Bihar Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 के तहत कैमूर जिले में आंगनवाड़ी सेविका से महिला पर्यवेक्षिका के पद पर नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 11 पद निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र आंगनवाड़ी सेविकाएं निर्धारित समय के अंदर आवेदन कर सकती हैं। यह नियुक्ति अनुबंध (Contract Basis) पर होगी। ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक कर सकते हैं।
Bihar Anganwadi Supervisor Bharti 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि से जुड़ी पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है। खास तौर पर Kaimur Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता और आवश्यक सेवा अनुभव की जांच जरूर कर लेनी चाहिए।

Bihar Anganwadi Supervisor Bharti 2026: Overview
बता दे कि यह भर्ती सिर्फ कैमूर जिले की आंगनवाड़ी सेविकाओं के लिए है। चुनी गई सेविकाएं महिला पर्यवेक्षिका (Supervisor Post) बनेगी जिसके लिए कुल 11 पद हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| जारी करने वाला कार्यालय | जिला Program Office, ICDS, कैमूर (भभुआ) |
| Advertisement Number | 01/2026-27 |
| Post Name | आंगनवाड़ी सेविका से महिला Supervisor |
| Appointment Basis | Contract Basis |
| Total Posts | 11 |
| Application Mode | Online Application, फिर Registered Post से प्रति जमा करना |
| Application Start Date | 25 September 2026 |
| Last Date | 16 October 2026 |
Kaimur Anganwadi Supervisor Vacancy 2026: Category wise
| श्रेणी | पद |
|---|---|
| अनुसूचित जाति (SC) | 01 |
| अनुसूचित जन जाति (ST) | 00 |
| अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (EBC) | 02 |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 00 |
| पिछड़े वर्गों की महिला (BC-Women) | 01 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 01 |
| अनारक्षित वर्ग (UR) | 06 |
| कुल | 11 |
Note : दिव्यांगता (अंध या निम्न दृष्टि) से ग्रस्त उम्मीदवार को क्षैतिज आरक्षण के तहत 01 पद दिया जाएगा।
Kaimur Anganwadi Supervisor Recruitment 2026: Important Date
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 25 सितंबर 2026 |
| Online आवेदन की अंतिम तिथि | 16 अक्टूबर 2026 |
| Registered Post से आवेदन की अंतिम तिथि | 16 अक्टूबर 2026, शाम 05:00 बजे तक |
| सेवा गिनने की तिथि | 01 जनवरी 2026 |
| उम्र गिनने की तिथि | चयन वर्ष की पहली जनवरी |
ध्यान दे : Bihar Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 का Last Date यानी 16 अक्टूबर 2026 का ध्यान रखें। Online Form भरने के बाद डाक से भेजना भी जरूरी है। दोनों काम समय पर करें।
Bihar Anganwadi Supervisor Eligibility 2026
Bihar Anganwadi Supervisor Eligibility 2026 की बात करे तो आवेदिका कैमूर जिले की स्थायी निवासी हो, मैट्रिक पास हो और 01.01.2026 तक आंगनवाड़ी सेविका के रूप में 10 साल की सेवा पूरी कर चुकी हो।
- आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक उत्तीर्ण या समकक्ष हो।
- 01.01.2026 को 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा होना चाहिए।
- आवेदिका कैमूर जिला क्षेत्र की स्थायी निवासी हो।
- अनुमंडल पदाधिकारी का आवासीय प्रमाण पत्र (Residential Certificate) जरूरी है।
- मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है।
Bihar Anganwadi Lady Supervisor Vacancy 2026 की शैक्षणिक योग्यता
Bihar Anganwadi Lady Supervisor Vacancy 2026 में न्यूनतम योग्यता मैट्रिक है। लेकिन इंटर, स्नातक या स्नातकोत्तर में प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी होने पर अलग से बोनस अंक मिलते हैं। यानी ज्यादा पढ़ाई का सीधा फायदा मेरिट में मिलेगा।
Bihar Anganwadi Supervisor Age Limit 2026
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| न्यूनतम Age | 21 वर्ष |
| अधिकतम Age | 45 वर्ष |
| Age Relaxation | अधिकतम उम्र सीमा में 11 वर्ष की छूट |
| Age Calculate करने की तिथि | चयन वर्ष की पहली जनवरी |
श्रेणीवार उम्र छूट का अलग ब्योरा नोटिफिकेशन में नहीं दिया गया है। इसलिए इस पर कोई अंदाज नहीं लगाया गया है।
आवेदन शुल्क, वेतन और परीक्षा : क्या नोटिफिकेशन में है?
