Online Update Stm Header
ONLINE UPDATE STM onlineupdatestm.in.net

CSBC Bihar Police Constable GD Final Result 2026 Out : Download Result PDF & Merit List

Bihar Police Constable GD Final Result 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने निकल कर आ रहा है। Central Selection Board of Constable (CSBC) ने विशेष शाखा सिपाही भर्ती (विज्ञापन संख्या 01/2026) से संबंधित Final Result जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अब इसके Official Website पर जाकर अपना रिजल्ट और चयन सूची चेक कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको Bihar Police Constable GD Final Result 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका, आधिकारिक लिंक और आगे की चयन प्रक्रिया के बारे में बताया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना Roll Number तैयार रखें और रिजल्ट देखने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

Central Selection Board of Constable (CSBC)

Bihar Police Constable GD Final Result 2026

Bihar Police Constable GD Final Result 2026 – CSBC Special Branch Constable

Advt. No. 01/2026
ONLINEUPDATESTM.IN.NET

Application Fee

  • All Candidates : Rs. 100/-
  • Payment Mode: फीस Online (Net Banking, Debit Card, Credit Card, IMPS & UPI) से जमा करनी होगी।

Important Dates

  • Online Application Starts : 06 February 2026
  • Online Application Last Date : 05 March 2026
  • Last Date For Fee Payment : 05 March 2026
  • Exam Date : 24 June 2026
  • Admit Card Release: 18 June 2026
  • PST/DV Exam Date : 12 September 2026
  • Final Result Date : 09 October 2026
  • Candidates Are Advised To Confirm From The CSBC Official Website.

Bihar Police CSBC Constable GD Age Limit 2026

  • Minimum Age : 18 Years
  • Maximum Age : 25 Years (Gen Male & Female)
  • Maximum Age : 27 Years (BC & EBC Male)
  • Maximum Age : 28 Years (BC & EBC Female)
  • Maximum Age : 30 Years (SC & ST Male & Female)
  • Refer to the official notification for details on age relaxation.
  • Age Calculator: Click Here

Educational Qualification

पद Educational Qualification
Bihar Police Constable GD Candidates must have completed their 10+2 Intermediate qualification from a recognized institution in India. For complete eligibility details, please refer to the official notification.

Important Note : Check the official notification for complete eligibility requirements before submitting the application.

Bihar Police CSBC Constable GD 2026 – Vacancy Details

Total Vacancy : 83 पद
आरक्षण कोटि कुल पद महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण
गैर आरक्षित (UR) 34 12
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 08 03
अनुसूचित जाति (SC) 13 05
अनुसूचित जनजाति (ST) 01 00
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 15 05
पिछड़ा वर्ग (BC) 10 04
पिछड़े वर्गों की महिलाएं (BCW) 02 00
कुल 83 29

इन 83 पदों में महिलाओं के लिए 29 पद और स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों (FFW) के लिए 2 पद शामिल हैं।

शारीरिक मापदंड (Height, Chest, Weight)

वर्ग न्यूनतम ऊंचाई सीना (बिना फुलाए / फुलाकर)
UR / BC पुरुष 165 cm 81 cm / 86 cm
EBC पुरुष 160 cm 81 cm / 86 cm
SC / ST पुरुष 160 cm 79 cm / 84 cm
सभी वर्गों की महिलाएं 155 cm लागू नहीं

सीना फुलाने पर कम से कम 5 cm का अंतर होना जरूरी है। सभी वर्गों की महिलाओं का वजन कम से कम 48 किलो होना चाहिए।

Bihar Police Constable GD Final Result 2026 तक की चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन कई चरणों में हुआ है: पहले लिखित परीक्षा, फिर शारीरिक जांच / माप परीक्षा (PST), उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और अंत में Merit List।

