Online Update Stm Header
ONLINE UPDATE STM onlineupdatestm.in.net

Bihar BSSC Field Assistant Mains Online Form 2026 for 201 Posts

BSSC Field Assistant Mains Online Form 2026 : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा कृषि निदेशालय, बिहार के अंतर्गत क्षेत्र सहायक (Field Assistant) भर्ती विज्ञापन संख्या 03/25 के संबंध में Mains Exam के लिए Official Notification जारी कर दी है। आयोग के 16 अक्टूबर 2026 के नोटिस के अनुसार, Prelims Exam में सफल अभ्यर्थियों में से 1,005 उम्मीदवारों को Mains Exam के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सूचित किया गया है।

योग्य उम्मीदवार 22 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक इसके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा नवंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में संभावित है। इस लेख में हम आपको BSSC Field Assistant Mains Exam 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां, कुल रिक्तियां, Qualification, Age Limit, Exam Pattern, Mains Syllabus और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी को आसान भाषा में बताने का प्रयास किया है।

Bihar Staff Selection Commission (BSSC)

BSSC Field Assistant Mains Exam 2026

BSSC Field Assistant Mains Online Form 2026 – 201 पदों पर भर्ती (Advt No. 03/25)

Advt. No. 03/25 – क्षेत्र सहायक (Field Assistant) – Mains परीक्षा
ONLINEUPDATESTM.IN.NET

Application Fee

  • Mains परीक्षा का आवेदन शुल्क : Rs. 00 (Nil)
  • ध्यान दें : बिहार सामान्य प्रशासन विभाग के नियम के अनुसार Mains के लिए परीक्षा शुल्क देय नहीं है।
  • Prelims की फीस (जो पहले भरी जा चुकी है) : सामान्य, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष तथा बिहार के बाहर के सभी उम्मीदवारों के लिए Rs. 540/-। SC/ST (बिहार के स्थायी निवासी), बिहार की महिलाएं और सभी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए Rs. 135/-।

BSSC Field Assistant Mains Online Form 2026 – Important Dates

  • Prelims के लिए Online आवेदन : 25 April से 23 May 2025
  • Prelims Exam Date : 10 August 2025
  • Mains के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची : 22 January 2026
  • Mains Exam Released Notice : 16 October 2026
  • Mains Online Form शुरू : 22 October 2026
  • Mains Online Form की अंतिम तारीख : 31 October 2026, रात 11:59 बजे तक
  • Mains Admit Card : Notify Later
  • Mains Exam Date : Last Week of November 2026 (संभावित)

BSSC Field Assistant Mains Exam 2026 की Age Limit (01 August 2024 के अनुसार)

  • Minimum Age : 18 Years (सभी वर्गों के लिए)
  • अनारक्षित (पुरुष) : अधिकतम 37 साल
  • पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) : अधिकतम 40 साल
  • अनारक्षित (महिला) : अधिकतम 40 साल
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला) : अधिकतम 42 साल
  • सभी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को ऊपर बताई सीमा के अलावा 10 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
  • पूर्व सैनिकों को 3 साल और सेना में बिताई गई सेवा अवधि के बराबर छूट मिलती है, पर उनकी असली उम्र आवेदन की तारीख को 53 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • उम्र की गणना 10वीं (Matriculation) या उसके बराबर के प्रमाण पत्र में लिखी जन्म तिथि से होगी।
  • Age Calculator : Click Here

BSSC Field Assistant Mains Exam 2026 – पदों का विवरण

Total Vacancy : 201 पद
महत्वपूर्ण : कृषि निदेशालय, बिहार के अंतर्गत क्षेत्र सहायक के कुल 201 पद हैं। ये सभी पद अस्थायी हैं और घट-बढ़ सकते हैं। Prelims में पदों से 5 गुना यानी 1,005 उम्मीदवारों को Mains के लिए चुना गया है।
वर्ग (Category) कुल पद महिलाओं के लिए 35% आरक्षण के तहत पद
अनारक्षित (UR) 79 28
अनुसूचित जाति (SC) 35 12
अनुसूचित जनजाति (ST) 02 00
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 37 13
पिछड़ा वर्ग (BC) 21 07
पिछड़े वर्ग की महिलाएं (BC Women) 07 –
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 20 07
कुल पद 201 67

