ONGC Apprentice Recruitment 2026 : Oil and Natural Gas Corporation Limited (ONGC) ने देशभर के युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप के 3,047 पदों पर भर्ती का Notification जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत ITI, 10वीं, 12वीं, Diploma और Graduate पास उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके दौरान योग्यता के अनुसार Stipend भी मिलेगा। ONGC Apprentice Online Form 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस लेख में हम आपको भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, मासिक Stipend और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी को आसान भाषा में बताया है।
Oil And Natural Gan Corporation Limited (ONGC)
ONGC Apprentice Recruitment 2026
ONGC Apprentice Recruitment 2026 – 3047 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू
Application Fee
- Notification में आवेदन शुल्क का कोई जिक्र नहीं है।
- आवेदन NAPS / NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के जरिए होता है। पोर्टल पर कोई शुल्क मांगा जाए तो उसकी पुष्टि ONGC की आधिकारिक साइट से जरूर कर लें।
- ध्यान दें : Apprentice के रूप में चयन होने पर मासिक Stipend मिलता है, जिसका पूरा ब्योरा नीचे दिया गया है।
Important Dates
- Notification Release On : 29 October 2026
- Online Apply Start On : 29 October 2026
- Last Date of Online Apply : 20 November 2026
- Result / Selection की तारीख : 15 December 2026
Age Limit (29.11.2026 के अनुसार)
- न्यूनतम उम्र : 18 वर्ष
- अधिकतम उम्र : 24 वर्ष
- जन्म तिथि 29.11.2002 से 29.11.2008 के बीच होनी चाहिए।
- SC/ST उम्मीदवारों को ऊपरी सीमा में 5 वर्ष और OBC (Non-Creamy Layer) को 3 वर्ष की छूट है।
- PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट है। PwBD के साथ SC/ST होने पर 15 वर्ष और OBC (NCL) होने पर 13 वर्ष तक की छूट मिलेगी।
- Age Calculator : Click Here
ONGC Apprentice Vacancy 2026 Details – Sector और Work Centre के अनुसार पद
| सेक्टर | वर्क सेंटर | कुल पद |
|---|---|---|
| Northern Sector | Dehradun | 138 |
| Delhi | 28 | |
| Jodhpur | 05 | |
| OVL Delhi | 20 | |
| Northern Sector Total | 191 | |
| Mumbai Sector | Goa | 25 |
| Hazira | 138 | |
| Mumbai | 200 | |
| Nhava | 25 | |
| Panvel | 25 | |
| Uran | 69 | |
| Mumbai Sector Total | 482 | |
| Western Sector | Ahmedabad | 331 |
| Ankleshwar | 392 | |
| Cambay | 64 | |
| Mehsana | 301 | |
| Vadodara | 78 | |
| Western Sector Total | 1166 | |
| Eastern Sector | Jorhat | 135 |
| Nazira & Sivasagar | 466 | |
| Silchar | 73 | |
| Eastern Sector Total | 674 | |
| Southern Sector | Chennai | 40 |
| Kakinada | 76 | |
| Karaikal | 98 | |
| Rajahmundry | 53 | |
| Southern Sector Total | 267 | |
| Central Sector | Agartala | 200 |
| Bokaro | 33 | |
| Kolkata | 34 | |
| Central Sector Total | 267 | |
| Grand Total | 3047 | |
ONGC Apprentice Recruitment 2026 : किस वर्क सेंटर के लिए कौन आवेदन कर सकता है? (Annexure-1)
उम्मीदवार उसी वर्क सेंटर के लिए पात्र है जहां के संबंधित जिले का वह निवासी (Domicile) है, या जहां से उसने अपनी जरूरी योग्यता हासिल की है।
| वर्क सेंटर | राज्य | पात्र जिले |
|---|---|---|
| Dehradun | Uttarakhand | सभी जिले |
| Delhi | दिल्ली NCR | NCR के सभी जिले |
| Jodhpur | Rajasthan | सभी जिले |
| Goa | Goa | सभी जिले |
| Hazira | Gujarat | Surat, Navsari, Tapi, Dang, Valsad |
| Mumbai | Maharashtra | सभी जिले |
| Uran | Maharashtra | महाराष्ट्र के सभी जिले (Raigad जिले को प्राथमिकता) |
| Panvel, Nhava | Maharashtra | सभी जिले |
| Ahmedabad, Ankleshwar, Vadodara, Cambay, Mehsana | Gujarat | सभी जिले |
| Bokaro | Jharkhand | सिर्फ Bokaro जिला |
| Jorhat, Nazira & Sivasagar, Silchar | Assam | सभी जिले |
| Chennai | Tamil Nadu और Pondicherry | सभी जिले |
| Kakinada | Andhra Pradesh | सभी जिले |