  • लिखित परीक्षा में दो प्रश्न-पत्र थे। हर प्रश्न-पत्र 100 अंक का और 90 मिनट का था।
  • पहले प्रश्न-पत्र में Reasoning (50 अंक), अंग्रेजी (30 अंक) और हिंदी व्याकरण (20 अंक) के सवाल थे।
  • दूसरे प्रश्न-पत्र में सामान्य अध्ययन व समसामयिक घटनाएं (50 अंक), गणित (30 अंक) और बिहार का सामान्य ज्ञान (20 अंक) शामिल था।
  • हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलता था और हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटता था।
  • दोनों प्रश्न-पत्रों में अलग-अलग कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना जरूरी था।
  • PST के लिए हर Category में पदों से तीन गुना उम्मीदवार बुलाए गए।
  • PST में सिर्फ पास या फेल देखा जाता है। इसके कोई अंक Merit में नहीं जुड़ते।

Final Merit List लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर Category के हिसाब से बनाई जाती है। न्यूनतम योग्यता अंक इस तरह हैं: UR 40 प्रतिशत, BC 36.5 प्रतिशत, EBC 34 प्रतिशत, और SC / ST तथा सभी आरक्षित व गैर-आरक्षित महिलाओं के लिए 32 प्रतिशत। अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर हों, तो ज्यादा उम्र वाला उम्मीदवार ऊपर रखा जाता है।

Bihar Police Constable GD Final Result 2026 के बाद आगे क्या होगा?

Bihar Police CSBC Constable GD Final Result 2026 में जिन उम्मीदवारों का नाम आया है, उन्हें अभी नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। नियुक्ति से पहले कुछ और प्रक्रियाएं पूरी होंगी:

  • चिकित्सा जांच : चुने गए सभी उम्मीदवारों की मेडिकल जांच होगी। इसमें आंख, रंग अंधता, सुनने की क्षमता और हकलाहट की भी जांच की जाती है। मेडिकल में फेल होने वाले की नियुक्ति नहीं होती।
  • चरित्र सत्यापन : बिहार पुलिस हस्तक के नियमों के अनुसार पुलिस वेरिफिकेशन होगा। प्रतिकूल रिपोर्ट आने या तथ्य छुपाने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
  • नियुक्ति : नियुक्ति प्राधिकार विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी होंगे।

आगे की हर सूचना पर्षद की Website पर दी जाएगी, इसलिए Website को रोज देखते रहें।

Bihar Police Constable GD Final Result 2026 में चुने गए सिपाही का वेतन

इस पद का वेतनमान Level-3 में ₹ 21,700 से ₹ 69,100 तक है। इसके साथ सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता और दूसरे भत्ते भी मिलते हैं।

Bihar Police Constable GD Final Result 2026 कैसे देखें?

1. सबसे पहले पर्षद की Official Website csbc.bihar.gov.in खोलें।

2. Website पर Bihar Police वाले Tab में जाएं या Notice / Result वाला हिस्सा देखें।

3. वहां विशेष शाखा के सिपाही (विज्ञापन संख्या 01/2026) की Final Selection List / Final Result का लिंक खोजें।

4. लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की PDF खुल जाएगी।

5. अपने फोन या कंप्यूटर में Ctrl + F दबाकर अपना Roll Number या Registration Number खोजें।

6. अगर आपका नंबर सूची में है, तो PDF को Download करके सुरक्षित रख लें और उसका Print भी निकाल लें।

सलाह : रिजल्ट देखते समय अपना नाम, Roll Number और Category ध्यान से मिलाएं। कोई गड़बड़ी लगे तो सीधे पर्षद की Website पर दी गई जानकारी या Helpline से संपर्क करें।
Disclaimer : इस लेख की जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है और CSBC द्वारा जारी Official Notification व Final Result PDF के आधार पर सरल भाषा में तैयार की गई है। किसी भी अंतिम निर्णय से पहले उम्मीदवार csbc.bihar.gov.in पर जारी Official Notification और सूचनाएं जरूर देखें। जानकारी में किसी गलती, बदलाव या देरी के लिए हमारी Website जिम्मेदार नहीं होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top