Online Update Stm Header
ONLINE UPDATE STM onlineupdatestm.in.net

UPESSC UP TGT Vacancy 2026 – Apply Online for 17,735 Posts

UP TGT Vacancy 2026 के तहत उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम) यानी TGT के कुल 17,735 पदों पर भर्ती के लिए Notification जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। UPESSC TGT Vacancy 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए। इस लेख में आपको UP TGT Online Form 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी, परीक्षा पैटर्न, परीक्षा तिथि, वेतनमान और ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आसान भाषा में बताया है।

Uttar Pradesh Education Service Selection Commission (UPESSC)

UPESSC UP TGT Vacancy 2026

UP TGT Vacancy 2026 – सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम) के 17,735 पदों पर भर्ती

विज्ञापन संख्या 07/2026
ONLINEUPDATESTM.IN.NET

UP TGT Application Fee 2026

  • General/ OBC/ EWS & Other : Rs. 1,000/-
  • SC & ST Candidates : Rs. 500/-
  • PH Candidates : Rs. 300/-
  • Payment Mode : फीस Credit Card, Debit Card या Net Banking से Online जमा होगी।
  • ध्यान दें : फीस जमा होने की पुष्टि बैंक से आने के बाद ही भुगतान मान्य माना जाएगा। फीस की रसीद संभाल कर रखें।
  • Refund : गलत या अधूरा आवेदन करने पर जमा की गई फीस किसी भी हाल में वापस नहीं होगी और न ही किसी दूसरे आवेदन में जोड़ी जाएगी।

UP TGT Exam Date 2026 और Important Dates

  • Notification Release Date : 23 October 2026
  • OTR और Online आवेदन शुरू : 24 October 2026
  • Online आवेदन और फीस की अंतिम तारीख : 23 November 2026
  • Correction Last Date : 26 November 2026
  • Age Calculation Date : 01 July 2026
  • Written Exam Date : 23 और 24 December 2026
  • परीक्षा शहर की सूचना : परीक्षा से 10 दिन पहले
  • Admit Card (प्रवेश पत्र) : परीक्षा केंद्र की सूचना के साथ, परीक्षा से 3 दिन पहले

UP TGT Age Limit 2026 (01 July 2026 के अनुसार)

  • Minimum Age : 21 Years (01 July 2026 को)।
  • पद की अधिवर्षता (रिटायरमेंट) आयु 62 साल है।
  • 01 July 2026 को 62 साल से ज्यादा उम्र होने पर आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
  • आवेदन में जन्म तिथि न भरने पर भी आवेदन नहीं माना जाएगा।
  • जन्म तिथि वही मान्य होगी जो हाईस्कूल (10वीं) या उसके बराबर के प्रमाण पत्र में लिखी है। उसके अलावा किसी और कागज की जन्म तिथि नहीं मानी जाएगी।
  • Age Calculator : Click Here

UP TGT Vacancy 2026 : Eligibility (शैक्षिक योग्यता)

UP TGT Eligibility 2026 के लिए हर विषय की योग्यता अलग है, इसलिए UP TGT Vacancy 2026 में आवेदन से पहले अपने विषय की योग्यता देख लें। पर तीन बातें सब विषयों के लिए एक जैसी हैं। पहली, उस विषय में Graduate या Post Graduate डिग्री। दूसरी, NCTE से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम से B.Ed (शारीरिक शिक्षा के लिए B.P.Ed या B.P.E)। तीसरी, उत्तर प्रदेश सरकार या भारत सरकार द्वारा कक्षा 6 से 8 के लिए कराई गई अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) पास होना।

विषय खास योग्यता (स्नातक में कम से कम 50% या स्नातकोत्तर में 45% अंक)
हिंदीहिंदी विषय के साथ Graduate या Post Graduate। साथ में संस्कृत के साथ इंटरमीडिएट या संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा पास होना जरूरी है।
अंग्रेजीअंग्रेजी साहित्य के साथ Graduate या Post Graduate।
गणितएक विषय के रूप में गणित के साथ Graduate या Post Graduate।
वाणिज्यवाणिज्य में Graduate या Post Graduate।
संस्कृत / उर्दूएक विषय के रूप में संस्कृत या उर्दू के साथ Graduate या Post Graduate।
गृह विज्ञानगृह विज्ञान विषय के साथ Graduate या Post Graduate।
सामाजिक विज्ञानइतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में से किन्हीं दो विषयों के साथ Graduate (50%)। या स्नातक के इन दो विषयों में से किसी एक में Post Graduate (45%)।
विज्ञानभौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के साथ Graduate (50%)। या इन दोनों में से किसी एक विषय में Post Graduate (45%)।
जीव विज्ञानजंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के साथ Graduate (50%)। या इन दोनों में से किसी एक विषय में Post Graduate (45%)।
शारीरिक शिक्षाGraduate (50%) या Post Graduate (45%) के साथ B.P.Ed या B.P.E की डिग्री।
चित्रकलाकला विषय के साथ Graduate या Post Graduate। या ललित कला (Fine Art) में Graduate या Post Graduate।
कृषिकृषि या उद्यान कर्म (बागवानी) में Graduate या Post Graduate।
सिलाईफैशन डिजाइनिंग में Graduate या Post Graduate।
रंजन कलाGraduate या Post Graduate के साथ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कला विद्यालय (जैसे मद्रास, कलकत्ता, लखनऊ, बंबई और शांति निकेतन) से रंजन कला सहित ललित कला या व्यावसायिक कला में डिप्लोमा।
संगीत गायन / संगीत वादनसंगीत विषय के साथ Graduate या Post Graduate। या भातखंडे संगीत महाविद्यालय से संगीत विशारद। या प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से संगीत प्रभाकर, साथ में तय अंकों वाली Graduate या Post Graduate डिग्री।