ऊपर के कुल पदों में स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती/नतनी के लिए 4 पद आरक्षित हैं। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए दृष्टि दिव्यांग (VI) 2, मूक बधिर दिव्यांग (DD) 2, चलन्त दिव्यांग (OH) 2 और मनोविकार/बहु दिव्यांग (MD/MUD) 2 पद रखे गए हैं।

BSSC Field Assistant Mains Online Form 2026 के लिए योग्यता और Qualification

विवरण Educational Qualification
शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से I.Sc. (आई0एस0सी0) या कृषि डिप्लोमा पास होना चाहिए। इन दोनों के बराबर की कोई और योग्यता इस भर्ती के लिए मान्य नहीं है।
कौन भर सकता है सिर्फ वही उम्मीदवार जिन्होंने Prelims पास किया है और जिनका नाम Mains के लिए चुने गए 1,005 उम्मीदवारों की सूची में है।
पुरानी जानकारी Prelims के Online आवेदन में भरी गई किसी भी जानकारी में अब कोई बदलाव नहीं होगा।
आरक्षण Prelims के फॉर्म में जो आरक्षण वर्ग चुना था, वह किसी भी हाल में नहीं बदला जाएगा। गलत आरक्षण का दावा करने पर उम्मीदवार को अनारक्षित श्रेणी में माना जाएगा।

ध्यान दें : आरक्षण का लाभ सिर्फ बिहार के स्थायी निवासियों को मिलेगा। बिहार के बाहर के उम्मीदवारों को आरक्षण नहीं मिलेगा। आरक्षण का दावा करने वाले उम्मीदवारों के पास सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र जरूर होना चाहिए।

BSSC Field Assistant Salary 2026

  • क्षेत्र सहायक : वेतन स्तर Level-02 है। पुराने वेतनमान के हिसाब से यह 5200-20200 और ग्रेड पे 1900 है।
  • इसके साथ बिहार सरकार के नियम के अनुसार भत्ते भी मिलेंगे।
  • हाथ में आने वाला वेतन पोस्टिंग वाले स्थान के हिसाब से थोड़ा अलग हो सकता है।

BSSC Field Assistant Selection Process 2026

  • पहला चरण : Prelims परीक्षा (हो चुकी है)।
  • दूसरा चरण : Mains परीक्षा। इसमें दो प्रश्न पत्र होंगे।
  • तीसरा चरण : प्रमाण पत्रों की जांच और काउंसिलिंग। इसमें सारे प्रमाण पत्र मूल रूप में दिखाने होंगे।
  • Mains का पहला प्रश्न पत्र (हिंदी) सिर्फ Qualifying है। इसमें कम से कम 30% अंक लाने वाले उम्मीदवारों का ही दूसरा प्रश्न पत्र जांचा जाएगा।
  • Merit List दूसरे प्रश्न पत्र यानी सामान्य ज्ञान के अंकों से बनेगी।
  • प्रमाण पत्र असली न दिखाने पर या गलत पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।

BSSC Field Assistant Mains Exam Pattern 2026

प्रश्न पत्र विषय प्रश्न कुल अंक समय
प्रश्न पत्र-1 हिंदी (सिर्फ Qualifying) 100 400 2 घंटा 15 मिनट
प्रश्न पत्र-2 सामान्य ज्ञान (Merit के लिए) 150 600 2 घंटा 15 मिनट
  • सारे प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) और बहुविकल्पीय होंगे।
  • हर सही उत्तर के 4 अंक मिलेंगे।
  • Negative Marking : हर गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा।
  • पहले प्रश्न पत्र की भाषा हिंदी होगी। दूसरे प्रश्न पत्र की भाषा हिंदी और अंग्रेजी दोनों होगी।
  • पहले प्रश्न पत्र के सारे प्रश्न माध्यमिक (सेकेंडरी) स्तर के होंगे।
  • सामान्य ज्ञान में तीन हिस्से हैं : सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित और मानसिक क्षमता जांच।
  • हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में कोई फर्क हो तो अंग्रेजी वाला प्रश्न ही सही माना जाएगा।

न्यूनतम Qualifying अंक (Mains)

