Online Update Stm Header
ONLINE UPDATE STM onlineupdatestm.in.net

IBPS Clerk CSA Pre Admit Card 2026 – Download Link, Exam Date & Full Details

IBPS Clerk CSA Pre Admit Card 2026 को लेकर उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट निकल कर आ रहा है। Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) द्वारा Clerk Customer Service Associate (CSA) भर्ती के तहत होने वाली प्रक्रिया के लिए Pre Admit Card जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपना Pre Admit Card ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

हम अपने इस लेख में आपको IBPS Clerk CSA Pre Admit Card 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी को आसान भाषा में बताया है। यहां हम बताएंगे कि Pre Admit Card कैसे डाउनलोड करें, इसमें कौन-कौन सी जानकारी दी गई है और परीक्षा के समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Institute of Banking Personnel Selection (IBPS)

IBPS Clerk CSA Pre Admit Card 2026

IBPS CRP Clerk CSA XVI Recruitment 2026

CRP CSA-XVI | कुल पद: 11663
ONLINEUPDATESTM.IN.NET

Application Fee

  • General / OBC / EWS: Rs. 850/-
  • SC / ST / PH Candidates: Rs. 175/-
  • Payment Mode: आवेदन शुल्क Online (Credit Card, Debit Card, Net Banking) से जमा किया गया था।

IBPS Clerk CSA Exam Date 2026 और Important Dates

  • Online Application Starts: 01 August 2026
  • Registration Last Date: 28 August 2026
  • Fee Payment Last Date: 28 August 2026
  • Application Edit/Modify Window: 04 से 05 September 2026
  • Pre Exam Training (PET) Admit Card: 28 September 2026
  • Pre Admit Card: अक्टूबर 2026 का पहला हफ्ता (जल्द)
  • Pre Exam Date: 10 & 11 October 2026
  • Pre Exam Result: November 2026 (संभावित)
  • Mains Exam Date: 27 December 2026
  • Mains Admit Card: Notify Later
  • Final Result: March 2027 (संभावित)

Age Limit (01 August 2026 के अनुसार)

  • Minimum Age: 20 Years
  • Maximum Age: 28 Years
  • Age Relaxation: As Per Rules
  • Age Calculator: Click Here

IBPS Clerk Educational Qualification

विवरण Educational Qualification
Degree किसी भी मान्यता प्राप्त University से किसी भी Stream में Graduation (Bachelor Degree)।
Computer Knowledge Computer Operations में Certificate / Diploma / Degree हो, या High School / College / Institute में Computer / IT एक विषय के रूप में पढ़ा हो।

IBPS Clerk CSA Vacancy Details

Total Vacancy : 11663 पद (11403 + 260)
महत्वपूर्ण: पहले Notification में Clerk के 11403 पद बताए गए थे। 29 September 2026 को जारी Corrigendum में 260 पद और जोड़े गए, जिससे कुल संख्या 11663 हो गई है। Bank और State के हिसाब से पदों की सही संख्या के लिए Official Vacancy Notice जरूर देखें।
State Name Total Post State Name Total Post
Andaman & Nicobar 18 Andhra Pradesh 186
Arunachal Pradesh 45 Assam 349
Bihar 491 Chandigarh 20
Chhattisgarh 265 Dadra & Nagar Haveli 18
Delhi NCT 415 Goa 61
Gujarat 698 Haryana 196
Himachal Pradesh 97 Jammu & Kashmir 67
Jharkhand 182 Karnataka 1414
Kerala 108 Lakshadweep 11
Madhya Pradesh 570 Maharashtra 1051
Manipur 42 Meghalaya 22
Mizoram 17 Nagaland 31
Odisha 337 Puducherry 26
Punjab 481 Rajasthan 392
Sikkim 28 Tamil Nadu 675
Telangana 191 Tripura 64
Uttar Pradesh 1731 Uttarakhand 145
West Bengal 946 Daman & Diu 07
Ladakh 06 Total Post 11403

IBPS Clerk CSA 16th Pre Admit Card 2026 – Latest Update

IBPS Clerk CSA Pre Admit Card 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी है। Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने CRP CSA-XVI भर्ती के तहत Customer Service Associate के 11663 पदों के लिए आवेदन लिए थे। अब सबकी नजर Prelims परीक्षा और उसके Call Letter पर है।

IBPS Clerk CSA Exam Date 2026 के अनुसार Prelims परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को होगी। परीक्षा अलग-अलग Shift में कराई जाएगी। आपकी परीक्षा किस दिन और किस Shift में है, यह आपके Admit Card पर ही लिखा होगा।

IBPS Clerk Pre Admit Card 2026 अभी तक Official Website पर Active नहीं हुआ है। पिछले सालों के हिसाब से IBPS परीक्षा से एक हफ्ते से दस दिन पहले Call Letter जारी करता है, इसलिए अक्टूबर 2026 के पहले हफ्ते में Link चालू होने की उम्मीद है। यह तारीख IBPS की तरफ से पक्की नहीं बताई गई है, इसलिए अफवाहों पर भरोसा न करें।