ध्यान दें : अभ्यर्थी के पास 30 June 2027 तक संबंधित पद के लिए तय पात्रता परीक्षा (TET) पास करने का वैध प्रमाण पत्र होना जरूरी है। जो अभ्यर्थी ये न्यूनतम योग्यताएं पूरी नहीं करते, वे परीक्षा में न बैठें, क्योंकि सिर्फ परीक्षा में बैठने या पास होने से अंतिम चयन का अधिकार नहीं बनता। संगीत के पदों के लिए संगीत विशारद या संगीत प्रभाकर वालों को गुणवत्ता अंक (Quality Points) नहीं मिलेंगे।

महिला उम्मीदवार : महिला उम्मीदवार बालक और बालिका दोनों तरह के विद्यालयों के लिए पात्र हैं, पर आवेदन में किसी एक वर्ग (बालक या बालिका) का ही चुनाव करना होगा। पुरुष उम्मीदवार बालिका विद्यालय के लिए पात्र नहीं हैं, सिर्फ संगीत विषय के नेत्रहीन उम्मीदवारों को छोड़कर।

UP TGT Vacancy 2026 – विषयवार पदों का विवरण

Total Vacancy : 17,735 पद
महत्वपूर्ण : UP TGT Vacancy 2026 में बालक विद्यालयों के 16,193 पद और बालिका विद्यालयों के 1,542 पद हैं। कुल 17,735 पद हैं। ये पद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश से मिली मांग (अधियाचन) पर आधारित हैं और घट-बढ़ सकते हैं।
विषय बालक विद्यालय बालिका विद्यालय कुल पद UR SC ST OBC EWS
हिंदी2,5392522,7911,0765724624515
अंग्रेजी2,3401772,5179635441624385
गणित2,1881612,3499604191612357
वाणिज्य1295134403203230
संगीत गायन266187351502017
संस्कृत1,1831061,2895402310265253
उर्दू9013103341104513
गृह विज्ञान6861127982691841217127
शारीरिक शिक्षा784658493441540223128
सामाजिक विज्ञान2,2652172,4828265994680373
चित्रकला688877752571981206113
कृषि2471248737006144
सिलाई1472159061
रंजन कला7457933210169
विज्ञान2,2782152,4939894891628386
जीव विज्ञान632286602391350165121
संगीत वादन303060211501410
कुल पद 16,193 1,542 17,735 6,704 3,698 13 4,438 2,882

ऊपर के पदों में वर्गवार संख्या बालक और बालिका दोनों विद्यालयों को मिलाकर दी गई है। बालक और बालिका विद्यालयों की अलग-अलग वर्गवार संख्या विज्ञापन की सारणी-1 में है। आरक्षण में महिला और पूर्व सैनिक जैसे आड़े आरक्षण (क्षैतिज आरक्षण) नियमों के अनुसार लागू होंगे।

UP TGT Vacancy 2026 : Salary Structure

  • सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम) : वेतन स्तर Level-7 यानी Rs. 44,900/- से Rs. 1,42,400/- प्रति माह।
  • UP TGT Recruitment 2026 में चुने गए उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता और दूसरे भत्ते भी मिलते हैं।
  • हाथ में आने वाला वेतन भत्तों और पोस्टिंग वाली जगह के हिसाब से थोड़ा अलग हो सकता है।

