Online Update Stm Header
Online Update Stm

Bihar STET Online Form 2026 : Eligibility, Age Limit, Application Fee & Apply Online

Bihar STET Online Form 2026 Application Process and Eligibility Details

Bihar STET Online Form 2026 वैसे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है जो बिहार के Government and Government-Aided Secondary and Higher Secondary Schools में शिक्षक बनना चाहते हैं।Bihar School Examination Board (BSEB) ने विज्ञप्ति संख्या P.R. 183/2026 के तहत माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी STET 2026 के आयोजन और आवेदन पत्र भरने से जुड़ी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार के पत्रांक-09/STET-17-02/2026-1239, दिनांक 11.08.2026 द्वारा जारी की गई है।

Bihar STET Online Form 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वैसे उम्मीदवार जो Bihar Secondary Teacher Eligibility Test (STET) 2026 में शामिल होना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि तक Apply Online कर सकते हैं। इस लेख में Bihar STET 2026 से जुड़ी Eligibility, Age Limit, Application Fee, Subject Code, Exam Pattern, Important Dates और Online Application Process की पूरी जानकारी दी गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी Educational Qualification और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए।

Bihar STET 2026 क्या है?

Bihar STET 2026, यानी Secondary Teacher Eligibility Test, एक पात्रता परीक्षा है जो बिहार में माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तर पर शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है।

यह परीक्षा दो पेपर में होती है – Paper-I माध्यमिक स्तर के लिए और Paper-II उच्च माध्यमिक स्तर के लिए। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। STET पास करने के बाद मिलने वाला प्रमाण पत्र जीवनभर (Life-time) के लिए मान्य होता है, यानी इसे बार-बार रिन्यू कराने की जरूरत नहीं पड़ती।

Bihar STET Online Form 2026 – Important Highlights

नीचे दी गई टेबल में इस परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी एक नज़र में दी गई है।

Details Information
संस्था Bihar Vidyalaya Pariksha Samiti (BVPS)
परीक्षा का नाम माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026
विज्ञप्ति संख्या P.R. 183/2026
अधिसूचना पत्रांक 09/STET-17-02/2026-1239, दिनांक 11.08.2026
परीक्षा मोड Computer Based Test (CBT)
कुल पेपर Paper-I (माध्यमिक) और Paper-II (उच्च माध्यमिक)
कुल अंक 150 (प्रत्येक पेपर)
परीक्षा अवधि 150 मिनट (2 घंटा 30 मिनट)
Application Mode Online
Official Website stetregistration.cbrt.co.in

Bihar STET Form 2026 कब से भरा जाएगा?

Bihar STET Online Form 17 अगस्त 2026 के अपराह्न से 15 सितंबर 2026 तक भरा जाएगा।

आपको बता दे कि Official Notification के अनुसार जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और निर्धारित अर्हता रखते हैं, वे इसी अवधि के दौरान ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भरकर परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। इस अवधि के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते फॉर्म भर लेना चाहिए।

Details Information
Notification Release Date 11 August 2026
Online Form Start Date 17 August 2026 (Afternoon)
Online Form Last Date 15 September 2026 (Date Extend)
Exam Mode Computer Based Test (CBT)

Bihar STET Eligibility 2026 क्या है?

Bihar STET 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवार को Bihar Rajya Vidyalaya Adhyapak (Niyukti, Sthanantaran, Anushasnik Karyavahi evam Sevaant) Niyamavali (Sanshodhit) 2023 के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है।

Paper-I और Paper-II के लिए अलग-अलग Subject Groups निर्धारित किए गए हैं। इनमें Mathematics, Science, Social Science, Language Subjects, Physical Education, Commerce, Music, Computer Science आदि प्रमुख विषय शामिल हैं। उम्मीदवार के लिए संबंधित Subject Group के अनुसार Graduation Level पर संबंधित विषय में Degree होना अनिवार्य है। साथ ही, चुने गए विषय के अनुसार निर्धारित अन्य Educational Qualification को पूरा करना भी आवश्यक होगा।

  • गणित समूह : स्नातक स्तर पर गणित के साथ भौतिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/सांख्यिकी में से कोई एक विषय, या Engineering Graduation जिसमें गणित की विशेषज्ञता हो।
  • विज्ञान समूह : स्नातक स्तर पर जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और रसायनशास्त्र विषय, या Engineering Graduation जिसमें इन विषयों की विशेषज्ञता हो। Biotechnology/Microbiology भी इसमें शामिल है।
  • सामाजिक विज्ञान समूह : स्नातक स्तर पर इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और राजनीतिशास्त्र में से किसी दो विषय में उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जिसमें एक विषय भूगोल या अर्थशास्त्र जरूर होना चाहिए।
  • भाषा संबंधी विषय : संबंधित भाषा का स्नातक स्तर पर प्रतिष्ठा (Honours) / अनुषांगिक (Subsidiary) विषय के रूप में अध्ययन किया होना अनिवार्य है।

Bihar STET 2026 के लिए B.Ed और अन्य शैक्षणिक योग्यताएं क्या हैं?

