Online Update Stm Header
ONLINE UPDATE STM onlineupdatestm.in.net

Canara Bank Apprentice Online Form 2026 – 3500 Vacancies, Apply Online, Eligibility & Full Details

Canara Bank Apprentice Online Form 2026 की प्रक्रिया 01 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। Canara Bank ने Apprentices Act, 1961 के तहत वित्त वर्ष 2026-27 के लिए Graduate Apprentice के कुल 3500 Training Seats पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हम अपने इस लेख में Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे Important Dates, Eligibility, Age Limit, Qualification, Application Fee, Stipend, Selection Process और Online Apply करने की प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाया गया है। यह जानकारी Canara Bank की जारी की गई Official Notification पर आधारित है, इसलिए आवेदन करने से पहले सभी जरूरी विवरण ध्यान से जरूर जांच लें।

Canara Bank Apprentice Online Form 2026 for 3500 Posts

Canara Bank Apprentice 2026 – Important Highlights

आसान भाषा में बोले तो यह नौकरी नहीं, 12 महीने की Apprenticeship Training है। इसमें हर महीने 16,650 रुपये स्टाइपेंड मिलता है। चयन 12वीं के अंकों की मेरिट से होगा, कोई लिखित परीक्षा नहीं है।

विवरण जानकारी
संगठन Canara Bank
प्रोग्राम Graduate Apprentice (Apprentices Act, 1961), FY 2026-27
कुल Training Seats 3500
ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने
मासिक स्टाइपेंड ₹16,650
योग्यता किसी भी विषय में स्नातक
आवेदन का तरीका सिर्फ ऑनलाइन (पहले NATS पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी)
नोटिफिकेशन की तारीख 25-09-2026

Canara Bank Apprentice Important Dates 2026

Canara Bank Apprentice Online Form 2026 की आवेदन तारीख 01 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक है। दोनों दिन शामिल हैं। जिनका NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं है, वे आवेदन से पहले वह पूरा कर लें।

कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 01-10-2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17-10-2026
पात्रता की गणना की तारीख 01-09-2026
Document Verification की तारीख Notify Later
Merit List की तारीख Notify Later

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 – राज्यवार सीटें

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 की बात करें तो इसमें कुल 3500 सीटें हैं। सबसे ज्यादा सीटें कर्नाटक (581), उत्तर प्रदेश (409) और तमिलनाडु (391) में हैं। बिहार में 122 सीटें हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक सीटें अस्थायी हैं और बैंक की जरूरत के हिसाब से बदल सकती हैं।

राज्य कुल सीटें स्थानीय भाषा
कर्नाटक 581 कन्नड़
उत्तर प्रदेश 409 हिंदी/उर्दू
तमिलनाडु 391 तमिल
आंध्र प्रदेश 247 तेलुगु/उर्दू
केरल 240 मलयालम
महाराष्ट्र 205 मराठी
पश्चिम बंगाल 150 बंगाली/नेपाली
तेलंगाना 134 तेलुगु/उर्दू
बिहार 122 हिंदी/उर्दू
हरियाणा 114 हिंदी/पंजाबी
मध्य प्रदेश 110 हिंदी
झारखंड 74 हिंदी/संथाली

बिहार की Category Wise Vacancy

श्रेणी सीटें
SC 19
ST 1
OBC 32
EWS 12
UR 58
कुल 122

पूरे देश में श्रेणी के हिसाब से सीटें इस तरह हैं: SC 553, ST 226, OBC 845, EWS 335 और UR 1541। बाकी राज्यों की पूरी सूची नोटिफिकेशन में दी गई है।

आवेदन से पहले ये बातें जानें

Canara Bank Apprentice Eligibility 2026 और Qualification

Canara Bank Apprentice Online Form 2026 का आवेदन करने के लिए कुछ पात्रता को पूरी करनी है। जैसे – उम्मीदवार भारतीय नागरिक हो और उसके पास किसी भी विषय की स्नातक डिग्री हो। डिग्री 01 जनवरी 2023 से 01 सितंबर 2026 के बीच पास की होनी चाहिए। सभी पात्रता 01-09-2026 तक के हिसाब से देखी जाएगी।

Canara Bank Apprentice Age Limit 2026 और Age Relaxation

Canara Bank Apprentice 2026 की Age Limit की बात करे तो न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम 28 साल है। जन्म 02-09-1998 से 01-09-2006 के बीच होना चाहिए। दोनों तारीखें शामिल हैं।

श्रेणी Age Relaxation
SC / ST 5 वर्ष
OBC (Non-Creamy Layer) 3 वर्ष
PwBD (दिव्यांग) 10 वर्ष
विधवा, तलाकशुदा या अलग हुई महिला (जिन्होंने दोबारा शादी नहीं की) सामान्य/EWS के लिए 35 वर्ष तक, OBC के लिए 38 वर्ष तक, SC/ST के लिए 40 वर्ष तक

