Online Update Stm Header
ONLINE UPDATE STM onlineupdatestm.in.net

Assam Rifles Online Form 2026 – 354 Vacancy, Apply Online, Eligibility & Selection Process

Assam Rifles Online Form 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका है जो डिफेंस सेक्टर में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। Assam Rifles ने Technical and Tradesman Recruitment Rally 2026 के लिए 354 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत विभिन्न ट्रेड में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। Assam Rifles Online Form 2026 भरने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे) निर्धारित की गई है, जबकि भर्ती रैली 26 नवंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हम अपने इस लेख में आपको Assam Rifles Vacancy 2026, Post Wise Vacancy Details, Age Limit, Educational Qualification, Application Fee और Online Apply Process की पूरी जानकारी को आसान भाषा में बताया है। इसके साथ ही Physical Standard Test (PST), Physical Efficiency Test (PET), Selection Process और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी भी प्रदान की है, ताकि आप आवेदन करने से पहले सभी जरूरी शर्तों और प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ सकें।

Assam Rifles Recruitment 2026 – Important Highlights

सबसे पहले इस भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी एक टेबल के जरिए समझते हैं, ताकि उम्मीदवारों को पूरी प्रक्रिया आसानी से समझ आ सके।

विवरण जानकारी
Organisation Directorate General Assam Rifles
Post Type Group C (Technical and Tradesman)
कुल पद 354
Notification Date 27 अगस्त 2026
Application Mode Online
Application Start Date 28 सितंबर 2026
Last Date 28 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
Recruitment Rally 23 नवंबर 2026 से (संभावित)
Official Website www.assamrifles.gov.in

Assam Rifles Vacancy Details 2026 – Trade Wise

Assam Rifles Technical and Tradesman Vacancy 2026 के अंतर्गत अलग-अलग ट्रेड में पद जारी किए गए हैं। नीचे दी गई टेबल में Post Wise Vacancy की जानकारी दी गई है।

पद का नाम कुल पद
Warrant Officer (Cipher) 124
Rifleman (Electrical Fitter Signal) 32
Rifleman (Lineman Field) 21
Rifleman (Armourer) 29
Rifleman (Engineer Equipment Mechanic) 10
Rifleman (Recovery Vehicle Mechanic) 13
Rifleman (Electrician Motor Vehicle) 22
Havildar (Instrument Mechanic) 6
Rifleman (Metalsmith) 19
Rifleman (Upholster) 3
Rifleman (Store Keeper Technical – Electrical Mechanical Engineer) 16
Rifleman (Vehicle Mechanic) 23
Rifleman (Welder) 2
Warrant Officer (Draughtsman) 2
Warrant Officer (Operation Theatre Technician) 1
Warrant Officer (Physiotherapist) 2
Rifleman (Mason) 29
कुल (Total) 354

Category Wise Vacancy

Assam Rifles Vacancy Details 2026 में कैटेगरी के हिसाब से भी पदों का बंटवारा किया गया है। यह भर्ती All India Basis पर होती है, यानी इसमें कोई स्टेट वाइज कोटा लागू नहीं होता।

Category Total Vacancy
SC 53
ST 25
OBC 97
EWS 34
UR 145
कुल (Total) 354

Assam Rifles Last Date 2026 और Important Dates

Assam Rifles Online Form 2026 भरने के लिए उम्मीदवारों को तय समय सीमा का ध्यान रखना जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर 2026 से शुरू होगा।

विवरण जानकारी
आवेदन शुरू होने की तारीख 28 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
रिक्रूटमेंट रैली (संभावित) 23 नवंबर 2026 से
आयु गणना की कट-ऑफ तारीख 1 जुलाई 2026

Assam Rifles Eligibility Criteria 2026

Assam Rifles Eligibility Criteria 2026 में उम्मीदवार की नागरिकता, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता को शामिल किया गया है। आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

Assam Rifles Age Limit 2026

Assam Rifles Age Limit 2026 अलग-अलग ट्रेड के हिसाब से तय की गई है। ज्यादातर ट्रेड में आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच रखी गई है, हालांकि कुछ पदों जैसे Warrant Officer Cipher और Physiotherapist में यह 18 से 25 वर्ष तक है। इसके अलावा Draughtsman पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

Age Relaxation

बता दे कि आरक्षित वर्ग और Ex-Servicemen उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाती है।

श्रेणी (Category) आयु में छूट (Age Relaxation)
SC/ST 5 वर्ष की छूट
OBC 3 वर्ष की छूट
Ex-Servicemen (UR) सैन्य सेवा घटाकर 3 वर्ष की छूट
Ex-Servicemen (OBC) सैन्य सेवा घटाकर 6 वर्ष (3+3) की छूट
Ex-Servicemen (SC/ST) सैन्य सेवा घटाकर 8 वर्ष (3+5) की छूट
Departmental Candidates 40 वर्ष तक छूट (केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार)