STET 2026 के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। शिक्षा एवं प्रशिक्षण की किसी भी उपाधि की मान्यता के बिंदु पर या किसी उपाधि विशेष के भार-समतुल्यता के बिंदु पर किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के परामर्श से विभाग का निर्णय अंतिम होगा।

  • शारीरिक शिक्षा : स्नातक स्तर पर Physical Education में उपाधि या राष्ट्रीय स्तर की Sports Competition में भागीदारी होना आवश्यक है।
  • संगीत, नृत्य और ललित कला : संबंधित विषय में Graduation Degree या समकक्ष अर्हता मान्य होगी।
  • कंप्यूटर साइंस : Post Graduation, M.Sc., B.E., B.Tech या Post Graduate Diploma की योग्यता मान्य होगी।
  • विशेष विद्यालय अध्यापक : न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से Special Education में Graduation Degree होना आवश्यक है।

Bihar STET Application Form 2026 के लिए Age Limit क्या है?

बता दे कि STET 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 01 अगस्त 2026 को 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग तय की गई है।

Category Maximum Age
अनारक्षित (पुरुष) 37 वर्ष
अनारक्षित (महिला) 40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) 40 वर्ष
अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) 40 वर्ष
अनुसूचित जाति (पुरुष/महिला) 42 वर्ष
अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला) 42 वर्ष

सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प संख्या-962 दिनांक 22.01.2021 के अनुसार दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके अलावा बिहार राज्य के स्थायी निवासी भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को भी नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रहे कि यह सभी छूट सिर्फ बिहार राज्य के स्थायी निवासी उम्मीदवारों के लिए ही है, बाहरी राज्य के उम्मीदवारों की गणना सामान्य वर्ग के अनुसार ही की जाएगी।

Bihar STET Form 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 960 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1,440 रुपये देने होंगे, जबकि SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह फीस क्रमशः 760 और 1,140 रुपये है।

Category One Paper Both Papers
सामान्य वर्ग / EWS / कमजोर सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग ₹960 ₹1,440
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग ₹760 ₹1,140

फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI से किया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी अन्य माध्यम से परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। ध्यान रहे कि यह छूट भी सिर्फ बिहार राज्य के स्थायी निवासियों के लिए ही मान्य है।

Bihar STET Eligibility 2026 में Qualifying Marks (उत्तीर्णांक)

आपको बता दे कि सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक 50 प्रतिशत है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह अलग-अलग तय किया गया है।

Category Qualifying Marks
सामान्य 50% अंक
पिछड़ा वर्ग 45.5% अंक
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 42.5% अंक
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति 40% अंक
दिव्यांग 40% अंक
महिला 40% अंक

यह छूट भी सिर्फ बिहार राज्य के स्थायी निवासी उम्मीदवारों के लिए है। बिहार राज्य से बाहर के सभी महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों की उत्तीर्णांक गणना सामान्य वर्ग के अनुसार ही की जाएगी।

Bihar STET Online Apply 2026 का Exam Pattern क्या है?

परीक्षा Computer Based Test (CBT) मोड में होगी, जिसमें 150 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न 150 मिनट में हल करने होंगे, और इसमें कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं है।

Part Marks
निर्दिष्ट विषय वस्तु 100 अंक
शिक्षण कला एवं अन्य दक्षता 50 अंक
कुल अंक 150 अंक

हर प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत जवाब पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। चूंकि परीक्षा अलग-अलग पालियों (Shifts) में आयोजित होगी, इसलिए अभ्यर्थियों के प्राप्तांक को Normalization पद्धति के आधार पर सामान्यीकृत किया जाएगा, ताकि सभी पालियों के प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर में अंतर का असर परिणाम पर ना पड़े।

Bihar STET 2026 में Normalization कैसे काम करता है?

