Online Update Stm Header
ONLINE UPDATE STM onlineupdatestm.in.net

Jharkhand Latehar Home Guard Vacancy 2026 : Apply Online for 457 Posts

Latehar Home Guard Vacancy 2026 : झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, लातेहार ने लातेहार जिले में गृह रक्षक यानी Home Guard के पदों पर भर्ती के लिए Notification जारी कर दिया है। Jharkhand Home Guard Bharti 2026 के तहत लातेहार जिले में कुल 457 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 446 पद ग्रामीण और 11 पद शहरी गृह रक्षकों के हैं। यह Jharkhand Home Guard Bharti 2026 पुरुष और महिला दोनों के लिए है। Latehar Home Guard Online Form 2026 17 November 2026 से शुरू होगा और 01 December 2026 तक भरा जाएगा । इस लेख में पद, योग्यता, उम्र, शारीरिक माप, चयन प्रक्रिया और फॉर्म भरने का तरीका आसान भाषा में दिया गया है।

जरूरी बात : गृह रक्षा वाहिनी एक स्वयंसेवी (Volunteer) संगठन है और गृह रक्षक इसके स्वयंसेवी सदस्य होते हैं। जितने दिन जरूरत पर ड्यूटी पर लगाया जाता है, उतने कार्य दिवस के लिए सरकार की तय दर से भत्ता मिलता है। यह कोई वेतन वाली सरकारी नौकरी नहीं है और न आजीविका का साधन है। इसलिए आवेदन वही करें जो देश और समाज की सेवा के लिए तैयार हों।

झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी (Home Guard), लातेहार

Latehar Home Guard Vacancy 2026

Latehar Home Guard Vacancy 2026 – 457 पदों पर भर्ती (विज्ञापन संख्या 01/2026)

विज्ञापन संख्या-01/2026 – ग्रामीण और शहरी गृह रक्षक (Home Guard)
ONLINEUPDATESTM.IN.NET

Application Fee

  • All Candidates (पुरुष और महिला, ग्रामीण और शहरी) : Rs. 100/-
  • Payment Mode : फीस सिर्फ Online Payment Gateway से जमा होगी। भुगतान होने के बाद ही आवेदन पूरा माना जाएगा।
  • आवेदन का तरीका : ग्रामीण और शहरी गृह रक्षक के लिए अलग-अलग आवेदन भरे जाएंगे। एक उम्मीदवार का सिर्फ एक ही आवेदन मान्य है।
  • सरकारी कर्मचारी : शहरी गृह रक्षक के पदों में 10% तक पद सरकारी कर्मचारियों से भरे जा सकते हैं। इसके लिए अपने कार्यालय प्रधान से अनापत्ति प्रमाण पत्र लगाना होगा।

Latehar Home Guard Online Form 2026 – Important Dates

  • Advertisement की तारीख : 30 October 2026
  • Online Start On : 17 November 2026
  • Last Date of Online Apply : 01 December 2026
  • Age Calculation Date : 01 January 2026
  • Physical Test Date : Notify Later
  • Result : लातेहार NIC की Website पर

Latehar Home Guard Vacancy 2026 – पदों का विवरण

Total Vacancy : 457 पद
महत्वपूर्ण : Latehar Home Guard Vacancy 2026 में कुल 457 पद हैं, जो घट या बढ़ सकते हैं। दोनों वर्गों (ग्रामीण और शहरी) में 50% पद महिलाओं के लिए रखे गए हैं।
पद पुरुष महिला कुल पद
ग्रामीण गृह रक्षक225221446
शहरी गृह रक्षक6511
कुल पद231226457

ग्रामीण गृह रक्षक – प्रखंड वाइज पद

क्रम प्रखंड का नाम पुरुष महिला कुल
1लातेहार171633
2चंदवा191938
3बालूमाथ161632
4बारियातू181836
5हेरहंज252550
6मनिका151530
7बरवाडीह201939
8महुआडांड़191837
9गारू212041
10सरयू5555110
कुल–225221446

शहरी गृह रक्षक – पद

क्रम शहरी क्षेत्र पुरुष महिला कुल
1शहरी तकनीकी336
2शहरी गैर तकनीकी325
कुल–6511

महिलाओं के लिए रखे गए पदों में से 5% पद योग्य तलाकशुदा, परित्यक्ता या विधवा महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। शहरी गृह रक्षक के 50% पद तकनीकी रूप से दक्ष उम्मीदवारों के लिए हैं।

