Online Update Stm Header
ONLINE UPDATE STM onlineupdatestm.in.net

BTSC Food Safety Officer Vacancy 2026: Online Form, Eligibility, Exam Pattern & Full Details

BTSC Food Safety Officer Vacancy 2026 के तहत बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने विज्ञापन संख्या 29/2026 जारी कर खाद्य संरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत खाद्य संरक्षा सेवा में की जाएगी, जिसमें कुल 105 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित पात्रता पूरी करने के बाद इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हम अपने इस लेख में आपको BTSC Food Safety Officer Recruitment 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे Important Dates, Eligibility, Educational Qualification, Age Limit, Application Fee, Vacancy Details, Exam Pattern, Selection Process, Salary और आवेदन के लिए जरूरी Documents से संबंधित जानकारी को आसान भाषा में बताया है।

BTSC Food Safety Officer Vacancy 2026 for 105 Posts

BTSC Food Safety Officer Recruitment 2026 – Overview

इस भर्ती को समझने के लिए सबसे पहले इसके मुख्य Points जानना जरूरी है। नीचे दी गई टेबल में सभी जरूरी जानकारी एक जगह दी गई है, ताकि आपको पूरी डिटेल आसानी से समझ आ जाए।

विवरण जानकारी
संस्था का नाम बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)
विज्ञापन संख्या 29/2026
पद का नाम खाद्य संरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer)
कुल पद 105
विभाग स्वास्थ्य विभाग, बिहार
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.in

BTSC Food Safety Officer 2026 : Important Dates

BTSC Food Safety Officer Online Form 2026 भरने के लिए उम्मीदवारों को तय समय सीमा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आवेदन शुरू होने से लेकर अंतिम तिथि तक की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Events Date
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 25.09.2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24.10.2026
दस्तावेज अपलोड की अंतिम तिथि 24.10.2026

BTSC Food Safety Officer 2026 : Vacancy Details

Bihar Food Safety Officer Vacancy 2026 के तहत स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना में कुल 105 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें से 35 प्रतिशत पद बिहार राज्य की मूलवासी महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत सुरक्षित रखे गए हैं। वर्ग के अनुसार पदों का विवरण नीचे टेबल में दिया गया है।

वर्ग पदों की संख्या
अनारक्षित (UR) 41
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 11
अनुसूचित जाति (SC) 17
अनुसूचित जनजाति (ST) 02
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 18
पिछड़ा वर्ग (BC) 12
पिछड़े वर्गों की महिला (WBC) 04
कुल पद 105

BTSC Food Safety Officer Eligibility 2026

BTSC Food Safety Officer Eligibility 2026 में शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा, दोनों को पूरा करना जरूरी है। नीचे दोनों की विस्तार से जानकारी दी गई है।

BTSC Food Safety Officer Educational Qualification

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खाद्य प्रौद्योगिकी, डेयरी प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, तेल प्रौद्योगिकी, कृषि विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान, जैव रसायन विज्ञान, सूक्ष्म विज्ञान, रसायन विज्ञान या मेडिसिन में स्नातक, मास्टर या डॉक्टरेट डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कुछ निर्धारित विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर या डॉक्टरेट उपाधि रखने वाले उम्मीदवार भी योग्य माने जाएंगे।

खाद्य तकनीक अध्ययन के विषय कृषि विज्ञान अध्ययन के विषय
खाद्य इंजीनियरिंग कृषि
खाद्य इंजिनियरिंग एवं तकनीक कृषि इंजीनियरिंग
खाद्य प्रसंस्करण एवं संरक्षण जैव प्रौद्योगिकी
खाद्य प्रसंस्करण एवं तकनीक डेयरी तकनीक
खाद्य तकनीक एवं प्रबंधन मत्स्यपालन
खाद्य जैव प्रौद्योगिकी खाद्य तकनीक
खाद्य संयंत्र संचालन प्रबंधन खाद्य पोषण एवं आहार-विद्या
खाद्य प्रक्रिया इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन होर्टिकल्चर
खाद्य प्रसंस्करण –
खाद्य संरक्षा और गुणवत्ता प्रबंधन –
प्रक्रिया एवं खाद्य इंजीनियरिंग –