अगर Exam कई पालियों में आयोजित होती है, तो हर पाली के प्रश्नपत्र का कठिनाई स्तर थोड़ा अलग हो सकता है। इसीलिए Normalization की मदद से हर अभ्यर्थी का Raw Score, यानी सही उत्तरों के आधार पर मिला स्कोर, एक तय फॉर्मूले के अनुसार Normalized Score में बदला जाता है। अंतिम मेरिट लिस्ट Normalized Score के आधार पर ही बनाई जाएगी, ना कि सिर्फ Raw Score के आधार पर।

Bihar STET Online Form 2026 कैसे भरें?

यदि आप ऐसे अभियार्थी है जो Bihar STET Online Form 2026 भरना चाहते है तो इसके लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है, जिन्हें फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते है :

  • सबसे पहले Official Website पर जाएं।
  • Step 1 : Registration Page खोलें और अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • Step 2 : Generate OTP बटन पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करके Registration पूरा करें।
  • Step 3 : Registration के बाद मोबाइल नंबर या SMS के माध्यम से प्राप्त User ID और Password सुरक्षित रखें।
  • Step 4 : प्राप्त User ID और Password की मदद से Login करें और Application Form खोलें।
  • Step 5 : बची हुई अन्य आवश्यक जानकारी भरें और जरूरी Documents Upload करें।
  • Step 6 : Preview बटन पर क्लिक करके Application Form की सभी जानकारी जांचें और गलती होने पर सुधार करें।
  • Step 7 : सभी जानकारी सही होने पर SAVE बटन पर क्लिक करके Form सुरक्षित करें।
  • Step 8 : अंत में Online Payment के माध्यम से Application Fee जमा करें और आवेदन को Final Submit करें।

Important Links

Bihar STET Apply Online 2026 के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?

फॉर्म भरने से पहले नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई दिक्कत ना हो।

फोटो और सिग्नेचर अपलोड करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

अभ्यर्थी का हाल ही का (Recent) Passport Size Photograph होना चाहिए, जिसका Background सफेद या हल्के रंग का हो। फोटो सामने से कंधे से कमर तक की होनी चाहिए, जिसमें अभ्यर्थी का चेहरा और आंखें स्पष्ट रूप से दिखाई दें। फोटो लेते समय सिर पर टोपी, कैप या किसी भी प्रकार से सिर ढका हुआ नहीं होना चाहिए।

Bihar STET Exam Date 2026 कब जारी की जाएगी?

Bihar STET Exam Date 2026 अभी घोषित नहीं की गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद समिति द्वारा Admit Card के साथ परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी जारी की जाएगी। इसकी जानकारी Official Notification के अगले अपडेट के बाद यहाँ अपडेट कर दी जाएगी।

Bihar STET Form 2026 में गलती होने पर आवेदन फॉर्म को कैसे सुधारें?

फॉर्म सबमिट करने से पहले “Preview” बटन पर क्लिक करके अपने भरे गए विवरण को ध्यान से जांच लें और गलती होने पर उसे तुरंत सुधार लें।

Official Notification के अनुसार, एक बार Online Payment हो जाने के बाद यदि Application Form में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी और समिति इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगी। इसलिए Form Save करने से पहले और Final Submit करने से पहले सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दो-तीन बार जांच लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Bihar STET Vacancy 2026 और चयन प्रक्रिया

STET एक पात्रता परीक्षा है, इसलिए इसमें कोई सीधी Vacancy नहीं होती। इसे पास करने वाले उम्मीदवार भविष्य में होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए पात्र हो जाते हैं। STET प्रमाण पत्र जीवनभर के लिए मान्य होता है, इसलिए एक बार इसे पास करने के बाद उम्मीदवारों को इसे दोबारा देने की जरूरत नहीं पड़ती, जब तक कि वे अपनी मेरिट सुधारने के लिए खुद दोबारा आवेदन ना करें।

Bihar STET Helpline और Support

यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन पत्र भरने में कोई परेशानी आती है, तो वह समिति द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकता है।

Details Information
Helpline Number +91-8047282787
Helpdesk Email ID bseb.support@cbrt.co.in
Official Website stetregistration.cbrt.co.in

Conclusion

Bihar STET Online Form 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखते हैं। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2026 से शुरू होकर 15 सितंबर 2026 तक चलेगा, इसलिए Eligible उम्मीदवारों को समय रहते अपना फॉर्म भर लेना चाहिए। परीक्षा Computer Based Test मोड में होगी और इसमें कोई Negative Marking नहीं है, जिससे उम्मीदवार बिना किसी डर के सभी सवालों के जवाब दे सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले अपने विषय समूह, आयु सीमा और जरूरी दस्तावेज़ जरूर जांच लें। Bihar STET Online Form 2026 से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए हमेशा Official Website ही चेक करें।

FAQ

Q1. Bihar STET Form 2026 कब से भरा जाएगा?