ध्यान दे : 28 साल की अधिकतम सीमा General और EWS पर लागू है। SC/ST/OBC की छूट बाकी किसी एक श्रेणी की छूट के साथ जुड़ सकती है। छूट मांगने वालों को Document Verification में मूल प्रमाण पत्र और फोटोकॉपी दिखानी होगी।

Canara Bank Apprentice Application Fee

बात करे Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 का Application Fee कि तो SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए फीस नहीं लगेगी। बाकी सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये देने होंगे। यह शुल्क वापस नहीं होता।

श्रेणी फीस / Intimation Charges
SC / ST / PwBD शून्य (Nil)
अन्य सभी ₹500 (GST सहित)

भुगतान सिर्फ ऑनलाइन होगा। इसके लिए Debit Card (RuPay, Visa, MasterCard, Maestro), Credit Card, Internet Banking, IMPS और Cash Card या Mobile Wallet का विकल्प है। भुगतान के बाद Back या Refresh बटन न दबाएं, वरना दो बार पैसे कट सकते हैं।

Canara Bank Apprentice Selection Process 2026

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 का Selection Process की बात करे तो चयन 12वीं या Diploma के अंकों की राज्यवार मेरिट लिस्ट से होगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं है। आखिरी चयन के लिए दस्तावेज की जांच, स्थानीय भाषा की परीक्षा और मेडिकल फिटनेस भी जरूरी है।

न्यूनतम अंक

श्रेणी 12वीं / Diploma में न्यूनतम अंक
General / OBC / EWS 60%
SC / ST / PwBD 55%

बता दे कि 59.99 प्रतिशत को 60 से कम माना जाएगा, और 54.99 को 55 से कम। मेरिट सिर्फ आवेदन में भरी जानकारी के आधार पर बनेगी। Document Verification में फर्क मिला तो आवेदन तुरंत रद्द हो जाएगा।

Local Language Test

जिन उम्मीदवारों के पास 10वीं या 12वीं की ऐसी मार्कशीट या प्रमाण पत्र है जिसमें चुनी हुई स्थानीय भाषा पढ़ना लिखा हो, उन्हें यह टेस्ट नहीं देना पड़ेगा। बाकी उम्मीदवारों को Document Verification के समय टेस्ट देना होगा। टेस्ट में फेल होने पर Apprentice नहीं बनाया जाएगा।

Canara Bank Apprentice Stipend 2026

आपको बता दे कि, Apprenticeship के दौरान हर महीने 16,650 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें 10,500 रुपये Canara Bank देगा और 6,150 रुपये केंद्र सरकार का हिस्सा है, जो सीधे बैंक खाते में DBT से आएगा।

Canara Bank Apprentice 2026 Required Documents

यदि आप Canara Bank Apprentice Online Form 2026 का आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी documents को तैयार रखनी चाहिए :

ऑनलाइन आवेदन के लिए Photo और Signature की शर्तें

आवेदन से पहले फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हाथ से लिखा घोषणा पत्र स्कैन करके तैयार रखें। चारों फाइल JPG या JPEG में होनी चाहिए।

दस्तावेज फाइल साइज अन्य शर्त
रंगीन फोटो 20 KB से 50 KB 4.5 cm x 3.5 cm, हाल की फोटो, सफेद या हल्का बैकग्राउंड
हस्ताक्षर 10 KB से 20 KB सफेद कागज पर काले पेन से, 140 x 60 पिक्सल (पसंदीदा)
बाएं अंगूठे का निशान 20 KB से 50 KB सफेद कागज पर काली या नीली स्याही, 240 x 240 पिक्सल (पसंदीदा)
हाथ से लिखा घोषणा पत्र 50 KB से 100 KB सिर्फ अंग्रेजी में, 800 x 400 पिक्सल (पसंदीदा)
Compress Image Click Here Photo का size यहाँ से कम करें

हस्ताक्षर और घोषणा पत्र Capital Letters में नहीं होने चाहिए। घोषणा पत्र उम्मीदवार को खुद अपने हाथ से लिखना है। किसी और ने लिखा या दूसरी भाषा में लिखा तो आवेदन अमान्य हो जाएगा।

घोषणा पत्र का वाक्य

नोटिफिकेशन में दिया वाक्य यह है : “I, (उम्मीदवार का नाम), hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will present the supporting documents as and when required.”

