Online Update Stm Header
ONLINE UPDATE STM onlineupdatestm.in.net

ONGC Apprentice Recruitment 2026 – Apply Online for 3047 Posts

ONGC Apprentice Recruitment 2026 : Oil and Natural Gas Corporation Limited (ONGC) ने देशभर के युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप के 3,047 पदों पर भर्ती का Notification जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत ITI, 10वीं, 12वीं, Diploma और Graduate पास उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके दौरान योग्यता के अनुसार Stipend भी मिलेगा। ONGC Apprentice Online Form 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस लेख में हम आपको भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, मासिक Stipend और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी को आसान भाषा में बताया है।

Oil And Natural Gan Corporation Limited (ONGC)

ONGC Apprentice Recruitment 2026

ONGC Apprentice Recruitment 2026 – 3047 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

Advt. No. : ONGC/APPR/1/2026
ONLINEUPDATESTM.IN.NET

Application Fee

  • Notification में आवेदन शुल्क का कोई जिक्र नहीं है।
  • आवेदन NAPS / NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के जरिए होता है। पोर्टल पर कोई शुल्क मांगा जाए तो उसकी पुष्टि ONGC की आधिकारिक साइट से जरूर कर लें।
  • ध्यान दें : Apprentice के रूप में चयन होने पर मासिक Stipend मिलता है, जिसका पूरा ब्योरा नीचे दिया गया है।

Important Dates

  • Notification Release On : 29 October 2026
  • Online Apply Start On : 29 October 2026
  • Last Date of Online Apply : 20 November 2026
  • Result / Selection की तारीख : 15 December 2026

Age Limit (29.11.2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम उम्र : 18 वर्ष
  • अधिकतम उम्र : 24 वर्ष
  • जन्म तिथि 29.11.2002 से 29.11.2008 के बीच होनी चाहिए।
  • SC/ST उम्मीदवारों को ऊपरी सीमा में 5 वर्ष और OBC (Non-Creamy Layer) को 3 वर्ष की छूट है।
  • PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट है। PwBD के साथ SC/ST होने पर 15 वर्ष और OBC (NCL) होने पर 13 वर्ष तक की छूट मिलेगी।
  • Age Calculator : Click Here

ONGC Apprentice Vacancy 2026 Details – Sector और Work Centre के अनुसार पद

Total Vacancy : 3047 पद
महत्वपूर्ण : ONGC Apprentice Vacancy 2026 में पदों की संख्या अस्थायी (Tentative) है और ONGC की जरूरत के हिसाब से बदल सकती है।
सेक्टर वर्क सेंटर कुल पद
Northern SectorDehradun138
Delhi28
Jodhpur05
OVL Delhi20
Northern Sector Total191
Mumbai SectorGoa25
Hazira138
Mumbai200
Nhava25
Panvel25
Uran69
Mumbai Sector Total482
Western SectorAhmedabad331
Ankleshwar392
Cambay64
Mehsana301
Vadodara78
Western Sector Total1166
Eastern SectorJorhat135
Nazira & Sivasagar466
Silchar73
Eastern Sector Total674
Southern SectorChennai40
Kakinada76
Karaikal98
Rajahmundry53
Southern Sector Total267
Central SectorAgartala200
Bokaro33
Kolkata34
Central Sector Total267
Grand Total3047
ध्यान दें : Notification की तालिका में Southern Sector का कुल 269 छपा है, लेकिन चारों सेंटर (40 + 76 + 98 + 53) जोड़ने पर 267 आता है। सभी सेक्टरों का जोड़ भी 267 के साथ ही 3047 बनता है, इसलिए यहां 267 दिखाया गया है। ट्रेड-वार सटीक पद संख्या के लिए Official Notification का पेज 1 से 12 देखें।

ONGC Apprentice Recruitment 2026 : किस वर्क सेंटर के लिए कौन आवेदन कर सकता है? (Annexure-1)