Bihar STET Online Form 17 अगस्त 2026 के अपराह्न से 15 सितंबर 2026 तक भरा जा सकता है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Q2. Bihar STET Online Form 2026 कैसे भरें?

उम्मीदवारों को Official Website stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर पहले Registration करना होगा, फिर Form भरना होगा और अंत में Online Payment के जरिए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।

Q3. Bihar STET Online Apply 2026 करने की आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?

Bihar STET Online Apply 2026 करने की आधिकारिक वेबसाइट https://stetregistration.cbrt.co.in है। सिर्फ इसी वेबसाइट से आवेदन करें।

Q4. Bihar STET Apply Online 2026 के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?

Matriculation & Intermediate Marksheet, Graduation / Post-Graduation Certificate, Residential Certificate, Caste Certificate (if applicable), Passport Size Photograph, Scanned Signature जैसा जरूरी दस्तावेज़ हैं।

Q5. Bihar STET Exam Date 2026 कब जारी की जाएगी?

Bihar STET Exam Date 2026 अभी घोषित नहीं की गई है। इसकी जानकारी Official Notification के अगले अपडेट के बाद यहाँ अपडेट कर दी जाएगी।

Q6. Bihar STET Eligibility 2026 क्या है?

उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना और संबंधित विषय समूह में स्नातक स्तर की योग्यता पूरी करना जरूरी है। योग्यता का निर्धारण Bihar Rajya Vidyalaya Adhyapak Niyamavali 2023 के अनुसार होता है।

Q7. Bihar STET Application Form 2026 भरने के लिए आयु सीमा क्या है?

न्यूनतम आयु 01 अगस्त 2026 को 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु कैटेगरी के अनुसार 37 से 42 वर्ष के बीच तय की गई है।

Q8. Bihar STET Form 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य वर्ग के लिए एक पेपर की फीस 960 रुपये और दोनों पेपर की 1,440 रुपये है। SC/ST/दिव्यांग वर्ग के लिए यह फीस क्रमशः 760 और 1,140 रुपये है।

Q9. Bihar STET Online Form 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

Bihar STET Online Form भरने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है।

Q10. Bihar STET Online Apply 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय समूह (गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भाषा आदि) में स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी जरूरी है, जो मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पास की गई हो।

Q11. Bihar STET Apply Online 2026 करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट कैसे निकालें?

फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद उम्मीदवार अपने Login अकाउंट से आवेदन पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

Q12. Bihar STET Application Form 2026 में कौन-कौन सी जानकारी भरनी होगी?

फॉर्म में पर्सनल जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, विषय समूह, श्रेणी (Category), आवासीय जानकारी और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं।

Q13. Bihar STET Eligibility 2026 में B.Ed और अन्य शैक्षणिक योग्यताएं क्या हैं?

विषय के अनुसार B.Ed, M.Sc, B.E./B.Tech, स्नातक/स्नातकोत्तर जैसी योग्यताएं मान्य हैं। किसी भी विवाद की स्थिति में NCTE के परामर्श से विभाग का निर्णय अंतिम होगा।

Q14. Bihar STET Exam Date 2026 और परीक्षा पैटर्न की जानकारी कब मिलेगी?

Exam Pattern की जानकारी Official Notification में पहले ही दी जा चुकी है (150 अंक, 150 मिनट, CBT मोड)। Exam Date एडमिट कार्ड जारी होने के समय बताई जाएगी।

Q15. Bihar STET Form 2026 में गलती होने पर आवेदन फॉर्म को कैसे सुधारें?

Payment करने से पहले “Preview” बटन पर क्लिक करके फॉर्म को दोबारा जांचें और गलती मिलने पर उसे तुरंत सुधार कर SAVE करें। Payment के बाद सुधार की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की खुद की होगी।

Rahul Raaz - Author
Verified Publisher

Written by Rahul Raaz

Rahul Raaz is the Author of Online Update Stm. He holds a B.Tech degree and is passionate about providing accurate, reliable, and up-to-date information related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to help students and job seekers by delivering simple, authentic, and easy-to-understand content based on official sources, ensuring they receive the latest and most trustworthy updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top