वर्ग न्यूनतम अर्हतांक
अनारक्षित वर्ग40%
पिछड़ा वर्ग36.5%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग34%
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति32%
बिहार राज्य की मूल निवासी महिला32%
बिहार राज्य के मूल निवासी दिव्यांग32%

BSSC Field Assistant Mains Syllabus 2026

आयोग ने Mains का Syllabus अनुलग्नक-‘क’ के रूप में जारी किया है। इसका सार नीचे दिया गया है।

विषय मुख्य Topics
प्रश्न पत्र-1 : हिंदी भावों की शुद्ध और स्पष्ट अभिव्यक्ति, सहज बोधशक्ति, वाक्य, उपवाक्य, पदबंध, शब्द, अक्षर एवं विसर्ग संधि, संज्ञा, वचन, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया-विशेषण, समानार्थक और विपरीतार्थक शब्द, हिंदी के प्रचलित कथ्य एवं मुहावरे।
प्रश्न पत्र-2 : सामान्य अध्ययन आसपास के वातावरण की सामान्य जानकारी और वर्तमान घटनाएं। सम-सामयिक विषय जैसे वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएं, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी और महत्वपूर्ण घटनाएं। भारत और पड़ोसी देशों का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आन्दोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधन, भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षीय योजना और राष्ट्रीय आन्दोलन।
प्रश्न पत्र-2 : सामान्य विज्ञान एवं गणित सामान्य विज्ञान में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भूगोल। गणित में संख्या पद्धति, पूर्ण संख्याओं का अभिकलन, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच परस्पर संबंध, मूलभूत अंकगणितीय संक्रियाएं, प्रतिशत, अनुपात तथा समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ और हानि। प्रश्न मैट्रिक स्तर के होंगे।
प्रश्न पत्र-2 : मानसिक क्षमता जांच शाब्दिक और गैर-शाब्दिक दोनों तरह के प्रश्न। सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, स्थान अभिविन्यास, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंकगणितीय तर्क शक्ति, शाब्दिक एवं चित्रात्मक वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, गैर-शाब्दिक श्रृंखला, कूटलेखन और कूटव्याख्या।

BSSC Field Assistant Mains Online Form 2026 के लिए जरूरी Documents

Mains फॉर्म भरते समय चाहिए

  • Prelims का अनुक्रमांक (Roll Number)
  • जन्म तिथि (वही जो Prelims के फॉर्म में भरी थी)
  • चालू मोबाइल नंबर और Email ID (पुरानी जानकारी बदली नहीं जाएगी)

प्रमाण पत्रों की जांच के समय मूल रूप में चाहिए

  • Matriculation (10वीं) का प्रमाण पत्र
  • I.Sc. या कृषि डिप्लोमा का प्रमाण पत्र (Provisional Certificate भी चलेगा)
  • अनुसूचित जाति/जनजाति का जाति प्रमाण पत्र
  • पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग का क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आय एवं परिसंपत्ति प्रमाण पत्र
  • बिहार का स्थायी आवासीय प्रमाण पत्र
  • स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती/नतनी का प्रमाण पत्र (जिनके लिए लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (जिनके लिए लागू हो)
  • उम्र में छूट के लिए प्रमाण पत्र और अनापत्ति प्रमाण पत्र (जिनके लिए लागू हो)

ध्यान दें : जो प्रमाण पत्र Prelims के फॉर्म में अपलोड किए थे और जिनका नंबर व तारीख फॉर्म में भरी थी, वही प्रमाण पत्र मूल रूप में दिखाने होंगे। उनसे अलग नंबर वाले प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे। प्रमाण पत्र 23 May 2025 तक के बने होने चाहिए।

BSSC Field Assistant Mains Online Form 2026 कैसे भरें? (Apply Online)

1. सबसे पहले BSSC की Official Website bssc.bihar.gov.in पर जाएं।

2. क्षेत्र सहायक (Advt No. 03/25) – Mains वाले Apply Online लिंक पर क्लिक करें। यह लिंक 22 October 2026 से चालू होगा।

3. अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और जन्म तिथि डालकर Login करें।