उम्मीदवार उसी वर्क सेंटर के लिए पात्र है जहां के संबंधित जिले का वह निवासी (Domicile) है, या जहां से उसने अपनी जरूरी योग्यता हासिल की है।

वर्क सेंटर राज्य पात्र जिले
DehradunUttarakhandसभी जिले
Delhiदिल्ली NCRNCR के सभी जिले
JodhpurRajasthanसभी जिले
GoaGoaसभी जिले
HaziraGujaratSurat, Navsari, Tapi, Dang, Valsad
MumbaiMaharashtraसभी जिले
UranMaharashtraमहाराष्ट्र के सभी जिले (Raigad जिले को प्राथमिकता)
Panvel, NhavaMaharashtraसभी जिले
Ahmedabad, Ankleshwar, Vadodara, Cambay, MehsanaGujaratसभी जिले
BokaroJharkhandसिर्फ Bokaro जिला
Jorhat, Nazira & Sivasagar, SilcharAssamसभी जिले
ChennaiTamil Nadu और Pondicherryसभी जिले
KakinadaAndhra Pradeshसभी जिले
KaraikalTamil NaduCuddalore, Mayiladuthurai, Nagapattinam, Ariyalur, Tiruvarur, Tanjore, Trichy, Pudukottai, Ramanathapuram
KaraikalPondicherryKaraikal
RajahmundryAndhra PradeshKrishna, East Godavari, West Godavari
AgartalaTripuraसभी जिले
KolkataWest Bengal और Odishaसभी जिले

ONGC Apprentice 2026 : शैक्षणिक योग्यता (Qualification)

ट्रेड / डिसिप्लिन योग्यता Scheme
Library Assistant10वीं पासNAPS
Computer Operator & Programming Assistant (COPA)ITI (COPA ट्रेड)NAPS
Draughtsman (Civil)ITI (Draughtsman Civil)NAPS
ElectricianITI (Electrician)। Wireman ट्रेड मान्य नहींNAPS
Electronics MechanicITI (Electronics Mechanic)NAPS
FitterITI (Fitter)NAPS
Instrument MechanicITI (Instrument Mechanic)NAPS
MachinistITI (Machinist)NAPS
Mechanic Repair & Maintenance of VehiclesITI (Mechanic Motor Vehicle)NAPS
Mechanic DieselITI (Diesel Mechanic)NAPS
Medical Laboratory Technician (Pathology)ITI (Medical Laboratory Technician – Pathology)NAPS
Mechanic Refrigeration & Air ConditioningITI (Mechanic RAC)NAPS
Stenographer (English)ITI (Stenography English)NAPS
SurveyorITI (Surveyor)NAPS
Welder (Gas & Electric)ITI (Welder)NAPS
Fire Safety Technician (Oil & Gas)ITI (संबंधित ट्रेड), या 12वीं / 10वीं के बाद दो वर्ष का ITINAPS
Executive Finance (Oil & Gas)B.ComNAPS
Lab Chemist / Analyst – Petroleum ProductsB.Sc (Chemistry)NAPS
Executive HR – Oil & GasBBANAPS
Secretarial Office Assistant – Oil & Gasकिसी भी विषय में स्नातकNAPS
Computer Science / Electronics & Telecom / Electrical / Instrumentation / Mechanical Executive (Oil & Gas)संबंधित इंजीनियरिंग विषय में 3 वर्ष का डिप्लोमाNAPS
Accounts Executiveवाणिज्य (Commerce) में स्नातकNATS
Store Keeper (Petroleum Products)स्नातक (Graduate)NATS
Computer Science / Electrical / Civil / Electronics / Instrumentation / Mechanical Executive (Graduate)संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिग्रीNATS
Petroleum Executiveस्नातक, जिसमें Geology एक विषय होNATS
Civil Executive (Diploma)सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमाNATS

