में पास की हो, और 2026-27 सेशन में किसी undergraduate degree/diploma के पहले साल में एडमिशन लिया हो।

Q6. Azim Premji Scholarship का पैसा कब मिलेगा?

दस्तावेज़ों के वेरिफिकेशन और शॉर्टलिस्टिंग के बाद राशि सीधे छात्रा के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। सही समय की जानकारी Official Notification के अगले अपडेट के बाद यहाँ अपडेट कर दी जाएगी।

Q7. Azim Premji Scholarship Status कैसे चेक करें?

पहले से रजिस्टर कर चुकी छात्राएं Official Website पर दिए गए “Login” लिंक से अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर application status चेक कर सकती हैं।

Q8. Azim Premji Scholarship में कौन अप्लाई कर सकता है?

सिर्फ वे लड़कियां अप्लाई कर सकती हैं जिन्होंने eligible राज्य के सरकारी स्कूल/कॉलेज से 10वीं-12वीं पास की हो और अभी ग्रेजुएशन के पहले साल में हों।

Q9. Azim Premji Scholarship सिर्फ लड़कियों के लिए क्यों है?

इस स्कॉलरशिप का मकसद उन लड़कियों की पढ़ाई में मदद करना है जो आर्थिक तंगी की वजह से अक्सर पढ़ाई छोड़ देती हैं, इसीलिए यह खास तौर पर girl students के लिए बनाई गई है।

Q10. Azim Premji Scholarship में ₹30,000 कब मिलेगा?

शॉर्टलिस्ट होने और दस्तावेज़ वेरिफाई होने के बाद हर साल की किस्त छात्रा के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। एग्जैक्ट डेट Official Notification के अगले अपडेट के बाद यहाँ अपडेट कर दी जाएगी।

Q11. क्या Azim Premji Scholarship के लिए Age Limit है?

नहीं, इस स्कॉलरशिप के लिए कोई age limit तय नहीं की गई है। सिर्फ eligibility criteria पूरी करना जरूरी है।

Q12. क्या Private School से पढ़ी छात्राएं अप्लाई कर सकती हैं?

नहीं, यह स्कॉलरशिप सिर्फ उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने 10वीं और 12वीं सरकारी स्कूल या कॉलेज से regular student के रूप में पास की हो।

Rahul Raaz - Author
Verified Publisher

Written by Rahul Raaz

Rahul Raaz is the Author of Online Update Stm. He holds a B.Tech degree and is passionate about providing accurate, reliable, and up-to-date information related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to help students and job seekers by delivering simple, authentic, and easy-to-understand content based on official sources, ensuring they receive the latest and most trustworthy updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top