Online Update Stm Header
ONLINE UPDATE STM onlineupdatestm.in.net

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: Online Apply, Eligibility, Last Date और पूरी जानकारी

Bihar Post Matric Scholarship 2026 Online Form PMS Portal
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Apply Online, Eligibility, Income Limit, Documents और Application Status Check की पूरी जानकारी यहाँ चेक करें।

Bihar Post Matric Scholarship 2026 : यदि आप बिहार के छात्र हैं और मैट्रिक (10वीं) पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके लिए Bihar Post Matric Scholarship 2026 एक महत्वपूर्ण योजना है। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत SC, ST, BC और EBC वर्ग के योग्य छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

हम अपने इस लेख में आपको Bihar Post Matric Scholarship Apply Online 2026, Eligibility, Last Date, Required Documents, Application Status और Payment Status से संबंधित पूरी जानकारी को आसान भाषा में बताया है। आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज और आधिकारिक दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक चेक कर लेने चाहिए, ताकि फॉर्म भरते समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Bihar Post Matric Scholarship 2026 क्या है?

आसान भाषा में समझें तो Bihar Post Matric Scholarship 2026, बिहार सरकार की एक योजना है जिसके तहत SC, ST, BC और EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं को मैट्रिक के बाद की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता (Scholarship) दी जाती है।

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की आवश्यक सूचना के अनुसार यह योजना चार भागों में बंटी हुई है – अनुसूचित जाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, तथा पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए इन सभी योजनाओं के तहत PMS Portal के माध्यम से Online आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Bihar Post Matric Scholarship 2026 – Important Highlights

विवरण जानकारी
Scheme Name प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना (Post Matric Scholarship)
Department शिक्षा विभाग, बिहार सरकार
Academic Year 2026-27
कौन आवेदन कर सकता है SC, ST, BC और EBC वर्ग के छात्र-छात्राएँ (10वीं पास)
Application Mode Online
Portal खुलने की तिथि 15 July 2026
Payment Mode DBT (Direct Bank Transfer)
Official Website Official Website

Bihar Post Matric Scholarship Online Form 2026 – Important Dates

Event Date
Institute Registration शुरू 14 July 2026
Institute Registration की अंतिम तिथि 25 August 2026
Online Application शुरू (Portal खुलने की तिथि) 15 July 2026
Post Matric Scholarship Last Date 2026 30 September 2026
Application Correction विभाग द्वारा समय पर सूचित किया जाएगा

Bihar Post Matric Scholarship Eligibility 2026

बिहार राज्य के स्थायी निवासी SC/ST/BC/EBC छात्र, जो 10वीं पास हैं और आगे की पढ़ाई कर रहे हैं, इस योजना के लिए पात्र हैं।

Bihar Post Matric Scholarship 2026 की आय सीमा

सामान्यतः इस योजना के लिए परिवार की सालाना आय ₹3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए, जबकि SC/ST वर्ग के छात्रों के लिए यह सीमा ₹2.5 लाख रुपये तय की गई है। हालाँकि exact income limit की official पुष्टि PMS Portal पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देश से ही करें, क्योंकि इस बार की short official सूचना में आय सीमा का उल्लेख नहीं है।

Bihar Post Matric Scholarship Required Documents

यदि आप ऐसे Students है जो Bihar Post Matric Scholarship 2026 का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए सभी documents को तैयार रखें :

ध्यान दे : Official सूचना में स्पष्ट कहा गया है कि सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं को आवेदन से पहले आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र और बोनाफाईड प्रमाण-पत्र जैसे दस्तावेज़ पहले से तैयार रखने चाहिए। Online आवेदन करने से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश PMS Portal पर उपलब्ध हैं।

Bihar Post Matric Scholarship 2026 में कितनी राशि मिलती है

बता दे कि, कोर्स के अनुसार ₹2,000 से लेकर ₹15,000 तक और प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ने पर कई लाख रुपये तक की सालाना Scholarship दी जाती है।

