Online Update Stm Header
Online Update Stm

PPU UG Merit List 2026-30 (3rd Merit List) Download Link, Cut Off & Admission Process

PPU UG Merit List 2026-30
WhatsApp + Telegram + X Buttons

PPU UG Merit List 2026-30 : यदि आप ऐसे छात्र है जिन्होंने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना में Graduation (B.A, B.Sc, B.Com) Session 2026-30 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। और अब अपना नामाकन के लिए Merit List का इंतजार कर रहे है तो, आपको बता दे कि Patliputra University (PPU) ने UG Admission के लिए Merit List जारी कर दिया है। और छात्र इसे यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पोर्टल से आसानी से चेक कर सकते हैं।

हम अपने इस आर्टिकल में आपको PPU UG Merit List 2026-30 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे, जैसे मेरिट लिस्ट की तारीख, कट ऑफ कैसे तय होता है, डाउनलोड करने का तरीका, जरूरी दस्तावेज और नामांकन की आखिरी तारीख। अगर आपने भी PPU में एडमिशन के लिए फॉर्म भरा है, तो यह पूरी जानकारी आपके बहुत काम आएगी।

PPU UG Merit List 2026-30 क्या है?

PPU UG Merit List 2026-30 एक ऐसी लिस्ट है जिसमें उन छात्रों के नाम शामिल होते हैं जिन्हें उनके 12वीं क्लास के नंबरों के आधार पर किसी कॉलेज और विषय में सीट मिलती है। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों में यह लिस्ट लागू होती है। जिन छात्रों का नाम लिस्ट में आता है, उन्हें तय समय के अंदर अपने आवंटित कॉलेज में जाकर नामांकन पूरा करना होता है।

इस सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मई 2026 से 06 जून 2026 के बीच लिए गए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय ने चरणबद्ध तरीके से मेरिट लिस्ट जारी करना शुरू किया, जिससे सभी योग्य छात्रों को सीट पाने का मौका मिल सके।

PPU UG 3rd Merit List 2026-30 कब जारी हुई?

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने PPU UG 3rd Merit List 2026-30 को 30 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है।

बता दे कि यह तीसरी मेरिट सूची उन छात्रों के लिए एक और मौका लेकर आई है जिनका चयन पहली या दूसरी सूची में नहीं हो सका था। विश्वविद्यालय ने इस सूची को खाली सीटों और De-reserve केटेगरी के आधार पर तैयार किया है। यानी जिन सीटों पर पहले किसी खास कैटेगरी के छात्र नहीं मिले, उन सीटों को अब मेरिट के आधार पर सामान्य तरीके से भरा जा रहा है।

PPU UG Admission 2026-30 Important Dates

कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 20 मई 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 06 जून 2026
PPU 1st Merit List 2026 15 जून 2026
PPU 2nd Merit List 2026 जुलाई के पहले सप्ताह में (लास्ट डेट 06 जुलाई 2026 तक बढ़ाई गई)
प्रोग्राम-वाइज खाली सीटों की सूची 15 जुलाई 2026
PPU 3rd Merit List 2026-30 30 जुलाई 2026
तीसरी सूची पर नामांकन की अंतिम तारीख 06 अगस्त 2026
कॉलेज द्वारा नामांकन वेरिफिकेशन 07 अगस्त 2026

PPU UG Merit List कितनी बार जारी होगी ?

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय जरूरत के हिसाब से कई मेरिट सूची जारी करता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा सीटें भरी जा सकें। अभी तक तीन सूची जारी हो चुकी हैं। अगर तीसरी सूची के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो विश्वविद्यालय Spot Admission यानी स्पॉट राउंड के जरिए बची हुई सीटों को भरता है। इसकी घोषणा विश्वविद्यालय बाद में अलग से करता है।

PPU UG Merit List 2026-30 कैसे चेक और डाउनलोड करें?

