Online Update Stm Header
ONLINE UPDATE STM onlineupdatestm.in.net

UP PGT Teacher Online Form 2026: 2,607 Vacancy, Eligibility और Apply Online की पूरी जानकारी

UP PGT Teacher Online Form 2026 का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत प्रवक्ता (PGT) चयन परीक्षा 2026 का Notification जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवक्ता के कुल 2,607 पदों पर UP PGT Teacher Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुका है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

हम अपने इस लेख में आपको UP PGT Teacher Recruitment 2026, UP PGT Apply Online 2026, Vacancy, Eligibility, Age Limit, Application Fee, Selection Process और Important Dates जैसे महत्वपूर्ण जानकारी को आसान भाषा में बताया है। यदि आप इस भर्ती के तहत इसका ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ें। साथ ही UP PGT Application Form 2026 भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

UP PGT Teacher Online Form 2026. - Apply for 2607 Posts

UP PGT Teacher Online Form 2026 क्या है?

आसान भाषा में कहें तो UP PGT Teacher Online Form 2026, UPESSC द्वारा प्रवक्ता (PGT) पद के 2607 रिक्तियों पर निकाली गई भर्ती के लिए Online Application प्रक्रिया है, जो 18 September 2026 से शुरू हो चुकी है।

यह भर्ती माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के अंतर्गत आने वाले अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों (Aided Schools) में बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए निकाली गई है। इसमें Hindi, English, Mathematics, Physics, Chemistry, Commerce, History जैसे 26 अलग-अलग विषयों में प्रवक्ता के पद भरे जाएँगे। UP PGT Apply Online 2026 की प्रक्रिया OTR (One Time Registration) आधारित है, इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पहले Registration करना अनिवार्य है।

UP PGT Teacher Online Form 2026 – Important Highlights

विवरण जानकारी
Organisation उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज
Advertisement No. 06/2026
Post प्रवक्ता (PGT)
कुल पद 2607
Application Mode Online (OTR Based)
Official Website www.upessc.up.gov.in

UP PGT Teacher Online Form 2026 – Important Dates

Event Date
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 15 September 2026
Online पंजीकरण (OTR)/आवेदन प्रारंभ 18 September 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 October 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 21 October 2026
UP PGT Exam Date 2026 15 और 16 December 2026

UP PGT Teacher Vacancy 2026 – Details

UP PGT Teacher Vacancy 2026 में कुल 2607 पद हैं, जिनमें बालक विद्यालयों के 2329 और बालिका विद्यालयों के 278 पद शामिल हैं।

विषय Gen. SC ST OBC EWS कुल
हिन्दी1907807927374
अंग्रेजी1357705617285
अर्थशास्त्र707304712202
समाजशास्त्र3228021384
भौतिक विज्ञान682203012132
रसायन विज्ञान962804120185
गणित571802611112
वाणिज्य2080231263
इतिहास49280287112
चित्रकला3015019569
मनोविज्ञान219016450
शिक्षाशास्त्र181305440
संस्कृत1105607523264
भूगोल1085007614248
जीव विज्ञान601503718130
नागरिक शास्त्र49440345132
कृषि7809832
अन्य विषय–––––123

ध्यान रहे – ऊपर दी गई vacancy details माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं और notification के अनुसार रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है। पूरी subject-wise, category-wise list official notification की सारणी-01 में देखी जा सकती है।

UP PGT Educational Qualification 2026

UP PGT Educational Qualification 2026 में ज़्यादातर विषयों के लिए संबंधित विषय में Postgraduate Degree के साथ NCTE से मान्यता प्राप्त B.Ed की उपाधि ज़रूरी है।

  • Hindi – संस्कृत विषय के साथ कला स्नातक + हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि + B.Ed
  • English/Economics/Sociology/Physics/Chemistry/Mathematics/Commerce/History/Geography/Sanskrit/Urdu/Psychology आदि – संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि + NCTE मान्यता प्राप्त B.Ed
  • गृह विज्ञान – गृह विज्ञान में स्नातकोत्तर या B.Sc (गृह विज्ञान) + B.Ed
  • शारीरिक शिक्षा – स्नातक + व्यायाम शिक्षा में M.P.Ed
  • संगीत गायन/वादन – संगीत में स्नातकोत्तर या संगीत में स्नातक + विशेषज्ञता के साथ B.Ed
  • रंजन कला – हाईस्कूल + मान्यता प्राप्त कला विद्यालय से ललितकला में डिप्लोमा + B.Ed