Jharkhand Home Guard Bharti 2026 की योग्यता और शर्तें

विवरण जानकारी
निवास ग्रामीण : उम्मीदवार लातेहार जिले के उसी प्रखंड का स्थायी निवासी हो जहां के लिए आवेदन कर रहा है।
शहरी : उम्मीदवार लातेहार जिले के शहरी क्षेत्र का सामान्य निवासी हो।
आवेदन के साथ राज्य सरकार के सक्षम अधिकारी का Online आवासीय प्रमाण पत्र (स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति) लगाना जरूरी है।
उम्र 19 से 40 साल (01 January 2026 के अनुसार)। जन्म तिथि का सक्षम अधिकारी से बना प्रमाण पत्र लगाना होगा।
शैक्षणिक योग्यता ग्रामीण गृह रक्षक : कम से कम 7वीं पास।
शहरी गृह रक्षक : कम से कम मैट्रिक (10वीं) पास।
लंबाई पुरुष : 162 cm (सामान्य / OBC / BC), 157 cm (SC / ST)।
महिला : 148 cm (सभी वर्गों के लिए)।
सीना (पुरुष) 79 cm (सामान्य / OBC / BC) और 76 cm (SC / ST)।
तकनीकी दक्षता सिर्फ शहरी तकनीकी पदों के लिए। उम्मीदवार किसी तकनीकी क्षेत्र में दक्ष हो और उससे जुड़े किसी कार्यालय में काम कर रहा हो या खुद का काम करता हो।

ध्यान दें : SC/ST उम्मीदवारों को शारीरिक माप में छूट के लिए सक्षम अधिकारी का जाति प्रमाण पत्र लगाना होगा। सारे प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तारीख से पहले के बने होने चाहिए और उनकी स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति Upload करनी होगी।

Latehar Home Guard Selection Process 2026

  • चयन गृह विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना संख्या 5442 (दिनांक 20.10.2014) के हिसाब से चयन समिति द्वारा तय प्रक्रिया से होगा।
  • पहला चरण : शारीरिक जांच परीक्षा। इसमें 1 मील की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट शामिल हैं।
  • दूसरा चरण : हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा (सभी शारीरिक परीक्षा पास करने वालों के लिए)।
  • तीसरा चरण : तकनीकी दक्षता परीक्षा (सिर्फ तकनीकी शहरी गृह रक्षक के लिए)।
  • चौथा चरण : सारी परीक्षाओं के बाद मेधा सूची (Merit List) बनेगी और रिक्ति के हिसाब से चयन होगा।
  • पांचवां चरण : चयनित उम्मीदवारों की चिकित्सीय जांच और पुलिस से चरित्र सत्यापन। सब ठीक पाए जाने पर मुख्यालय, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, रांची के आदेश से बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही उन्हें गृह रक्षक के रूप में नामांकित कर नामांकन प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
  • गृह रक्षकों का नामांकन 4 साल के लिए किया जाता है। 4 साल बाद बॉण्ड खत्म होने पर नियमों के अनुसार पुनर्नामांकन हो सकता है।

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 की शारीरिक परीक्षा (Physical Test)

ग्रामीण और गैर तकनीकी शहरी गृह रक्षक के लिए

जांच पुरुष महिला
दौड़ (1 मील) 5 मिनट या कम : 20 अंक
5 से 6 मिनट : 10 अंक
6 मिनट से ज्यादा : अयोग्य
8 मिनट या कम : 20 अंक
8 से 10 मिनट : 10 अंक
10 मिनट से ज्यादा : अयोग्य
ऊंची कूद न्यूनतम 4 फीट : 5 अंक
4′ से 4’3″ : 6 अंक
4’3″ से 4’6″ : 7 अंक
4’6″ से 4’9″ : 8 अंक
4’9″ से 5′ : 9 अंक
5′ से ज्यादा : 10 अंक
न्यूनतम 3 फीट : 5 अंक
3′ से 3’3″ : 6 अंक
3’3″ से 3’6″ : 7 अंक
3’6″ से 3’9″ : 8 अंक
3’9″ से 4′ : 9 अंक
4′ से ज्यादा : 10 अंक
लंबी कूद न्यूनतम 12 फीट : 5 अंक
12′ से 13′ : 6 अंक
13′ से 14′ : 7 अंक
14′ से 15′ : 8 अंक
15′ से 16′ : 9 अंक
16′ से ज्यादा : 10 अंक
न्यूनतम 9 फीट : 5 अंक
9′ से 10′ : 6 अंक
10′ से 11′ : 7 अंक
11′ से 12′ : 8 अंक
12′ से 13′ : 9 अंक
13′ से ज्यादा : 10 अंक
शॉट पुट 16 पाउंड का गोला, कम से कम 16 फीट 10 पाउंड का गोला, कम से कम 10 फीट