Canara Bank Apprentice Apply Online 2026: आवेदन कैसे करें

यदि आप Canara Bank Apprentice Online Form 2026 का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए सभी steps को ध्यानपूर्वक follow करके अपना आवेदन सफलतापूर्वक submit कर सकते है :

  1. सबसे पहले nats.education.gov.in पर रजिस्टर करें और प्रोफाइल 100 प्रतिशत पूरी करें। Enrollment ID संभालकर रखें।
  2. इसके बाद canarabank.bank.in खोलें और Careers, फिर Recruitment में जाएं।
  3. “Engagement of Graduate Apprentices in Canara Bank under Apprentices Act, 1961 for FY 2026-27” लिंक चुनें।
  4. “CLICK HERE FOR NEW REGISTRATION” पर क्लिक करके बुनियादी जानकारी भरें।
  5. स्क्रीन पर Provisional Registration Number और Password मिलेगा। ईमेल और SMS भी आएगा। इन्हें लिख लें।
  6. आवेदन में NATS की Enrollment ID और अपना राज्य व जिलों की पसंद भरें।
  7. फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और घोषणा पत्र अपलोड करें।
  8. “SAVE AND NEXT” से पूरी जानकारी जांचें। Final Submit के बाद बदलाव नहीं होगा।
  9. फीस वाले उम्मीदवार ऑनलाइन भुगतान करें।
  10. e-receipt और आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर रखें। इसे बैंक को भेजना नहीं है।

Important Links

निष्कर्ष (Conclusion)

Canara Bank Apprentice Online Form 2026 उन ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छा मौका है जो बैंकिंग का असली अनुभव लेना चाहते हैं। इसमें 12 महीने की ट्रेनिंग मिलेगी, हर महीने 16,650 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा और अंत में सरकारी प्रमाण पत्र मिलेगा। ध्यान रहे कि यह स्थायी नौकरी नहीं है। आवेदन 17 अक्टूबर 2026 तक होंगे, इसलिए NATS रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज की तैयारी अभी कर लें। फॉर्म सबमिट करने से पहले हर जानकारी दो बार जांचें, क्योंकि बाद में बदलाव नहीं होगा।

Canara Bank Apprentice Online Form 2026 – FAQ

1. Canara Bank Apprentice Online Form 2026 कैसे भरें?

सबसे पहले NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके प्रोफाइल पूरी करें और Enrollment ID लें। फिर Canara Bank की वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें। जानकारी भरें, फोटो और दस्तावेज अपलोड करें, फीस दें और प्रिंटआउट रखें।

2. Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 में कितनी Vacancy है?

इस भर्ती में कुल 3500 Training Seats हैं। सबसे ज्यादा 581 सीटें कर्नाटक में हैं, उसके बाद उत्तर प्रदेश में 409 और तमिलनाडु में 391। बिहार में 122 सीटें हैं।

3. Canara Bank Apprentice 2026 के लिए Eligibility क्या है?

उम्मीदवार भारतीय नागरिक हो और उसके पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो। डिग्री 01-01-2023 से 01-09-2026 के बीच पास की हो। उम्र 20 से 28 साल हो और NATS प्रोफाइल पूरी हो। पहले Apprenticeship न की हो और एक साल से ज्यादा का अनुभव न हो।

4. Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 का Age Limit क्या है?

उम्र 01-09-2026 के हिसाब से गिनी जाएगी। न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल चाहिए, यानी जन्म 02-09-1998 से 01-09-2006 के बीच हो। SC/ST को 5 साल, OBC (Non-Creamy Layer) को 3 साल और PwBD को 10 साल की छूट है।

5. Canara Bank Apprentice Online Form 2026 का Qualification क्या है?

किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री चाहिए। यह भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की हो या केंद्र सरकार से मान्य बराबर की योग्यता हो। डिग्री 01 जनवरी 2023 से पहले और 01 सितंबर 2026 के बाद पास नहीं होनी चाहिए। 12वीं या Diploma में कम से कम 60 प्रतिशत अंक चाहिए।

6. Canara Bank Apprentice Stipend 2026 कितना है?

Apprenticeship की 12 महीने की अवधि में हर महीने 16,650 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें 10,500 रुपये Canara Bank देगा और 6,150 रुपये सरकार का हिस्सा है, जो DBT से सीधे खाते में आएगा।

7. Canara Bank Apprentice Selection Process 2026 क्या है?

चयन 12वीं या Diploma के प्रतिशत की राज्यवार मेरिट लिस्ट से होगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं है। इसके बाद Document Verification होगा, जिसमें जरूरत पड़ने पर स्थानीय भाषा का टेस्ट भी होगा। अंत में मेडिकल फिटनेस देखी जाएगी। फिर NATS पर Digital Contract मिलेगा।

8. Canara Bank Apprentice Canara Bank Apprentice Online Form 2026 की फीस कितनी है?

SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है। बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये हैं, जिसमें GST और Intimation Charges शामिल हैं। यह राशि वापस नहीं होती। भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से होगा।

Nitish Rana - Author
Verified Publisher

Written by Nitish Rana

Nitish Rana is an Author of Online Update Stm. He holds an M.A. degree in Political Science and has been writing informative blogs for the past 2 years. He is passionate about creating simple and easy-to-understand content related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to provide useful and reliable information to students and job seekers in a clear and reader-friendly manner.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top