UP TGT Recruitment 2026 की Selection Process

  • पहला चरण : लिखित परीक्षा (360 अंक, 120 बहुविकल्पीय प्रश्न)।
  • दूसरा चरण : लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर Merit List (श्रेष्ठता सूची) बनेगी और Shortlist हुए उम्मीदवारों का अभिलेख सत्यापन (Document Verification) होगा।
  • तीसरा चरण : स्वास्थ्य परीक्षण और चरित्र प्रमाण पत्र की जांच, फिर विद्यालयों की अधिमानता (पसंद) भरवाई जाएगी और विद्यालय का आवंटन निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, प्रयागराज करेंगे।
  • अगर एक से ज्यादा उम्मीदवारों के अंक बराबर आएं तो पहले स्नातक में ज्यादा प्रतिशत वाले को ऊपर रखा जाएगा। फिर भी बराबरी रहे तो प्रशिक्षण योग्यता (B.Ed) के प्रतिशत को देखा जाएगा। फिर भी बराबरी रहे तो ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवार को ऊपर रखा जाएगा।
  • लिखित परीक्षा का Cut Off और उम्मीदवारों के अंक चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद Website पर दिखाए जाएंगे।
  • सिर्फ चयन सूची में आ जाने से नियुक्ति का अधिकार नहीं मिलता। नियुक्ति पत्र बाकी योग्यताएं और कागज सही पाए जाने पर ही जारी होगा।

UP TGT Exam Pattern 2026 और परीक्षा की तारीख

विवरण जानकारी
परीक्षा का तरीकालिखित परीक्षा (OMR शीट पर)
कुल प्रश्न120 बहुविकल्पीय प्रश्न
सामान्य ज्ञान30 प्रश्न
संबंधित विषय90 प्रश्न
कुल अंक360
समय2 घंटे
सही उत्तर पर3 अंक
Negative Markingगलत या एक से ज्यादा उत्तर देने पर 1 अंक कटेगा
प्रश्न पत्र की भाषाहिंदी और अंग्रेजी (भाषा के विषयों को छोड़कर)
  • UP TGT Exam Date 2026 : लिखित परीक्षा 23 और 24 December 2026 को होगी।
  • UPESSC TGT Vacancy 2026 की परीक्षा हर जिला मुख्यालय पर कराई जा सकती है।
  • किसी भी उम्मीदवार को कोई भी केंद्र मिल सकता है।
  • परीक्षा शहर (जनपद) की सूचना परीक्षा से 10 दिन पहले और परीक्षा केंद्र की सूचना 3 दिन पहले आयोग की Website पर दिए लिंक से मिलेगी। साथ में Admit Card भी वहीं से Download होगा।
  • प्रवेश पत्र में लिखे केंद्र और विषय से अलग जगह या विषय में परीक्षा देने पर उत्तर पुस्तिका नहीं जांची जाएगी और उम्मीदवारी रद्द होगी।
  • OMR शीट में सिर्फ काले बॉल पॉइंट पेन से गोले भरें। दूसरे रंग का पेन, फाउंटेन पेन, जेल पेन, पेंसिल या सफेदा (Whitener) मना है। एक बार भरे गोले में बदलाव नहीं हो सकेगा।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को श्रुतलेखक (Scribe) की सुविधा मिलेगी। इसके लिए परीक्षा से एक हफ्ता पहले आयोग कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। ऐसे उम्मीदवारों को हर घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
  • परीक्षा का पाठ्यक्रम (Syllabus) आयोग की Website upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है।

UP TGT Online Form 2026 के लिए जरूरी Documents

Online आवेदन के समय Upload करने होंगे

  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो : JPG या JPEG में, 10 KB से 100 KB
  • सफेद कागज पर साफ हस्ताक्षर का Scan : JPG या JPEG में, 10 KB से 100 KB
  • सारे प्रमाण पत्र और कागज : PDF में, 20 KB से 200 KB
  • 10वीं का प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के लिए), 12वीं का प्रमाण पत्र, Graduation की डिग्री और अंक पत्र, जरूरत हो तो Post Graduation का अंक पत्र
  • B.Ed या B.P.Ed/B.P.E का अंक पत्र और डिग्री
  • TET का प्रमाण पत्र
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार (सिर्फ उत्तर प्रदेश के) जाति और EWS का प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र या दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • Mobile Number और Email ID
  • Compress Image : Click Here
  • Compress PDF : Click Here

अभिलेख सत्यापन (Document Verification) के समय चाहिए

  • Online आवेदन की दो Self-attested प्रतियां
  • हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक (प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष), B.Ed/B.P.Ed के अंक पत्र और डिग्री की दो-दो प्रमाणित प्रतियां
  • TET के प्रमाण पत्र की दो प्रमाणित प्रतियां
  • सरकारी नौकरी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC)
  • पूर्व सैनिकों के लिए सेना से मुक्त होने का प्रमाण पत्र
  • शपथ पत्र (आयोग की Website के प्रपत्र-6 पर) की दो प्रतियां
  • अंतिम शिक्षा संस्थान और दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों से चरित्र प्रमाण पत्र की दो-दो प्रमाणित प्रतियां
  • सारे कागज असली भी साथ ले जाएं। सत्यापन की तारीख बदलने का कोई अनुरोध नहीं माना जाएगा।