4. स्क्रीन पर आई जानकारी ध्यान से पढ़ें। Prelims के फॉर्म की जानकारी में कोई बदलाव नहीं होगा।

5. जो भी जानकारी मांगी जाए, उसे सही-सही भरें और Mains के लिए Online आवेदन Submit करें।

6. Submit करने से पहले Preview जरूर देख लें।

7. आवेदन पूरा होने के बाद उसका Print निकालकर रख लें। यह प्रति आयोग के कार्यालय में भेजने की जरूरत नहीं है।

8. BSSC Field Assistant Mains Online Form 2026 31 October 2026 की रात 11:59 बजे तक ही भरा जा सकेगा। इसलिए आखिरी दिन का इंतजार न करें।

ध्यान दें : एक उम्मीदवार को सिर्फ एक ही Online आवेदन भरना है। Mains का Online आवेदन न भरने वाले उम्मीदवार की उम्मीदवारी अपने आप रद्द मानी जाएगी और उसे Mains परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। इंटरनेट की किसी परेशानी के लिए आयोग जिम्मेदार नहीं होगा। अपना Registration Number और Roll Number संभाल कर रखें, क्योंकि बाद में दोबारा नहीं दिया जाएगा।

BSSC Field Assistant Mains Admit Card 2026 और Exam Date

  • BSSC Field Assistant Main Exam Date 2026 : आयोग के अनुसार Mains परीक्षा नवंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। Admit Card की पक्की तारीख आयोग की Website पर बताई जाएगी।
  • BSSC Field Assistant Mains Admit Card 2026 : Admit Card अभी जारी नहीं हुआ है। यह आयोग की Website से Download होगा।
  • परीक्षा के दौरान Biometric Thumb Impression या Iris Capture लिया जा सकता है।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, घड़ी (एनालॉग/डिजिटल) और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को ले जाना मना है।
Disclaimer : इस Website पर दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमने BSSC Field Assistant Mains Exam 2026 (Advt No. 03/25) से जुड़ी जानकारी बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी Official Notification के आधार पर आसान भाषा में देने का प्रयास किया है। भर्ती से संबंधित अंतिम और नई जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की Official Website और Official Notification जरूर देखें। जानकारी में किसी प्रकार की गलती, बदलाव या देरी के लिए हमारी Website जिम्मेदार नहीं होगी।
BSSC Field Assistant Mains Online Form 2026

BSSC Field Assistant Mains Online Form 2026 : FAQs

Q1. BSSC Field Assistant Mains Online Form 2026 कब से भरा जाएगा?

Mains का Online आवेदन 22 October 2026 से शुरू होगा और 31 October 2026 की रात 11:59 बजे तक भरा जा सकेगा। यह फॉर्म सिर्फ Prelims में चुने गए 1,005 उम्मीदवार भर सकते हैं।

Q2. BSSC Field Assistant Main Exam Date 2026 क्या है?

आयोग ने बताया है कि Mains परीक्षा Computer Based Test के रूप में नवंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। पक्की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

Q3. क्या BSSC Field Assistant Mains Online Form 2026 के लिए फीस देनी होगी?

नहीं। बिहार सामान्य प्रशासन विभाग के नियम के अनुसार Mains परीक्षा के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

Q4. BSSC Field Assistant Mains Exam Pattern 2026 क्या है?

Mains में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहला हिंदी का है, जिसमें 100 प्रश्न हैं और यह सिर्फ Qualifying है। दूसरा सामान्य ज्ञान का है, जिसमें 150 प्रश्न हैं और Merit इसी से बनेगी। हर सही उत्तर के 4 अंक हैं और हर गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा।

Q5. BSSC Field Assistant Mains Admit Card 2026 कब आएगा?

Admit Card की तारीख अभी बताई नहीं गई है। यह आयोग की Website bssc.bihar.gov.in पर जारी होगा। इसलिए उम्मीदवार Website पर लगातार नजर रखें।

Nitish Rana - Author
Verified Publisher

Written by Nitish Rana

Nitish Rana is an Author of Online Update Stm. He holds an M.A. degree in Political Science and has been writing informative blogs for the past 2 years. He is passionate about creating simple and easy-to-understand content related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to provide useful and reliable information to students and job seekers in a clear and reader-friendly manner.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top