| Karaikal | Tamil Nadu | Cuddalore, Mayiladuthurai, Nagapattinam, Ariyalur, Tiruvarur, Tanjore, Trichy, Pudukottai, Ramanathapuram |
| Karaikal | Pondicherry | Karaikal |
| Rajahmundry | Andhra Pradesh | Krishna, East Godavari, West Godavari |
| Agartala | Tripura | सभी जिले |
| Kolkata | West Bengal और Odisha | सभी जिले |
ONGC Apprentice 2026 : शैक्षणिक योग्यता (Qualification)
| ट्रेड / डिसिप्लिन | योग्यता | Scheme |
|---|---|---|
| Library Assistant | 10वीं पास | NAPS |
| Computer Operator & Programming Assistant (COPA) | ITI (COPA ट्रेड) | NAPS |
| Draughtsman (Civil) | ITI (Draughtsman Civil) | NAPS |
| Electrician | ITI (Electrician)। Wireman ट्रेड मान्य नहीं | NAPS |
| Electronics Mechanic | ITI (Electronics Mechanic) | NAPS |
| Fitter | ITI (Fitter) | NAPS |
| Instrument Mechanic | ITI (Instrument Mechanic) | NAPS |
| Machinist | ITI (Machinist) | NAPS |
| Mechanic Repair & Maintenance of Vehicles | ITI (Mechanic Motor Vehicle) | NAPS |
| Mechanic Diesel | ITI (Diesel Mechanic) | NAPS |
| Medical Laboratory Technician (Pathology) | ITI (Medical Laboratory Technician – Pathology) | NAPS |
| Mechanic Refrigeration & Air Conditioning | ITI (Mechanic RAC) | NAPS |
| Stenographer (English) | ITI (Stenography English) | NAPS |
| Surveyor | ITI (Surveyor) | NAPS |
| Welder (Gas & Electric) | ITI (Welder) | NAPS |
| Fire Safety Technician (Oil & Gas) | ITI (संबंधित ट्रेड), या 12वीं / 10वीं के बाद दो वर्ष का ITI | NAPS |
| Executive Finance (Oil & Gas) | B.Com | NAPS |
| Lab Chemist / Analyst – Petroleum Products | B.Sc (Chemistry) | NAPS |
| Executive HR – Oil & Gas | BBA | NAPS |
| Secretarial Office Assistant – Oil & Gas | किसी भी विषय में स्नातक | NAPS |
| Computer Science / Electronics & Telecom / Electrical / Instrumentation / Mechanical Executive (Oil & Gas) | संबंधित इंजीनियरिंग विषय में 3 वर्ष का डिप्लोमा | NAPS |
| Accounts Executive | वाणिज्य (Commerce) में स्नातक | NATS |
| Store Keeper (Petroleum Products) | स्नातक (Graduate) | NATS |
| Computer Science / Electrical / Civil / Electronics / Instrumentation / Mechanical Executive (Graduate) | संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिग्री | NATS |
| Petroleum Executive | स्नातक, जिसमें Geology एक विषय हो | NATS |
| Civil Executive (Diploma) | सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा | NATS |
जरूरी बातें : उम्मीदवार को सिर्फ एक सेक्टर के एक वर्क सेंटर में एक ही ट्रेड के लिए आवेदन करना है। ITI/व्यावसायिक प्रमाण पत्र SBTE या NCVT से मान्यता प्राप्त संस्था का होना चाहिए, और BA/B.Com/BBA/BE/B.Tech की डिग्री UGC/AICTE जैसी वैधानिक संस्था से मान्य होनी चाहिए।
ONGC Apprentice Stipend 2026 : प्रशिक्षण अवधि और मासिक वजीफा
सभी ट्रेड के लिए अप्रेंटिसशिप की अवधि 12 महीने है। Apprentices Act के अनुसार हर महीने नीचे दिया गया Stipend मिलेगा।
| अप्रेंटिस की श्रेणी | योग्यता | मासिक Stipend |
|---|---|---|
| Graduate Apprentice | B.A / B.Com / B.Sc / BBA / B.E / B.Tech | Rs. 12,300/- |
| Diploma (Technician) Apprentice | इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा | Rs. 10,900/- |
| Trade Apprentice | 10वीं / 12वीं | Rs. 8,200/- |
| Trade Apprentice | 1 वर्ष का ITI ट्रेड | Rs. 9,600/- |
| Trade Apprentice | 2 वर्ष का ITI ट्रेड | Rs. 10,560/- |
प्रशिक्षण के दौरान TA/DA, रहने या खाने का कोई खर्च ONGC नहीं देगा। अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद ONGC में नियमित नौकरी देने की कोई बाध्यता नहीं है।
ONGC Apprentice Recruitment 2026 : चयन प्रक्रिया
- कोई लिखित परीक्षा नहीं है। चयन Merit List के आधार पर होगा, जो योग्यता परीक्षा में मिले अंकों से बनेगी।
- NAPS/NATS पोर्टल से आए आवेदनों को ट्रेड, योग्यता और वर्क सेंटर के अनुसार छांटा जाएगा और पात्रता की जांच होगी।