PPU UG Merit List 2026-30 चेक करने के लिए छात्रों को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ppup.ac.in या एडमिशन पोर्टल ppup.ac.in पर जाकर Applicant Login करना होगा।

  1. सबसे पहले पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ppup.ac.in खोलें।
  2. होमपेज पर दिख रहे “Admission Portal” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब नया पेज खुलेगा, यहाँ “Applicant Login” के ऑप्शन को चुनें।
  4. अपनी Email ID और Password डालकर कैप्चा कोड भरें।
  5. Login बटन पर क्लिक करें।
  6. लॉगइन होने के बाद डैशबोर्ड में “View Seat Allocation” पर क्लिक करें।
  7. यहाँ आपको आवंटित कॉलेज और विषय की जानकारी दिख जाएगी।
  8. अगर जानकारी सही है, तो “Accept Allocation” पर क्लिक करें।
  9. अंत में “Print Admission Offer” पर क्लिक करके अपना ऑफर लेटर डाउनलोड कर लें।
📢 महत्वपूर्ण नोट

डाउनलोड किए गए ऑफर लेटर को सुरक्षित रखें, क्योंकि नामांकन के समय कॉलेज में यह जरूरी दस्तावेज के तौर पर मांगा जाएगा।

Important Links

PPU UG Cut Off 2026 कैसे तय होता है?

PPU UG Merit List में कट ऑफ मुख्य रूप से छात्र के 12वीं क्लास में मिले नंबरों और उसकी विषय प्राथमिकता के आधार पर तय होता है।

जिस छात्र के 12वीं में जितने ज्यादा नंबर होते हैं, उसे अपनी पसंद के कॉलेज और विषय में सीट मिलने की संभावना उतनी ज्यादा होती है। इसके साथ ही “Merit cum Choice” का भी ध्यान रखा जाता है, यानी छात्र ने आवेदन के समय जो कॉलेज और विषय चुने थे, उन्हें भी सीट देते समय शामिल किया जाता है।

PPU UG Merit List Category Wise

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में General, EWS, OBC, SC और ST जैसी सभी श्रेणियों के लिए अलग-अलग कट ऑफ तय किया जाता है। हर कॉलेज और विषय के हिसाब से यह कट ऑफ अलग-अलग हो सकता है, इसलिए अपने कॉलेज की सूची में अपनी श्रेणी के अनुसार नंबर जरूर चेक करें।

List of College Under Patna University
  • (1.) A N College, Patna
  • (2.) ANS College, Barh
  • (3.) B D College, Patna
  • (4.) B S College, Danapur
  • (5.) College Of Commerce, Arts & Science Patna
  • (6.) G J College, Rambagh, Bihta
  • (7.) Ganga Devi Mahila Mahavidalaya, Patna
  • (8.) J D Womens College, Patna
  • (9.) Jagat Narayan Lal College, Patna
  • (10.) M M College, Bikram
  • (11.) Mahila College, Khagaul
  • (12.) Malti Dhari College, Naubatpur
  • (13.) R L S Y College, Bakhtiarpur
  • (14.) R P M College, Patna City
  • (15.) Ram Krishna Dwarika College, Patna
  • (16.) Ram Ratan Singh College, Mokama, Patna
  • (17.) S M D College, Punpun
  • (18.) Sri Arvind Mahila College, Patna
  • (19.) Sri Guru Gobind Singh College, Patna Saheb
  • (20.) T P S College, Patna
  • (21.) Kisan College, Nalanda
  • (22.) Nalanda College, Biharsharif
  • (23.) Nalanda Mahila College, Biharsharif
  • (24.) S P M College, Udantpuri, Nalanda
  • (25.) S U College, Hilsa

PPU UG Admission 2026-30 के लिए जरूरी दस्तावेज

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद कॉलेज में नामांकन के समय छात्रों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होते हैं। इनकी मूल कॉपी और फोटोकॉपी दोनों साथ रखना जरूरी है।

PPU UG Merit List में नाम आने के बाद क्या करें?

अगर आपका नाम PPU UG Merit List 2026-30 में आ गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को समय पर पूरा करें।

📢 ध्यान रहे,

अगर तय समय सीमा में नामांकन नहीं होता है, तो सीट रद्द हो सकती है और उस सीट को अगली सूची में किसी और छात्र को दे दिया जाएगा।

अगर नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आया तो क्या करें?

अगर आपका नाम अभी तक किसी मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। विश्वविद्यालय आगे भी सूची जारी करता रहेगा।

वैसे छात्रों जिनका चयन तीसरी सूची में भी नहीं हुआ है, उन्हें आगे जारी होने वाली सूची या Spot Admission राउंड का इंतजार करना चाहिए। इसके लिए समय-समय पर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल चेक करते रहें, ताकि कोई भी नई जानकारी छूट न जाए।

PPU UG Admission 2026-30 Last Date

PPU UG 3rd Merit List 2026-30 के आधार पर चयनित छात्रों को 06 अगस्त 2026 तक अपने आवंटित कॉलेज में नामांकन पूरा करना होगा।