तकनीकी दक्ष शहरी गृह रक्षक के लिए

जांच पुरुष महिला
दौड़ (1 मील) 6 मिनट या कम : 20 अंक
6 से 8 मिनट : 10 अंक
8 मिनट से ज्यादा : अयोग्य
8 मिनट या कम : 20 अंक
8 से 12 मिनट : 10 अंक
12 मिनट से ज्यादा : अयोग्य
ऊंची कूद न्यूनतम 3.5 फीट : 5 अंक
4 फीट और ज्यादा : 10 अंक
न्यूनतम 2.5 फीट : 5 अंक
3 फीट और ज्यादा : 10 अंक
लंबी कूद न्यूनतम 9 फीट : 5 अंक
10 फीट और ज्यादा : 10 अंक
न्यूनतम 6 फीट : 5 अंक
7 फीट और ज्यादा : 10 अंक
शॉट पुट 16 पाउंड का गोला, कम से कम 12 फीट 10 पाउंड का गोला, कम से कम 8 फीट

हिंदी लेखन और तकनीकी दक्षता परीक्षा

परीक्षा किसके लिए पूर्णांक उत्तीर्णांक
हिंदी लेखन क्षमता ग्रामीण : 7वीं स्तर। शहरी : 10वीं स्तर। 100 30
तकनीकी दक्षता सिर्फ तकनीकी शहरी गृह रक्षक 100 30
  • हिंदी लेखन परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा दोनों सिर्फ Qualifying हैं। इनमें कम से कम 30 अंक लाना जरूरी है।
  • खेल के अतिरिक्त अंक : राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर खेलकूद में पुरस्कृत उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक मिलेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान के 6, द्वितीय के 4 और तृतीय के 2 अंक। राज्य स्तर पर प्रथम के 3, द्वितीय के 2 और तृतीय के 1 अंक। इसके लिए सक्षम अधिकारी का पुरस्कार प्रमाण पत्र लगाना होगा।
  • सरकारी सेवकों के लिए : शहरी गृह रक्षक में उन्हें शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से अंक मिलते हैं। स्नातकोत्तर के 10, स्नातक के 8, इंटरमीडिएट के 6 और मैट्रिक के 4 अंक।

Latehar Home Guard Online Form 2026 – Documents

  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और हस्ताक्षर
  • आवासीय प्रमाण पत्र (सक्षम अधिकारी से बना Online प्रमाण पत्र)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि का प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (ग्रामीण के लिए 7वीं और शहरी के लिए 10वीं)
  • तकनीकी योग्यता का प्रमाण पत्र (सिर्फ तकनीकी शहरी गृह रक्षक के लिए)
  • कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र (जिनके पास हो)
  • खेलकूद का प्रमाण पत्र (सिर्फ राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर पहले, दूसरे या तीसरे स्थान वालों के लिए)
  • तलाकशुदा, परित्यक्ता या विधवा उम्मीदवारों के लिए सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र
  • सरकारी सेवकों के लिए कार्यालय प्रधान का अनापत्ति प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN Card या Aadhaar Card में से किसी कोई एक। Aadhaar Card वांछित है।

ध्यान दें : ऊपर के सारे प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तारीख से पहले के बने होने चाहिए। गलत जानकारी देने पर उम्मीदवारी किसी भी चरण में रद्द हो सकती है।

Latehar Home Guard Online Form 2026 कैसे भरें? (Apply Online)

1. सबसे पहले झारखंड सरकार की भर्ती Website recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं। यह Website JAP IT, रांची उपलब्ध कराता है।