- Merit में बराबरी होने पर उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
- उपलब्ध सीटों के हिसाब से कुछ उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा।
- जांच के बाद फाइनल Merit List बनेगी, जिसमें आरक्षण नियमों का पालन होगा।
- चयन के बाद मेडिकल फिटनेस भी जरूरी है।
ONGC Apprentice Online Form 2026 : आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले पूरा विज्ञापन पढ़ें और अपनी योग्यता, उम्र और अपने जिले की पात्रता (Annexure-1) जांच लें।
2. अगर आपका ट्रेड NAPS वाला है (ITI, 12वीं, डिप्लोमा आदि) तो apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
3. अगर आपका ट्रेड NATS वाला है (स्नातक, इंजीनियरिंग डिग्री या Civil Executive Diploma) तो nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें।
4. प्रोफाइल में अपना नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल सही-सही भरें। चयन की सूचना इसी ईमेल पर आएगी।
5. पोर्टल पर ONGC का विज्ञापन खोजकर अपना एक वर्क सेंटर और एक ट्रेड चुनें और आवेदन जमा करें।
6. 20 नवंबर 2026 से पहले आवेदन पूरा कर लें और उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
ONGC Apprentice Recruitment 2026 – Documents
Document Verification के समय मूल प्रमाण पत्र और उनकी स्व-सत्यापित फोटो कॉपी लानी होगी।
- 10वीं का प्रमाण पत्र या जन्म तिथि का कोई और प्रमाण
- योग्यता परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- ITI / डिप्लोमा / डिग्री का प्रमाण पत्र (ट्रेड के अनुसार)
- SC/ST/OBC (Non-Creamy Layer) का जाति प्रमाण पत्र (जिनको आरक्षण चाहिए)
- PwBD प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)
- पहचान पत्र (Identity Proof)
- NAPS / NATS रजिस्ट्रेशन और आवेदन की जानकारी
- Domicile या जिले की पात्रता का प्रमाण (वर्क सेंटर के अनुसार)
- Compress Image : Click Here
- Compress PDF : Click Here
IMPORTANT LINKS
| Apply Online (NAPS – Trade) | Click Here |
| Apply Online (NATS – Graduate / Diploma) | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join Our Whatsapp Channel | Click Here |
| Join Our Telegram Group | Click Here |
| Latest Job | Click Here |
| Online Update Stm Home Page | Click Here |
आवेदन से पहले ये शर्तें जरूर पढ़ें
- जिसने पहले कभी अप्रेंटिसशिप की है या अभी Apprentices Act के तहत कर रहा है, वह आवेदन नहीं कर सकता।
- योग्यता मिलने के बाद 1 साल या उससे ज्यादा प्रशिक्षण या नौकरी का अनुभव रखने वाला उम्मीदवार Technician Apprentice के लिए पात्र नहीं है।
- कट-ऑफ तारीख 29.11.2026 तक योग्यता परीक्षा पास किए हुए 3 साल से ज्यादा नहीं होने चाहिए। मार्कशीट में रिजल्ट की तारीख न हो तो कॉलेज/संस्थान से तारीख का प्रमाण पत्र देना होगा।
- उम्मीदवारी अस्थायी है और दस्तावेज जांच के बाद ही पक्की होगी। गलत या फर्जी जानकारी मिलने पर चयन किसी भी स्तर पर रद्द हो सकता है।
- किसी भी तरह की सिफारिश या दबाव डालने पर उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी।
- किसी भी सवाल के लिए ईमेल : ongc_skilldev@ongc.co.in

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs
1. ONGC Apprentice Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?
कुल 3047 पद हैं, जो 24 वर्क सेंटरों में फैले हैं। यह संख्या अस्थायी है।
2. ONGC Apprentice Online Form 2026 की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है। आवेदन 29 अक्टूबर 2026 से शुरू है।
3. ONGC Apprentice Stipend 2026 कितना मिलेगा?
ग्रेजुएट अप्रेंटिस को Rs. 12,300, डिप्लोमा को Rs. 10,900, 10वीं/12वीं वाले ट्रेड अप्रेंटिस को Rs. 8,200, 1 वर्ष के ITI को Rs. 9,600 और 2 वर्ष के ITI को Rs. 10,560 प्रति माह।
4. ONGC Apprentice के लिए उम्र सीमा कितनी है?
29.11.2026 को 18 से 24 साल। SC/ST को 5 साल, OBC (NCL) को 3 साल और PwBD को 10 साल की छूट मिलेगी।
5. ONGC Apprentice का चयन कैसे होगा?
लिखित परीक्षा नहीं होगी। योग्यता परीक्षा के अंकों पर बनी Merit List और Document Verification के आधार पर चयन होगा।
6. Apprenticeship कितने समय की है?
सभी ट्रेड के लिए 12 महीने।