ध्यान दें : UP TGT Online Form 2026 पूरा Submit होने के बाद श्रेणी, उप-श्रेणी, जन्म तिथि और लिंग जैसी जानकारी में बदलाव नहीं हो सकेगा। इसलिए आवेदन अंग्रेजी भाषा में बहुत सावधानी से भरें।

UP TGT Online Form 2026 कैसे भरें? (Apply Online)

1. सबसे पहले आयोग की Official Website upessc.up.gov.in पर जाएं।

2. One Time Registration (OTR) करें। पहले से OTR किया है तो उसी से Login करें। OTR के बिना आवेदन नहीं हो सकेगा।

3. OTP डालकर Registration पूरा करें। आपके मोबाइल पर User ID और Password का SMS आएगा।

4. Login करके सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम) चयन परीक्षा 2026 (विज्ञापन संख्या 07/2026) का Apply लिंक खोलें।

5. विषय का चुनाव करें और बालक या बालिका वर्ग चुनें। फिर अपनी निजी जानकारी, शैक्षिक योग्यता और TET की जानकारी सही-सही भरें।

6. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाण पत्र तय साइज में Upload करें।

7. आवेदन Preview करके जांच लें और परीक्षा फीस Online जमा करें।

8. आवेदन Submit करने के बाद उसकी तीन Copy निकालकर रख लें। दस्तावेज सत्यापन के समय दो Copy कागजों के साथ जमा करनी होंगी।

9. UP TGT Online Form 2026 23 November 2026 तक भरा जा सकेगा। गलती सुधारने के लिए 26 November 2026 तक का समय मिलेगा।

ध्यान दें : हर विषय और वर्ग के लिए सिर्फ एक आवेदन मान्य होगा। एक से ज्यादा आवेदन करने पर आखिरी आवेदन माना जाएगा, बाकी रद्द हो जाएंगे। आरक्षण का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। महिला उम्मीदवारों का जाति प्रमाण पत्र पिता की तरफ से बना होना चाहिए। Online आवेदन में परेशानी हो तो Technical Support नंबर 08448573939 (सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे, सोमवार से शनिवार) या Email Support@upessc.org पर संपर्क करें। योग्यता से जुड़ी परेशानी के लिए आयोग का नंबर 0532-2466851 है।
Disclaimer : इस Website पर दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमने UPESSC TGT Vacancy 2026 (विज्ञापन संख्या 07/2026) से जुड़ी जानकारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा जारी Official Notification के आधार पर आसान भाषा में देने का प्रयास किया है। भर्ती से संबंधित अंतिम और नई जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की Official Website और Official Notification जरूर देखें। जानकारी में किसी प्रकार की गलती, बदलाव या देरी के लिए हमारी Website जिम्मेदार नहीं होगी।
UP TGT Vacancy 2026

UP TGT Vacancy 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. UP TGT Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

UPESSC TGT Vacancy 2026 में कुल 17,735 पद हैं। इनमें 16,193 पद बालक विद्यालयों के और 1,542 पद बालिका विद्यालयों के हैं।

Q2. UP TGT Online Form 2026 की अंतिम तारीख क्या है?

Online आवेदन 24 October 2026 से शुरू है और फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 23 November 2026 है। आवेदन में सुधार 26 November 2026 तक हो सकेगा।

Q3. UP TGT Exam Date 2026 क्या है?

लिखित परीक्षा 23 और 24 December 2026 को होगी। परीक्षा शहर की सूचना परीक्षा से 10 दिन पहले मिलेगी।

Q4. UP TGT Vacancy 2026 का Application Fee कितनी है?

UP TGT Vacancy 2026 के लिए सामान्य, OBC, EWS और अन्य के लिए Rs. 1,000/-, SC/ST के लिए Rs. 500/- और दिव्यांगजन के लिए Rs. 300/- है।

Q5. UP TGT Recruitment 2026 के लिए क्या योग्यता चाहिए?

उम्मीदवार के पास उस विषय में Graduate या Post Graduate डिग्री, B.Ed और कक्षा 6 से 8 के लिए TET का प्रमाण पत्र होना चाहिए। उम्र 01 July 2026 को कम से कम 21 साल होनी चाहिए।

Nitish Rana - Author
Verified Publisher

Written by Nitish Rana

Nitish Rana is an Author of Online Update Stm. He holds an M.A. degree in Political Science and has been writing informative blogs for the past 2 years. He is passionate about creating simple and easy-to-understand content related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to provide useful and reliable information to students and job seekers in a clear and reader-friendly manner.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top