बता दे कि, Bihar Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 के लिए आवेदन शुल्क, वेतन, परीक्षा पैटर्न और शारीरिक माप (लंबाई आदि) का जिक्र नोटिफिकेशन में नहीं है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| Application Fee | Notify Later |
| Salary | Notify Later |
| Exam Pattern | Notify Later |
Note : शारीरिक स्वस्थता पर नोटिफिकेशन में इतना लिखा है कि मानसिक या शारीरिक अस्वस्थता का फैसला मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट से होगा। अंतिम रूप से चुनी गई उम्मीदवार की नियुक्ति सहायक सिविल सर्जन स्तर के अधिकारी के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के बाद ही होगी।
Bihar Anganwadi Supervisor Selection Process 2026
देखिए Bihar Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 के तहत चयन प्रक्रिया Merit List के आधार पर होगा। सेवा के साल, पुरस्कार और शिक्षा के अंक जोड़कर Final Merit List बनेगी। नोटिफिकेशन में लिखित परीक्षा का जिक्र नहीं है।
Anganwadi Sevika to Supervisor 2026: अंक कैसे मिलेंगे
| विवरण | अंक |
|---|---|
| 10 वर्ष की निरंतर सेवा (Experience Marks) | 10 अंक |
| 10 वर्ष के बाद हर पूरे वर्ष की सेवा | 1-1 अंक |
| राष्ट्रीय पुरस्कार (National Award) | 10 अतिरिक्त अंक |
| राज्य पुरस्कार (State Award) | 05 अतिरिक्त अंक |
| इंटर, स्नातक या स्नातकोत्तर में प्रथम श्रेणी | 10 बोनस अंक |
| इंटर, स्नातक या स्नातकोत्तर में द्वितीय श्रेणी | 05 बोनस अंक |
| इंटर, स्नातक या स्नातकोत्तर में तृतीय श्रेणी | 03 बोनस अंक |
आपको बता दे कि, सेवा के अंक सिर्फ उसी अवधि के मिलेंगे जिसके लिए मानदेय दिया गया हो। सबसे ज्यादा अंक वाली सेविकाओं को आरक्षण कोटि के अनुसार पदों पर रखा जाएगा। दो सेविकाओं के अंक बराबर हों तो ज्यादा उम्र वाली सेविका ऊपर रखी जाएगी।
अगर सेविका ने काम करते हुए विधिवत अनुमति लेकर उच्चतर डिग्री ली है, तो अनुमति पत्र लगाना होगा। तभी उस डिग्री के अंक जोड़ने पर विचार होगा।
Bihar Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 : Required Documents
यदि आप Bihar Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों को पहले से तैयार रखना होगा। जिसकी सूची नीचे दी गई है :
- ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- आवासीय प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate), जिसमें सेविका के रूप में कितने साल काम किया यह साफ लिखा हो
- सभी अंक पत्र और जन्म तिथि से जुड़े शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- स्नातक या स्नातकोत्तर आदि के उत्तीर्ण प्रमाण पत्र और अंक पत्र की अभिप्रमाणित (attested) प्रतियां
- राजपत्रित पदाधिकारी से चरित्र प्रमाण पत्र
- अंडरटेकिंग कि वे नियमित नियुक्ति का दावा नहीं करेंगी
- उच्चतर डिग्री की अनुमति का पत्र, अगर लागू हो
ध्यान रहें, अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) से बनवाना होगा। सभी जरूरी कागज आवेदन की तय तिथि और समय से पहले जमा करने होंगे।
Bihar Anganwadi Supervisor Online Form 2026 कैसे भरें
यदि आप। Bihar Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए नीचे step by step जानकारी दी गई है, जिसको follow करके आप आसानी से अपना आवेदन कर सकते है।
- नोटिफिकेशन में दिए गए पोर्टल (नीचे लिंक देखें) पर जाएं।
- 25 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 के बीच अपना पंजीकरण करें।
- फॉर्म में नाम, शिक्षा, सेवा और निवास की जानकारी सही-सही भरें।
- भरे हुए पूरे आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास जरूर रखें।
- प्रिंट आउट के साथ सभी प्रमाण पत्र लगाएं।
- निबंधित डाक से जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के कार्यालय, कैमूर में भेजें। यह 16.10.2026 को शाम 05:00 बजे तक पहुंच जाए।
Important Links
| Apply Online | Click Here to Apply |
| Official Notification | Click Here |
| Kaimur Official Website & User Guidelines | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| WhatsApp Channel | Join Now |
| Telegram Channel | Join Now |
| Latest Job | Click Here |
| Online Update Stm Home Page | Click Here |
Important Information & Tips
- आरक्षण का फैसला पटना उच्च न्यायालय के 20.06.2024 के आदेश से जुड़ा है। उसने बिहार आरक्षण अधिनियम 18 और 19 (2023) को रद्द किया था। राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में SLP दायर की है। नियुक्ति प्रक्रिया उसके फैसले से प्रभावित होने की शर्त पर चल रही है।
- आवेदन स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार जिला चयन समिति, कैमूर के पास है।
- विज्ञापन और सेवा-शर्तों में बदलाव या रद्द करने का अधिकार जिला पदाधिकारी, कैमूर के पास है।
- अंतिम तिथि का इंतजार न करें। जिला कार्यालय की साइट पर नया अपडेट बीच-बीच में देखते रहें।