Assam Rifles Educational Qualification 2026

Assam Rifles Educational Qualification 2026 हर ट्रेड के लिए अलग-अलग तय की गई है। ज्यादातर Rifleman ट्रेड के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI या डिप्लोमा जरूरी है, जबकि Warrant Officer के कुछ पदों के लिए 12वीं या ग्रेजुएशन स्तर की योग्यता मांगी गई है।

हर ट्रेड की पूरी और सटीक शैक्षणिक योग्यता Official Notification के Appendix-A में दी गई है, आवेदन करने से पहले उसे जरूर पढ़ें।

Assam Rifles Application Fee

Assam Rifles Online Form 2026 के लिए Group C पदों की आवेदन फीस ₹100/- रखी गई है।

विवरण आवेदन शुल्क
General/OBC/EWS ₹100/-
SC/ST कोई शुल्क नहीं
Ex-Servicemen कोई शुल्क नहीं
भुगतान का तरीका ऑनलाइन या SBI बैंक चालान

Assam Rifles Physical Standard Test (PST) 2026

Assam Rifles Physical Standard Test 2026 में उम्मीदवारों की ऊंचाई, सीना और वजन नापा जाता है। यह टेस्ट RFID आधारित होता है और Jorhat (असम) या Diphu (असम) सेंटर पर आयोजित किया जाता है।

श्रेणी (Category) ऊंचाई (Height) सीना (Chest)
सामान्य श्रेणी (All India, पुरुष) 170 सेमी 80-85 सेमी
पूर्वोत्तर राज्य श्रेणी (पुरुष) 165 सेमी 78-83 सेमी
Scheduled Tribe श्रेणी (पुरुष) 162.5 सेमी 76-81 सेमी

गोरखा, गढ़वाली, डोगरा, मराठा और असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई में छूट दी गई है। वजन ऊंचाई और आयु के अनुसार मेडिकल स्टैंडर्ड के हिसाब से तय होता है।

Assam Rifles Physical Efficiency Test (PET) 2026

Assam Rifles Physical Efficiency Test 2026 में उम्मीदवार को दौड़ पूरी करनी होती है, जिससे उनकी शारीरिक क्षमता जांची जाती है।

Assam Rifles Selection Process 2026

Assam Rifles Selection Process 2026 में कई चरण शामिल हैं, जिन्हें उम्मीदवार को क्रमानुसार पास करना होता है।

Computer Based Test (CBT) Pattern

Assam Rifles Computer Based Examination 2026 कुल 100 अंकों का होता है। General और EWS उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पास प्रतिशत 35% रखा गया है, जबकि SC, ST और OBC उम्मीदवारों के लिए यह 33% है। CBT में सफल उम्मीदवारों को Post/Trade के अनुसार वैकेंसी के 1:4 अनुपात में Trade Skill Test के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

Trade Skill Test (TST)

बता दे कि Trade Skill Test में उम्मीदवार का Computer Test और उसकी ट्रेड से जुड़ा Practical Skill Test लिया जाता है। इसमें कोई नंबर नहीं दिए जाते, बल्कि उम्मीदवार को केवल Pass या Fail घोषित किया जाता है।

Assam Rifles Selection के बाद Document Verification और Medical Examination

Trade Skill Test पास करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर Documents Verification (DV) और Detailed Medical Examination (DME) की जाती है। यह जांच केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित Uniform Guidelines के अनुसार होती है। यदि किसी उम्मीदवार को Unfit घोषित किया जाता है, तो उसे Review Medical Examination (RME) का मौका भी दिया जाता है।

Assam Rifles Pay Scale और Training

चयनित उम्मीदवारों को Assam Rifles Personnel के लिए लागू पे-स्केल और भत्ते दिए जाएंगे। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को दो वर्ष की Probation अवधि से गुजरना होगा। यदि कोई उम्मीदवार ट्रेनिंग के दौरान कोर्स छोड़ता है या समय से पहले इस्तीफा देता है, तो उसे ट्रेनिंग पर हुए पूरे खर्च या तीन महीने का वेतन वापस करना होगा।

Assam Rifles Important Documents

Assam Rifles Apply Online 2026 – आवेदन कैसे करें

यदि आप भी Assam Rifles Online Form 2026 का आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए सभी steps को ध्यान से follow करके अपना आवेदन सफलता पूर्वक submit कर सकते है :