Course Scholarship Amount (लगभग)
Intermediate (IA/ISC/I.Com) ₹2,000
स्नातक (BA/B.Sc/B.Com) ₹5,000
स्नातकोत्तर (MA/M.Sc/M.Com) ₹5,000
Diploma/Polytechnic ₹10,000
व्यावसायिक कोर्स (Engineering/Medical) ₹15,000

ऊपर दी गई राशि सामान्य अनुमानित जानकारी है, exact राशि PMS Portal पर उपलब्ध scheme-wise guideline में देखें।

Bihar Post Matric Scholarship Online Form 2026 – Portal Links

आपको बता दे कि, SC/ST छात्रों के लिए अलग Portal और BC/EBC छात्रों के लिए अलग Portal उपलब्ध कराया गया है।

वर्ग Portal Link
SC व ST छात्र-छात्राओं के लिए SC/ST Portal
पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग छात्र-छात्राओं के लिए BC/EBC Portal
संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के लिए Institute Portal

Official सूचना के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026-27 हेतु इन तीनों Portal के माध्यम से Online आवेदन आमंत्रित करने के लिए दिनांक 15.07.2026 से Portal खोला जाना निर्धारित है। सभी छात्र-छात्राओं को अपनी श्रेणी (SC/ST या BC/EBC) के अनुसार सही Portal पर ही आवेदन करना होगा।

Bihar Post Matric Scholarship Apply Online 2026 कैसे करें

यदि आप ऐसे Students है जो Bihar Post Matric Scholarship 2026 का आवेदन करना चाहते है तो सबसे पहले आपको NSP (National Scholarship Portal) पर OTR (One Time Registration) कराना अनिवार्य है, उसके बाद ही PMS Portal पर आवेदन किया जा सकता है।

  1. सबसे पहले NSP (National Scholarship Portal) पर जाकर Aadhaar eKYC के ज़रिए OTR (One Time Registration) पूरा करें और OTR Number प्राप्त करें।
  2. अपनी category के अनुसार सही Portal पर जाएँ – SC/ST के लिए SC/ST Portal और BC/EBC के लिए BC/EBC Portal.
  3. “New Students Registration” सेक्शन में जाकर PMS Enrollment/Login (2026-27) फॉर्म खोलें।
  4. OTR Number डालकर Login करें, फिर Aadhaar Number और Date of Birth डालकर Submit करें।
  5. “Update Personal Details” पर क्लिक करके अपनी सभी details भरें और Save करें।
  6. “Certificate Details” में जाकर ज़रूरी documents अपलोड करें और अपना Photo भी अपलोड करें।
  7. “Apply For Scholarship” पर क्लिक करके कोर्स से जुड़ी सारी जानकारी भरें।
  8. Preview में एक बार सारी जानकारी अच्छे से check करें और ज़रूरत हो तो Edit करें।
  9. Declaration पर टिक करके OTP verify करें और सभी documents अपलोड करके Final Submit करें।

Bihar Post Matric Scholarship Application Status 2026 कैसे चेक करें

यदि आप Bihar Post Matric Scholarship Application Status 2026 को चेक करना चाहता है तो इसके लिए PMS Portal पर “Student” टैब में “Application Status Check” पर जाकर Registration Number और Date of Birth डालकर स्टेटस देखा जा सकता है।

Bihar Post Matric Scholarship Payment Status कैसे चेक करें

बता दे कि, आवेदन जमा करने के बाद संस्थान द्वारा सत्यापन (Institute Verification), भौतिक जांच (Physical Verification) और जिला समिति द्वारा अनुमोदन के बाद ही Scholarship की राशि जारी होती है। स्वीकृति मिलने के बाद राशि सीधे छात्र के Aadhaar से Link बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है। Payment Status भी उसी Application Status Check वाले Section में Registration Number और Date of Birth डालकर देखा जा सकता है।