इसके बाद 07 अगस्त 2026 को कॉलेज नामांकन का वेरिफिकेशन करेंगे। अगर इस तारीख के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो विश्वविद्यालय आगे की प्रक्रिया के बारे में नई सूचना जारी करेगा।

Conclusion

PPU UG Merit List 2026-30 पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्स में Admission लेने वाले हजारों छात्रों के लिए बहुत बड़ा कदम है। अभी तक तीन मेरिट सूची जारी हो चुकी है और तीसरी सूची के बाद चयनित छात्रों को 06 अगस्त 2026 तक नामांकन पूरा करना होगा। जिन छात्रों का नाम अब तक किसी सूची में नहीं आया, उन्हें आगे जारी होने वाली सूची या स्पॉट राउंड का इंतजार करना चाहिए।

सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ppup.ac.in और एडमिशन पोर्टल चेक करते रहें, ताकि PPU UG Merit List 2026-30 से जुड़ी कोई भी जरूरी जानकारी न छूटे। सही समय पर दस्तावेज तैयार रखना और नामांकन की तारीख का ध्यान रखना ही सीट पक्की करने का सबसे आसान तरीका है।

PPU UG Merit List 2026-30 FAQs

Q1. PPU UG Merit List 2026-30 कब जारी हुई?

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने PPU UG Merit List 2026-30 की पहली सूची 15 जून 2026 को जारी की थी। इसके बाद दूसरी और तीसरी सूची क्रमशः जुलाई महीने में जारी की गई। तीसरी सूची 30 जुलाई 2026 को जारी हुई। छात्र अपनी सूची यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर लॉगइन करके चेक कर सकते हैं।

Q2. PPU UG 3rd Merit List 2026 की रिलीज डेट क्या है?

PPU UG 3rd Merit List 2026-30 को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने 30 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से जारी किया है। इस सूची में उन छात्रों को मौका दिया गया है जिनका चयन पहली और दूसरी सूची में नहीं हो पाया था। चयनित छात्रों को 06 अगस्त 2026 तक नामांकन पूरा करना होगा।

Q3. PPU UG Admission 2026-30 में और कितनी मेरिट लिस्ट जारी होंगी?

अभी तक विश्वविद्यालय ने तीन मेरिट सूची जारी की है। अगर तीसरी सूची के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो चौथी सूची या Spot Admission की घोषणा हो सकती है। इसकी जानकारी Official Notification के अगले अपडेट के बाद यहाँ अपडेट कर दी जाएगी।

Q4. PPU UG Merit List 2026-30 कैसे डाउनलोड करें?

मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए ppup.ac.in पर जाएं, Admission Portal पर क्लिक करें और Applicant Login से अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें। लॉगइन के बाद Seat Allocation देखकर ऑफर लेटर डाउनलोड किया जा सकता है।

Q5. PPU UG Merit List में अपना नाम कैसे चेक करें?

अपना नाम चेक करने के लिए एडमिशन पोर्टल पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें। लॉगइन करने के बाद डैशबोर्ड पर आवंटित कॉलेज और विषय की पूरी जानकारी दिख जाएगी।

Q6. PPU UG BA, BSc, BCom के लिए कट ऑफ कितना है 2026 में?

PPU UG का कट ऑफ हर कॉलेज और विषय के हिसाब से अलग-अलग होता है, क्योंकि यह छात्र के 12वीं के नंबरों और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है। सटीक कट ऑफ जानने के लिए छात्रों को अपने आवंटित कॉलेज की सूची जरूर देखनी चाहिए।

Q7. मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए?

नाम आने के बाद सबसे पहले ऑफर लेटर डाउनलोड करें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। इसके बाद तय समय सीमा के अंदर आवंटित कॉलेज में जाकर दस्तावेज सत्यापन करवाएं और नामांकन फीस जमा करें।

Q8. PPU UG Admission 2026-30 के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

नामांकन के लिए 10वीं-12वीं की मार्कशीट, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी जैसे दस्तावेज जरूरी हैं। रिजर्व कैटेगरी के छात्रों को जाति प्रमाण पत्र भी साथ रखना होगा।

Rahul Raaz - Author
Verified Publisher

Written by Rahul Raaz

Rahul Raaz is the Author of Online Update Stm. He holds a B.Tech degree and is passionate about providing accurate, reliable, and up-to-date information related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to help students and job seekers by delivering simple, authentic, and easy-to-understand content based on official sources, ensuring they receive the latest and most trustworthy updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top