जरूरी बातें : उम्मीदवार को सिर्फ एक सेक्टर के एक वर्क सेंटर में एक ही ट्रेड के लिए आवेदन करना है। ITI/व्यावसायिक प्रमाण पत्र SBTE या NCVT से मान्यता प्राप्त संस्था का होना चाहिए, और BA/B.Com/BBA/BE/B.Tech की डिग्री UGC/AICTE जैसी वैधानिक संस्था से मान्य होनी चाहिए।

ONGC Apprentice Stipend 2026 : प्रशिक्षण अवधि और मासिक वजीफा

सभी ट्रेड के लिए अप्रेंटिसशिप की अवधि 12 महीने है। Apprentices Act के अनुसार हर महीने नीचे दिया गया Stipend मिलेगा।

अप्रेंटिस की श्रेणी योग्यता मासिक Stipend
Graduate ApprenticeB.A / B.Com / B.Sc / BBA / B.E / B.TechRs. 12,300/-
Diploma (Technician) Apprenticeइंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमाRs. 10,900/-
Trade Apprentice10वीं / 12वींRs. 8,200/-
Trade Apprentice1 वर्ष का ITI ट्रेडRs. 9,600/-
Trade Apprentice2 वर्ष का ITI ट्रेडRs. 10,560/-

प्रशिक्षण के दौरान TA/DA, रहने या खाने का कोई खर्च ONGC नहीं देगा। अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद ONGC में नियमित नौकरी देने की कोई बाध्यता नहीं है।

ONGC Apprentice Recruitment 2026 : चयन प्रक्रिया

  • कोई लिखित परीक्षा नहीं है। चयन Merit List के आधार पर होगा, जो योग्यता परीक्षा में मिले अंकों से बनेगी।
  • NAPS/NATS पोर्टल से आए आवेदनों को ट्रेड, योग्यता और वर्क सेंटर के अनुसार छांटा जाएगा और पात्रता की जांच होगी।
  • Merit में बराबरी होने पर उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
  • उपलब्ध सीटों के हिसाब से कुछ उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा।
  • जांच के बाद फाइनल Merit List बनेगी, जिसमें आरक्षण नियमों का पालन होगा।
  • चयन के बाद मेडिकल फिटनेस भी जरूरी है।

ONGC Apprentice Online Form 2026 : आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले पूरा विज्ञापन पढ़ें और अपनी योग्यता, उम्र और अपने जिले की पात्रता (Annexure-1) जांच लें।

2. अगर आपका ट्रेड NAPS वाला है (ITI, 12वीं, डिप्लोमा आदि) तो apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।

3. अगर आपका ट्रेड NATS वाला है (स्नातक, इंजीनियरिंग डिग्री या Civil Executive Diploma) तो nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें।

4. प्रोफाइल में अपना नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल सही-सही भरें। चयन की सूचना इसी ईमेल पर आएगी।

5. पोर्टल पर ONGC का विज्ञापन खोजकर अपना एक वर्क सेंटर और एक ट्रेड चुनें और आवेदन जमा करें।

6. 20 नवंबर 2026 से पहले आवेदन पूरा कर लें और उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।

ध्यान दें : हार्ड कॉपी, डाक या किसी और माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है और NAPS/NATS पर 29.10.2026 से ही स्वीकार हो रहे हैं। अधूरे आवेदन या पात्रता पूरी न करने वाले आवेदन Reject माने जाएंगे।

ONGC Apprentice Recruitment 2026 – Documents

Document Verification के समय मूल प्रमाण पत्र और उनकी स्व-सत्यापित फोटो कॉपी लानी होगी।