Important Links

Bihar Post Matric Scholarship 2026 का आवेदन Reject क्यों होता है

इन गलतियों से बचने के लिए आवेदन जमा करने से पहले हर जानकारी और दस्तावेज़ को ध्यान से जाँच लें, और Final Submit करने से पहले Preview में सारी details एक बार फिर से check करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Post Matric Scholarship 2026 बिहार के SC, ST, BC और EBC वर्ग के उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी मदद है, जो मैट्रिक पास करने के बाद आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। शिक्षा विभाग की official सूचना के अनुसार PMS Portal 15 July 2026 से खोला गया है और अभी भी योग्य छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि वो अपने ज़रूरी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें और सही category वाले Portal से ही Bihar Post Matric Scholarship 2026 के लिए Apply करें।

FAQ

1. Bihar Post Matric Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले NSP Portal पर OTR (One Time Registration) करें, फिर अपनी category के अनुसार Portal पर जाकर OTR Number से Login करें और फॉर्म भरकर Documents अपलोड करें।

2. Bihar Post Matric Scholarship Online Form 2026 कब शुरू होगा?

Official सूचना के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए Bihar Post Matric Scholarship Online Form 2026 का Portal 15 July 2026 से खोला गया है, जो अभी सक्रिय है।

3. Bihar Post Matric Scholarship Apply Online 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

Available जानकारी के अनुसार Online आवेदन की अंतिम तिथि 30 September 2026 है। सटीक और अंतिम तिथि की पुष्टि के लिए PMS Portal पर दिया गया official notice ज़रूर देखें।

4. Bihar PMS Scholarship 2026 की पात्रता क्या है?

बिहार राज्य के स्थायी निवासी SC/ST/BC/EBC छात्र, जो 10वीं पास हैं और मान्यता प्राप्त संस्थान में आगे की पढ़ाई कर रहे हैं, इस योजना के लिए पात्र हैं। साथ ही Aadhaar से Link बैंक खाता होना भी ज़रूरी है।

5. Bihar PMS Online 2026 के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

Aadhaar Card, Bank Passbook, आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, Bonafide Certificate, Fee Receipt, 10वीं की मार्कशीट और Passport Size Photo जैसे दस्तावेज़ों की ज़रूरत होती है।

6. Bihar Post Matric Scholarship Eligibility 2026 क्या है?

पात्रता के लिए छात्र बिहार का स्थायी निवासी, SC/ST/BC/EBC वर्ग से संबंधित, 10वीं पास और मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित छात्र होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय भी निर्धारित सीमा से कम होनी चाहिए।

7. Bihar Post Matric Scholarship Required Documents कौन-कौन से हैं?

मुख्य दस्तावेज़ों में Aadhaar Card, Bank Passbook, Caste Certificate, Income Certificate, Residence Certificate, Bonafide Certificate, Fee Receipt और पिछली कक्षा की Mark Sheet शामिल हैं। ये सभी Documents Online अपलोड करने होते हैं।

8. Bihar Post Matric Scholarship Application Status 2026 कैसे चेक करें?

PMS Portal पर “Student” टैब में “Application Status Check” पर क्लिक करें, Registration Number और Date of Birth डालें, OTP Verify करें और अपने आवेदन की पूरी स्थिति देखें।

9. Bihar Post Matric Scholarship Payment Status कैसे चेक करें?

Application Status Check वाले उसी Section में Registration Number और Date of Birth डालकर Payment Status भी देखा जा सकता है, जिसमें Aadhaar Seeding और DBT Transfer की जानकारी शामिल होती है।

10. Bihar Post Matric Scholarship 2026 का आवेदन रिजेक्ट क्यों होता है?

गलत या अधूरी जानकारी, Aadhaar-Bank Seeding न होना, Bonafide Certificate या Fee Receipt सही से अपलोड न होना और समय पर Institute Verification न होना जैसी वजहों से आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

Nitish Rana - Author
Verified Publisher

Written by Nitish Rana

Nitish Rana is an Author of Online Update Stm. He holds an M.A. degree in Political Science and has been writing informative blogs for the past 2 years. He is passionate about creating simple and easy-to-understand content related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to provide useful and reliable information to students and job seekers in a clear and reader-friendly manner.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top