हर विषय की exact योग्यता अलग है, इसलिए आवेदन करने से पहले official notification में दिए गए विषयवार eligibility table को ध्यान से पढ़ना ज़रूरी है। योग्यता तय करने की तिथि Online Application की अंतिम तिथि यानी 17 October 2026 मानी जाएगी।

UP PGT Age Limit 2026

बता दे कि प्रवक्ता पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है और अधिवर्षता (Upper Age) आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है।

विवरण जानकारी
न्यूनतम आयु (01 July 2026 को) 21 वर्ष
अधिकतम आयु (अधिवर्षता) 62 वर्ष
आयु में छूट भारत सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग को छूट

ध्यान दे : Notification के अनुसार अगर किसी उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई 2026 को 62 वर्ष से अधिक है, तो उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, हाईस्कूल प्रमाण-पत्र में अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगी, किसी अन्य दस्तावेज़ के आधार पर जन्मतिथि स्वीकार नहीं की जाएगी।

UP PGT Application Fee 2026

Category Application Fee
सामान्य/अनारक्षित/OBC/EWS ₹1,500/-
SC/ST ₹750/-
दिव्यांगजन ₹500/-

आवेदन शुल्क Credit/Debit Card या Net Banking के ज़रिए ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। Payment की पुष्टि Bank से मिलने के बाद ही शुल्क का भुगतान मान्य माना जाएगा, इसलिए Receipt को ज़रूर सुरक्षित रखें।

UP PGT Salary 2026 – वेतनमान

UP PGT Teacher (प्रवक्ता) पद के लिए वेतनमान Level-8 के अनुसार ₹47,600 से ₹1,51,100 तय किया गया है। यह वेतनमान 7वें वेतन आयोग के pay matrix पर आधारित है।

UP PGT Selection Process 2026 क्या है

बता दे कि, UP PGT Selection Process 2026 में कुल 400 अंकों का मूल्यांकन होता है – 360 अंक लिखित परीक्षा के और 40 अंक साक्षात्कार (Interview) के।

चरण विवरण
लिखित परीक्षा (Written Exam) 360 अंक (120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
साक्षात्कार (Interview) 40 अंक
कुल 400 अंक

लिखित परीक्षा में 120 प्रश्नों में से 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान से और 90 प्रश्न संबंधित विषय से पूछे जाएँगे। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी और सभी प्रश्न Multiple Choice (MCQ) प्रकार के होंगे, जिनमें 4 विकल्प दिए जाएँगे। अगर एक से ज़्यादा उम्मीदवारों की मेरिट बराबर आती है, तो पहले लिखित परीक्षा के अंक, फिर साक्षात्कार के अंक और अंत में उम्र के आधार पर वरीयता तय होगी।

UP PGT Exam Pattern 2026 – Negative Marking

हर सही उत्तर पर 3 अंक मिलेंगे, जबकि गलत या एक से ज़्यादा गोले काले करने पर 1 अंक काटा जाएगा। उम्मीदवारों को OMR Sheet पर सिर्फ काले बॉल पॉइंट पेन का उपयोग करना अनिवार्य है, Whitener, Eraser या Blade का उपयोग करने पर OMR Sheet रद्द हो जाएगी।

UP PGT Apply Online 2026 कैसे करें

यदि आप ऐसे Candidates है जो UP PGT Teacher Recruitment 2026 के तहत इसका ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए सभी स्टेप्स को सावधानी पूर्वक follow करके अपना आवेदन आसानी से भर सकते है :

  1. सबसे पहले official website www.upessc.up.gov.in पर जाएँ।
  2. One Time Registration (OTR) के लिए ज़रूरी जानकारी भरें और Registration पूरा करें।
  3. Login करके प्रवक्ता (PGT) पद के लिए Online Application Form खोलें।
  4. सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और category से जुड़ी जानकारी सही-सही भरें – submit के बाद category, उपश्रेणी, जन्मतिथि और जेंडर में कोई बदलाव नहीं होगा।
  5. Signature (10KB-200KB, 140×110 pixel) और Photograph (30KB-300KB, 300-600 pixel resolution) scan करके अपलोड करें।
  6. सभी ज़रूरी Documents PDF format में (50KB-500KB) अपलोड करें।
  7. Application Fee ऑनलाइन जमा करें।
  8. Form submit करने के बाद उसकी कम से कम 3 प्रतियाँ प्रिंट करके सुरक्षित रखें।