- कोई कागज अधूरा रह जाए तो आवेदन खारिज हो सकता है। जमा करने से पहले एक बार सब मिला लें।
निष्कर्ष
Bihar Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 कैमूर जिले की अनुभवी आंगनवाड़ी सेविकाओं के लिए आगे बढ़ने का अच्छा मौका है। कुल 11 पद हैं और चयन मेरिट पर होगा। मैट्रिक योग्यता, 10 वर्ष की सेवा और कैमूर का स्थायी निवास जरूरी है।
आवेदन 16 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन करें और निबंधित डाक से प्रति शाम 5 बजे तक भेजें। सभी प्रमाण पत्र सही और पूरे रखें। वेतन और शुल्क जैसी बातें नोटिफिकेशन में नहीं हैं, इसलिए नए अपडेट के लिए कैमूर जिले की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
FAQ – Bihar Anganwadi Supervisor Vacancy 2026
Q1. Bihar Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Bihar Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 के लिए कैमूर जिले की आंगनवाड़ी सेविका आवेदन कर सकती है। उसके पास मैट्रिक या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। 01.01.2026 तक 10 साल की सेवा पूरी होनी चाहिए। कैमूर की स्थायी निवासी होने का आवासीय प्रमाण पत्र चाहिए और उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच हो, छूट नियम के अनुसार मिलेगी।
Q2. Bihar Anganwadi Supervisor Bharti 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
कैमूर जिले में महिला पर्यवेक्षिका के कुल 11 पदों पर भर्ती होगी। इनमें अनुसूचित जाति के 01, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के 02, पिछड़े वर्गों की महिला के 01, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 01 और अनारक्षित वर्ग के 06 पद हैं। अनुसूचित जन जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए 00 पद हैं।
Q3. Bihar Anganwadi Lady Supervisor Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक उत्तीर्ण या उसके समकक्ष है। इससे ऊपर इंटर, स्नातक या स्नातकोत्तर करने पर मेरिट में बोनस अंक मिलते हैं। प्रथम श्रेणी पर 10, द्वितीय श्रेणी पर 05 और तृतीय श्रेणी पर 03 बोनस अंक दिए जाएंगे। इसके लिए सभी अंक पत्र लगाना जरूरी है।
Q4. Bihar Anganwadi Supervisor Eligibility 2026 में कितने वर्ष की आंगनवाड़ी सेवा जरूरी है?
आवेदिका को 01.01.2026 तक आंगनवाड़ी सेविका के रूप में 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा करना जरूरी है। इसका प्रमाण संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से मिले अनुभव प्रमाण पत्र से देना होगा। प्रमाण पत्र में साफ लिखा हो कि कितने साल सेविका के पद पर काम किया गया है।
Q5. Bihar Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 का Age Limit क्या है?
चयन वर्ष की पहली जनवरी को न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 45 वर्ष तय की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में 11 वर्ष की छूट दी जाएगी।
Q6. Kaimur Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 है। ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन 25 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता है। ऑनलाइन फॉर्म के बाद निबंधित डाक से आवेदन 16 अक्टूबर 2026 को शाम 05:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए डाक में देरी न करें।
Q7. Bihar Anganwadi Supervisor Online Form 2026 कैसे भरें?
पहले नोटिफिकेशन में दिए गए पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करें और सही जानकारी के साथ फॉर्म भरें। फिर पूरे आवेदन का प्रिंट आउट निकाल लें। उसके साथ प्रमाण पत्र लगाकर जिला प्रोग्राम कार्यालय, कैमूर में निबंधित डाक से भेजें।
Q8. Bihar Anganwadi Lady Supervisor Vacancy 2026 के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे?
ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, सभी अंक पत्र और जन्म तिथि वाला शैक्षणिक प्रमाण पत्र लगेगा। इसके साथ राजपत्रित पदाधिकारी का चरित्र प्रमाण पत्र चाहिए। नियमित नियुक्ति का दावा न करने का अंडरटेकिंग भी देना जरूरी है।
Q9. Bihar Anganwadi Supervisor Bharti 2026 का Selection Process में चयन किस आधार पर होगा?
चयन मेरिट के आधार पर होगा। सेवा के वर्षों के अंक, पुरस्कार के अंक और शैक्षणिक बोनस अंक जोड़कर अंतिम योग्यता सूची (Final Merit List) बनेगी। आरक्षण कोटि के अनुसार सबसे ज्यादा अंक वाली सेविकाएं चुनी जाएंगी। अंक बराबर होने पर ज्यादा उम्र वाली सेविका को ऊपर रखा जाएगा।
Q10. Anganwadi Sevika to Supervisor 2026 में मेरिट और अनुभव के कितने अंक मिलेंगे?
10 वर्ष की निरंतर सेवा पर 10 अंक मिलेंगे। उसके बाद हर पूरे वर्ष की सेवा पर 1 अंक जुड़ेगा। राष्ट्रीय पुरस्कार पर 10 और राज्य पुरस्कार पर 05 अतिरिक्त अंक हैं। शिक्षा के लिए प्रथम श्रेणी पर 10, द्वितीय पर 05 और तृतीय पर 03 बोनस अंक मिलते हैं।