  • 10वीं का प्रमाण पत्र या जन्म तिथि का कोई और प्रमाण
  • योग्यता परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • ITI / डिप्लोमा / डिग्री का प्रमाण पत्र (ट्रेड के अनुसार)
  • SC/ST/OBC (Non-Creamy Layer) का जाति प्रमाण पत्र (जिनको आरक्षण चाहिए)
  • PwBD प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)
  • पहचान पत्र (Identity Proof)
  • NAPS / NATS रजिस्ट्रेशन और आवेदन की जानकारी
  • Domicile या जिले की पात्रता का प्रमाण (वर्क सेंटर के अनुसार)
  • Compress Image : Click Here
  • Compress PDF : Click Here

आवेदन से पहले ये शर्तें जरूर पढ़ें

  • जिसने पहले कभी अप्रेंटिसशिप की है या अभी Apprentices Act के तहत कर रहा है, वह आवेदन नहीं कर सकता।
  • योग्यता मिलने के बाद 1 साल या उससे ज्यादा प्रशिक्षण या नौकरी का अनुभव रखने वाला उम्मीदवार Technician Apprentice के लिए पात्र नहीं है।
  • कट-ऑफ तारीख 29.11.2026 तक योग्यता परीक्षा पास किए हुए 3 साल से ज्यादा नहीं होने चाहिए। मार्कशीट में रिजल्ट की तारीख न हो तो कॉलेज/संस्थान से तारीख का प्रमाण पत्र देना होगा।
  • उम्मीदवारी अस्थायी है और दस्तावेज जांच के बाद ही पक्की होगी। गलत या फर्जी जानकारी मिलने पर चयन किसी भी स्तर पर रद्द हो सकता है।
  • किसी भी तरह की सिफारिश या दबाव डालने पर उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी।
  • किसी भी सवाल के लिए ईमेल : ongc_skilldev@ongc.co.in
Disclaimer : इस Website पर दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमने ONGC Apprentice Recruitment 2026 से जुड़ी जानकारी ONGC द्वारा जारी Official Notification के आधार पर आसान भाषा में देने का प्रयास किया है। अंतिम और नई जानकारी के लिए उम्मीदवार Official Website और Official Notification जरूर देखें। जानकारी में किसी प्रकार की गलती, बदलाव या देरी के लिए हमारी Website जिम्मेदार नहीं होगी।
✅ यह भी पढ़ें : AEES Teacher Vacancy 2026 : Apply Online for 254 Posts
✅ यह भी पढ़ें : RRB Station Master Vacancy 2026 : Apply for 1215 Posts
ONGC Apprentice Recruitment 2026

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs

1. ONGC Apprentice Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

कुल 3047 पद हैं, जो 24 वर्क सेंटरों में फैले हैं। यह संख्या अस्थायी है।

2. ONGC Apprentice Online Form 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है। आवेदन 29 अक्टूबर 2026 से शुरू है।

3. ONGC Apprentice Stipend 2026 कितना मिलेगा?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस को Rs. 12,300, डिप्लोमा को Rs. 10,900, 10वीं/12वीं वाले ट्रेड अप्रेंटिस को Rs. 8,200, 1 वर्ष के ITI को Rs. 9,600 और 2 वर्ष के ITI को Rs. 10,560 प्रति माह।

4. ONGC Apprentice के लिए उम्र सीमा कितनी है?

29.11.2026 को 18 से 24 साल। SC/ST को 5 साल, OBC (NCL) को 3 साल और PwBD को 10 साल की छूट मिलेगी।

5. ONGC Apprentice का चयन कैसे होगा?

लिखित परीक्षा नहीं होगी। योग्यता परीक्षा के अंकों पर बनी Merit List और Document Verification के आधार पर चयन होगा।

6. Apprenticeship कितने समय की है?

सभी ट्रेड के लिए 12 महीने।

Nitish Rana - Author
Verified Publisher

Written by Nitish Rana

Nitish Rana is an Author of Online Update Stm. He holds an M.A. degree in Political Science and has been writing informative blogs for the past 2 years. He is passionate about creating simple and easy-to-understand content related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to provide useful and reliable information to students and job seekers in a clear and reader-friendly manner.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top