UP PGT Application Form 2026 के लिए ज़रूरी Documents

  • Recent Passport Size Photograph (Scanned)
  • Signature (सफ़ेद background पर, Scanned)
  • हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट व प्रमाण-पत्र
  • स्नातक और स्नातकोत्तर की मार्कशीट व उपाधि
  • B.Ed की मार्कशीट व उपाधि
  • Category Certificate (SC/ST/OBC/EWS/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित) – अगर लागू हो
  • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र – अगर लागू हो
  • सेवारत उम्मीदवारों के लिए नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC)

ध्यान रहे – Registration और Application Form अनिवार्य रूप से अंग्रेजी भाषा में ही भरना होगा। Form में कोई त्रुटि होने पर आयोग द्वारा निर्धारित तिथि (21 October 2026) तक ही संशोधन किया जा सकेगा।

Important Links

निष्कर्ष (Conclusion)

UP PGT Teacher Online Form 2026 उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे graduate और postgraduate उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका है। कुल 2607 पदों पर निकाली गई इस भर्ती के लिए Online Registration 17 October 2026 तक जारी रहेगा और लिखित परीक्षा 15-16 December 2026 को होगी। सभी eligible उम्मीदवारों को सलाह है कि वो अपनी विषयवार eligibility ध्यान से जाँचें, ज़रूरी documents पहले से तैयार रखें और last date का इंतज़ार किए बिना जल्द से जल्द UP PGT Apply Online 2026 की प्रक्रिया पूरी कर लें। आगे की जानकारी – जैसे Admit Card और Exam Centre – के लिए official website www.upessc.up.gov.in नियमित रूप से चेक करते रहें।

FAQ

1. UP PGT Teacher Online Form 2026 कब से शुरू होगा और आवेदन कैसे करें?

UP PGT Teacher Online Form 2026, 18 September 2026 से शुरू हो चुका है। उम्मीदवार official website www.upessc.up.gov.in पर OTR (One Time Registration) करके प्रवक्ता (PGT) पद के लिए Online Apply कर सकते हैं।

2. UP PGT Teacher Recruitment 2026 में कुल कितने पद जारी किए गए हैं?

UP PGT Teacher Recruitment 2026 में कुल 2607 पद जारी किए गए हैं, जिनमें बालक विद्यालयों के 2329 और बालिका विद्यालयों के 278 पद शामिल हैं। ये पद 26 अलग-अलग विषयों में बाँटे गए हैं।

3. UP PGT Apply Online 2026 की Last Date क्या है?

UP PGT Apply Online 2026 के लिए Online Application Fee जमा करने की अंतिम तिथि 17 October 2026 है। इसके बाद 21 October 2026 तक फॉर्म में संशोधन किया जा सकता है।

4. UP PGT Teacher Vacancy 2026 के लिए Educational Qualification क्या है?

अधिकतर विषयों के लिए संबंधित विषय में Postgraduate Degree और NCTE से मान्यता प्राप्त B.Ed की उपाधि ज़रूरी है। हर विषय की exact योग्यता अलग-अलग है, जो official notification में विस्तार से दी गई है।

5. UP PGT Eligibility Criteria 2026 में कौन-कौन से उम्मीदवार पात्र हैं?

वो उम्मीदवार पात्र हैं जिनके पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि और B.Ed की योग्यता है, साथ ही जिनकी आयु 21 से 62 वर्ष के बीच है। पात्रता की गणना Online Application की अंतिम तिथि के आधार पर होगी।

6. UP PGT Age Limit 2026 कितनी है और आयु में छूट मिलेगी क्या?

UP PGT Age Limit 2026 में न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु (अधिवर्षता) 62 वर्ष तय की गई है। भारत सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।

7. UP PGT Application Fee 2026 कितनी है और भुगतान कैसे करें?

सामान्य/OBC/EWS वर्ग के लिए ₹1,500, SC/ST वर्ग के लिए ₹750 और दिव्यांगजन के लिए ₹500 Application Fee तय की गई है। भुगतान Credit/Debit Card या Net Banking के ज़रिए ऑनलाइन किया जा सकता है।

8. UP PGT Application Form 2026 भरने के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए?

Photograph, Signature, हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की मार्कशीट, स्नातक-स्नातकोत्तर की डिग्री, B.Ed सर्टिफिकेट और Category Certificate (अगर लागू हो) जैसे Documents की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

Nitish Rana - Author
Verified Publisher

Written by Nitish Rana

Nitish Rana is an Author of Online Update Stm. He holds an M.A. degree in Political Science and has been writing informative blogs for the past 2 years. He is passionate about creating simple and easy-to-understand content related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to provide useful and reliable information to students and job seekers in a clear and reader-friendly manner.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top