2. लातेहार गृह रक्षक भर्ती (विज्ञापन संख्या 01/2026) का Apply लिंक खोलें। यह लिंक 17 November 2026 से चालू होगा।

3. पहले योग्यता, शारीरिक माप और निवास की शर्तें Notification से मिला लें।

4. ग्रामीण या शहरी गृह रक्षक का चुनाव करें। ग्रामीण के लिए अपना प्रखंड और शहरी के लिए तकनीकी या गैर तकनीकी वर्ग चुनें।

5. निजी जानकारी और शैक्षणिक जानकारी भरें। साथ में मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN Card या Aadhaar में से किसी एक का ब्योरा दें।

6. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाण पत्र की स्वअभिप्रमाणित प्रति Upload करें।

7. आवेदन शुल्क Rs. 100 Online जमा करें।

8. आवेदन जांचकर Submit करें और उसका Print निकालकर रख लें। आखिरी तारीख 01 December 2026 है।

ध्यान दें : आप अपने ही प्रखंड या शहरी क्षेत्र से आवेदन कर सकते हैं। इसके उलट आवेदन करने पर उम्मीदवारी किसी भी चरण में रद्द हो सकती है। आवेदन में कोई परेशानी हो तो JAP IT, रांची के Email Jharkhand.recruitment@rediffmail.com पर लिखें या NIC कार्यालय, लातेहार या जिला समादेष्टा कार्यालय, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, लातेहार से संपर्क करें। भर्ती से जुड़ी सारी सूचना और Result लातेहार NIC की Website और दैनिक अखबार में छपेगा।
Disclaimer : इस Website पर दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमने Jharkhand Home Guard Bharti 2026 (विज्ञापन संख्या 01/2026, लातेहार) से जुड़ी जानकारी झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, लातेहार द्वारा जारी Official विज्ञापन के आधार पर आसान भाषा में देने का प्रयास किया है। भर्ती से संबंधित अंतिम और नई जानकारी के लिए उम्मीदवार Official Website और Official Notification जरूर देखें। जानकारी में किसी प्रकार की गलती, बदलाव या देरी के लिए हमारी Website जिम्मेदार नहीं होगी।
✅ यह भी पढ़ें : RRB Station Master Vacancy 2026 : Apply for 1215 Posts
Latehar Home Guard Vacancy 2026

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. Latehar Home Guard Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

कुल 457 पद हैं। इनमें 446 पद ग्रामीण गृह रक्षक के और 11 पद शहरी गृह रक्षक के हैं। आधे पद महिलाओं के लिए रखे गए हैं।

Q2. Latehar Home Guard Online Form 2026 कब से भरा जाएगा?

Online आवेदन 17 November 2026 से शुरू होगा और 01 December 2026 तक भरा जा सकेगा। फीस Rs. 100 है और Online जमा होगी।

Q3. Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 के लिए क्या योग्यता चाहिए?

ग्रामीण गृह रक्षक के लिए कम से कम 7वीं पास और शहरी गृह रक्षक के लिए कम से कम 10वीं पास। उम्र 01 January 2026 को 19 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार लातेहार जिले का निवासी होना चाहिए।

Q4. Jharkhand Home Guard Bharti 2026 में चयन कैसे होगा?

पहले शारीरिक जांच (दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट) होगी। फिर हिंदी लेखन परीक्षा। तकनीकी शहरी पदों के लिए तकनीकी दक्षता परीक्षा भी होगी। इसके बाद मेधा सूची, चिकित्सीय जांच, पुलिस सत्यापन और प्रशिक्षण होगा।

Q5. क्या Home Guard की नौकरी में वेतन मिलता है?

नहीं। गृह रक्षक स्वयंसेवी सदस्य होते हैं। जितने दिन ड्यूटी पर लगाए जाते हैं, उतने कार्य दिवस का भत्ता सरकार की तय दर से मिलता है। यह नियमित वेतन वाली सरकारी नौकरी नहीं है।

Nitish Rana - Author
Verified Publisher

Written by Nitish Rana

Nitish Rana is an Author of Online Update Stm. He holds an M.A. degree in Political Science and has been writing informative blogs for the past 2 years. He is passionate about creating simple and easy-to-understand content related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to provide useful and reliable information to students and job seekers in a clear and reader-friendly manner.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top