  • सबसे पहले Assam Rifles की Official Recruitment Portal www.assamrifles.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “ONLINE APPLICATION” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • Application Fee का ऑनलाइन भुगतान करें, या SBI बैंक काउंटर के जरिए चालान से जमा करें।
  • फॉर्म को ध्यान से चेक करें, क्योंकि सबमिट करने के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव मान्य नहीं होगा।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट और पेमेंट रसीद/चालान अपने पास सुरक्षित रखें, क्योंकि RFID Based PST/PET के समय इसकी ओरिजिनल कॉपी दिखानी होगी।

Important Links

Assam Rifles Admit Card 2026

Assam Rifles Admit Card 2026 से जुड़ी सूचना उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। इसलिए फॉर्म भरते समय सही और चालू ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है। Admit Card या रैली से जुड़ी अन्य जानकारी की डेट अभी घोषित नहीं हुई है। इसकी जानकारी Official Notification के अगले अपडेट के बाद यहां अपडेट कर दी जाएगी।

Conclusion

Assam Rifles Online Form 2026 उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो डिफेंस सेक्टर में टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों पर करियर बनाना चाहते हैं। कुल 354 पदों के लिए आवेदन 28 सितंबर 2026 से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। योग्यता, आयु सीमा और फिजिकल स्टैंडर्ड से जुड़ी शर्तों को ध्यान से पढ़कर ही आवेदन करें, ताकि आवेदन रिजेक्ट होने की संभावना न रहे।

FAQ

1. Assam Rifles Online Form 2026 कब शुरू होगा?

Assam Rifles Online Form 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तारीख यानी 28 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार किया जाएगा।

2. Assam Rifles Vacancy 2026 में कुल कितने पद जारी किए गए हैं?

Assam Rifles Technical and Tradesman Recruitment Rally 2026 के तहत Group C के कुल 354 पद जारी किए गए हैं। इनमें Warrant Officer और Rifleman/Havildar स्तर की अलग-अलग टेक्निकल ट्रेड शामिल हैं।

3. Assam Rifles Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार को Official Website www.assamrifles.gov.in पर जाकर “ONLINE APPLICATION” ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर, दस्तावेज अपलोड करके और फीस जमा करके फॉर्म सबमिट किया जा सकता है।

4. Assam Rifles Technical and Tradesman Vacancy 2026 में कौन-कौन से पद शामिल हैं?

इसमें Warrant Officer (Cipher), Electrical Fitter Signal, Lineman Field, Armourer, Metalsmith, Welder, Vehicle Mechanic, Upholster, Draughtsman, Physiotherapist और Operation Theatre Technician जैसे कई टेक्निकल पद शामिल हैं।

5. Assam Rifles Last Date 2026 क्या है?

Assam Rifles Online Form 2026 भरने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर 2026 है। यह डेडलाइन रात 11:59 बजे तक की है, इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

6. Assam Rifles Eligibility Criteria 2026 और Educational Qualification क्या है?

योग्यता ट्रेड के अनुसार अलग-अलग है। ज्यादातर पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI या डिप्लोमा जरूरी है, जबकि कुछ Warrant Officer पदों के लिए 12वीं या डिप्लोमा/डिग्री स्तर की योग्यता मांगी गई है।

7. Assam Rifles Age Limit 2026 कितनी है और आयु में छूट मिलेगी या नहीं?

ज्यादातर ट्रेड के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच है, कुछ पदों में यह 25 वर्ष तक है। SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और Ex-Servicemen को श्रेणी के अनुसार अतिरिक्त छूट दी जाती है।

8. Assam Rifles Physical Test 2026 में PST और PET क्या होता है?

PST यानी Physical Standard Test में उम्मीदवार की ऊंचाई, सीना और वजन नापा जाता है, जबकि PET यानी Physical Efficiency Test में तय समय के भीतर दौड़ पूरी करनी होती है। दोनों टेस्ट RFID आधारित होते हैं।

9. Assam Rifles Selection Process 2026 में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?

इसमें PST, PET, Documentation, Computer Based Test, Trade Skill Test, Document Verification, Detailed Medical Examination और अंत में Merit List के आधार पर Training के लिए चयन जैसे चरण शामिल हैं।

10. Assam Rifles Admit Card 2026 कब जारी होगा और इसे कैसे डाउनलोड करें?

Assam Rifles Admit Card 2026 और रैली से जुड़ी जानकारी उम्मीदवारों को ईमेल और SMS के जरिए भेजी जाएगी। इसकी सटीक तारीख अभी घोषित नहीं है, इसकी जानकारी Official Notification के अगले अपडेट के बाद यहां अपडेट कर दी जाएगी।

Assam Rifles Online Form 2026
Verified Publisher

Written by Nitish Rana

Nitish Rana is an Author of Online Update Stm. He holds an M.A. degree in Political Science and has been writing informative blogs for the past 2 years. He is passionate about creating simple and easy-to-understand content related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to provide useful and reliable information to students and job seekers in a clear and reader-friendly manner.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top