इसके अलावा Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery (MBBS), Bachelor of Dental Surgery (BDS), Bachelor of Homoeopathic Medicine and Surgery (BHMS), Bachelor of Unani Medicine and Surgery (BUMS), Bachelor of Siddha Medicine and Surgery (BSMS), Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery (BAMS) या Bachelor of Sowa-Rigpa Medicine and Surgery (BSRMS) डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय सरकार के पूर्व अनुमोदन से Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) द्वारा समय-समय पर अधिसूचित अन्य पाठ्यक्रम एवं अर्हताएं भी मान्य होंगी।

BTSC Food Safety Officer Age Limit 2026

बता दे कि न्यूनतम आयु 01.08.2026 को 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार अलग-अलग है, जो नीचे टेबल में दी गई है।

वर्ग अधिकतम आयु सीमा
अनारक्षित (पुरुष) 37 वर्ष
अनारक्षित (महिला) 40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) 40 वर्ष
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला) 42 वर्ष

BTSC Food Safety Officer Vacancy 2026 : Application Fee

BTSC Food Safety Officer Application Fee 2026 सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित की गई है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है। ऑनलाइन भुगतान के दौरान बैंक द्वारा लिया जाने वाला अतिरिक्त चार्ज भी उम्मीदवार को स्वयं देना होगा।

वर्ग आवेदन शुल्क
सभी वर्ग ₹100/-

BTSC Food Safety Officer 2026 : आरक्षण नियम

आरक्षण का लाभ केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जो बिहार राज्य के स्थायी निवासी यानी मूलवासी हैं। आरक्षण का दावा ऑनलाइन आवेदन में अनिवार्य रूप से करना होगा, अन्यथा इसका लाभ नहीं दिया जाएगा।

आरक्षित कोटि संक्षिप्त नाम
अनुसूचित जाति SC
अनुसूचित जनजाति ST
अत्यंत पिछड़ा वर्ग EBC
पिछड़ा वर्ग BC
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग EWS
पिछड़े वर्गों की महिला WBC

BTSC Food Safety Officer Required Documents

बता दे कि, BTSC Food Safety Officer Vacancy 2026 का ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रमाण-पत्र और दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। इनके बिना आवेदन अधूरा माना जाएगा।

ध्यान दे : सभी प्रमाण-पत्र 24.10.2026 तक निर्गत होने चाहिए। जिस प्रमाण-पत्र का उल्लेख या अपलोड ऑनलाइन फॉर्म में नहीं किया जाएगा, उसे दस्तावेज सत्यापन के समय स्वीकार नहीं किया जाएगा।

BTSC Food Safety Officer Selection Process 2026

आपको बता दे कि, BTSC Food Safety Officer Selection Process 2026 पूरी तरह लिखित प्रतियोगिता परीक्षा पर आधारित है। आयोग सभी अभ्यर्थियों के लिए Computer Based Test यानी CBT के माध्यम से परीक्षा आयोजित करेगा। इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर मेधा सूची तैयार होगी और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

BTSC Food Safety Officer Exam Pattern 2026

बता दे कि, परीक्षा का पैटर्न समझना उम्मीदवारों के लिए बहुत जरूरी है, ताकि तैयारी सही दिशा में हो सके। नीचे परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

विवरण जानकारी
परीक्षा का माध्यम Computer Based Test (CBT)
कुल प्रश्न 100
प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ
भाषा हिन्दी और अंग्रेजी
कुल अंक 100
परीक्षा की अवधि 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती

परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य है। श्रेणी अनुसार न्यूनतम अंक नीचे दी गई टेबल में देखे जा सकते हैं।

वर्ग न्यूनतम अर्हतांक
सामान्य वर्ग 40 प्रतिशत
पिछड़ा वर्ग (BC) 36.5 प्रतिशत
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 34 प्रतिशत
SC / ST / महिला / दिव्यांग 32 प्रतिशत
बिहार राज्य के बाहर के निवासी (महिला व दिव्यांग सहित) 40 प्रतिशत

BTSC Food Safety Officer Salary 2026

चयनित उम्मीदवारों को पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन स्तर-06 दिया जाएगा। अपुनरीक्षित वेतनमान की बात करें तो यह ग्रेड पे 4200 रुपये के साथ पे बैंड-2 के अंतर्गत आता है। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी उम्मीदवारों को मिलेंगे।