आम बोलचाल में इसे IBPS Clerk CSA Hall Ticket 2026, IBPS Clerk CSA Pre Hall Ticket 2026 या IBPS Clerk CSA Pre Call Letter 2026 भी कहा जाता है। तीनों का मतलब एक ही दस्तावेज़ है, जिसके बिना आप परीक्षा में नहीं बैठ सकते।

SC / ST / OBC / Minority / ESM / PwBD वर्ग के जिन उम्मीदवारों ने Pre Exam Training के लिए आवेदन किया था, उनके PET का Admit Card 28 September 2026 को जारी हो चुका है।

IBPS Clerk Prelims Exam Pattern

Prelims परीक्षा Online (Computer Based) होती है। कुल समय 60 मिनट, कुल प्रश्न 100 और कुल अंक 100 होते हैं। हर Section का समय अलग तय रहता है।

Section प्रश्न अंक समय
English Language 30 30 20 मिनट
Numerical Ability 35 35 20 मिनट
Reasoning Ability 35 35 20 मिनट
  • Negative Marking: हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक कटते हैं।
  • Prelims सिर्फ Qualifying है। इसके अंक Final Merit में नहीं जुड़ते।
  • Prelims में सफल उम्मीदवार 27 December 2026 को होने वाली Mains परीक्षा देंगे।

यह Pattern पिछली भर्ती के आधार पर है। किसी बदलाव की स्थिति में Official Notification को ही सही मानें।

IBPS Clerk Selection Process

  • पहला चरण: Preliminary Examination (Online)
  • दूसरा चरण: Main Examination (Online)
  • तीसरा चरण: Provisional Allotment (Mains के अंकों के आधार पर)

Clerk भर्ती में Interview नहीं होता। Final चयन सिर्फ Mains परीक्षा के अंकों और Local Language की जांच के आधार पर होता है।

IBPS Clerk CSA Pre Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

1. सबसे पहले IBPS की Official Website www.ibps.in खोलें।

2. होम पेज पर CRP CSA या CRP CSA-XVI वाले Link पर क्लिक करें।

3. यहां Prelims Examination Call Letter for CRP CSA-XVI का Link चुनें।

4. अपना Registration Number / Roll Number और Password / Date of Birth भरकर Login करें।

5. स्क्रीन पर आए IBPS Clerk CSA Pre Admit Card 2026 को Download करें।

6. Admit Card का साफ Print निकालकर सुरक्षित रख लें।

ध्यान दें: Admit Card डाक से नहीं भेजा जाएगा। इसे सिर्फ Online ही Download करना होगा। Login में दिक्कत आए तो IBPS के Helpline या CGRS Portal से संपर्क करें।

Admit Card पर कौन-सी जानकारी जांचें?

  • उम्मीदवार का नाम, Roll Number और Registration Number
  • फोटो और Signature
  • परीक्षा की तारीख (10 या 11 October) और Shift
  • Reporting Time और Gate Closing Time
  • Exam Centre का नाम और पूरा पता
  • परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

किसी भी जानकारी में गलती दिखे तो परीक्षा से पहले IBPS को Email या Helpline के जरिए बताएं। फोटो या नाम में गड़बड़ी होने पर परीक्षा केंद्र पर परेशानी हो सकती है।

परीक्षा से पहले जरूरी बातें

  • IBPS Clerk Pre Admit Card 2026 सिर्फ Official Website ibps.in से ही Download करें। नकली Link से बचें।
  • Admit Card के साथ एक Valid Photo ID (Aadhaar, PAN, Voter ID, Driving Licence या Passport) ले जाएं।
  • Admit Card और ID पर नाम एक जैसा होना चाहिए।
  • परीक्षा केंद्र पर Reporting Time से पहले पहुंचें। देर से आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • Mobile, Smart Watch और दूसरे Electronic Gadget केंद्र के अंदर ले जाना मना है।
  • Mobile Number और Email ID चालू रखें, क्योंकि जरूरी सूचना इन्हीं पर आएगी।
  • IBPS किसी Agent के जरिए भर्ती नहीं करता। दलालों से सावधान रहें।
Disclaimer : इस Website पर दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमने IBPS CRP CSA-XVI से संबंधित Admit Card, Exam Date, Vacancy, Eligibility और Selection Process की जानकारी Official Notification और IBPS द्वारा जारी Notice के आधार पर आसान भाषा में देने का प्रयास किया है। भर्ती से संबंधित किसी भी अंतिम और नई जानकारी के लिए उम्मीदवार Official IBPS Website और Official Notice जरूर देखें। जानकारी में किसी प्रकार की गलती, बदलाव या देरी के लिए हमारी Website जिम्मेदार नहीं होगी।
Nitish Rana - Author
Verified Publisher

Written by Nitish Rana

Nitish Rana is an Author of Online Update Stm. He holds an M.A. degree in Political Science and has been writing informative blogs for the past 2 years. He is passionate about creating simple and easy-to-understand content related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to provide useful and reliable information to students and job seekers in a clear and reader-friendly manner.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top