BTSC Food Safety Officer Apply Online 2026 कैसे करें

यदि आप BTSC Food Safety Officer Vacancy 2026 का ऑनलाइन आवेदन करना छठे है तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करके, अपना आवेदन सफलता पूर्वक submit कर सकते है :

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं
  2. Food Safety Officer Recruitment 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें
  3. नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें
  4. मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें
  5. शैक्षणिक योग्यता और अन्य दस्तावेज तय फॉर्मेट में अपलोड करें
  6. फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित मानकों के अनुसार अपलोड करें
  7. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  8. फॉर्म को अच्छी तरह जांचकर सबमिट करें
  9. भविष्य के लिए फॉर्म की प्रिंट कॉपी और रसीद सुरक्षित रखें

Important Links

Conclusion

BTSC Food Safety Officer Vacancy 2026 बिहार के उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो खाद्य तकनीक, कृषि विज्ञान या मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी डिग्री रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। कुल 105 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन 25 सितंबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता है। योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते सभी दस्तावेज तैयार रखें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। सही जानकारी और सही तैयारी के साथ यह भर्ती एक अच्छी सरकारी नौकरी पाने का मजबूत जरिया बन सकती है।

FAQ

1. BTSC Food Safety Officer Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

BTSC Food Safety Officer Vacancy 2026 में स्वास्थ्य विभाग, बिहार के अंतर्गत कुल 105 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें अनारक्षित, EWS, SC, ST, EBC, BC और WBC सभी वर्गों के पद शामिल हैं। इसके साथ ही दिव्यांग और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए भी क्षैतिज आरक्षण दिया गया है।

2. BTSC Food Safety Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होगा?

BTSC Food Safety Officer Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बेहतर रहेगा।

3. BTSC Food Safety Officer Online Form 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

BTSC Food Safety Officer Online Form 2026 भरने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2026 है। इसी तिथि तक सभी आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

4. BTSC Food Safety Officer Eligibility 2026 क्या है?

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास खाद्य तकनीक, कृषि विज्ञान या संबंधित विषयों में मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा MBBS, BDS जैसी मेडिकल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी योग्य माने जाएंगे। साथ ही निर्धारित आयु सीमा को भी पूरा करना अनिवार्य है।

5. BTSC Food Safety Officer Educational Qualification क्या निर्धारित की गई है?

खाद्य प्रौद्योगिकी, डेयरी प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान या मेडिसिन में स्नातक, मास्टर या डॉक्टरेट डिग्री जरूरी है। इसके अलावा कुछ निर्धारित विषयों में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। पूरी सूची अधिसूचना में दी गई है।

6. BTSC Food Safety Officer Vacancy 2026 का Age Limit कितनी है?

न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है, जो 01.08.2026 को गणना की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार 37 से 42 वर्ष के बीच है। दिव्यांग और अन्य पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट भी मिलेगी।

7. BTSC Food Safety Officer 2026 का Application Fee कितनी है?

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI से जमा करना होगा। भुगतान के बाद रसीद सुरक्षित रखना जरूरी है।

8. BTSC Food Safety Officer Exam Pattern 2026 कैसा है?

परीक्षा Computer Based Test के माध्यम से ली जाएगी, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे और कुल अंक 100 होंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

9. BTSC Food Safety Officer Vacancy 2026 का Selection Process क्या है?

चयन प्रक्रिया पूरी तरह लिखित प्रतियोगिता परीक्षा यानी CBT पर आधारित है। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

10. BTSC Food Safety Officer Salary 2026 कितनी है?

चयनित उम्मीदवारों को पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन स्तर-06 दिया जाएगा। अपुनरीक्षित वेतनमान ग्रेड पे 4200 रुपये के साथ पे बैंड-2 के अंतर्गत आता है। इसके साथ नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

Nitish Rana - Author
Verified Publisher

Written by Nitish Rana

Nitish Rana is an Author of Online Update Stm. He holds an M.A. degree in Political Science and has been writing informative blogs for the past 2 years. He is passionate about creating simple and easy-to-understand content related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to provide useful and reliable information to students and job seekers in a clear and reader-friendly manner.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top