Online Update Stm Header
Online Update Stm

RRB JE Recruitment 2026 : CEN 04/2026 Notification OUT for 4029 Posts, Apply Online, Eligibility & Exam Pattern

RRB JE Recruitment 2026 Online Form & Full Details

RRB JE Recruitment 2026: Railway Recruitment Board (RRB) ने CEN 04/2026 के तहत Junior Engineer (JE) के 3,993 पदों पर भर्ती के लिए Notification जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि से RRB JE Recruitment 2026 Online Apply कर सकते हैं। यह भर्ती भारतीय रेलवे में Junior Engineer के पद पर सरकारी नौकरी पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

इस लेख के माध्यम से हम आपको RRB JE Recruitment 2026 Notification, Vacancy, Apply Online, Eligibility, Age Limit, Educational Qualification, Application Fee, Selection Process, Exam Pattern, Syllabus, Salary तथा ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे। इसलिए आवेदन करने से पहले इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

RRB JE Recruitment 2026 क्या है?

RRB JE Vacancy 2026 Railway Recruitment Board की तरफ से Junior Engineer और उससे जुड़े तकनीकी पदों के लिए निकाली गई भर्ती है, जो CEN No. 04/2026 के तहत आयोजित हो रही है।

इस भर्ती के तहत Civil, Electrical, Mechanical, Electronics और IT जैसी अलग-अलग Engineering Branch के उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे में तकनीकी पद पर नियुक्त किया जाएगा। यह भर्ती Diploma और Degree दोनों तरह के इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है, क्योंकि रेलवे की नौकरी स्थिर और सम्मानजनक मानी जाती है।

RRB JE Vacancy 2026 – Important Highlights

नीचे दी गई टेबल में इस भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी एक नज़र में दी गई है।

Details Information
संस्था Railway Recruitment Board (RRB)
CEN No. 04/2026
पदों के नाम Junior Engineer (JE), Depot Material Superintendent (DMS), Chemical & Metallurgical Assistant (CMA)
कुल पद 4,029 (Vacancy Increase)
कुल Zone 21 रेलवे जोन
Online Registration 14 अगस्त 2026 से 13 सितंबर 2026
Application Mode ऑनलाइन
Pay Level Level 6 (7th CPC)
Official Website rrb.indianrailways.gov.in / rrbapply.gov.in

RRB JE Vacancy 2026 में कुल कितने पद जारी किए जाएंगे?

RRB JE Vacancy 2026 में कुल 4,029 पद जारी किए गए हैं, जो Junior Engineer, DMS और CMA पदों में बंटे हुए हैं।

शुरुआत में शॉर्ट नोटिफिकेशन के समय लगभग 4,098 पदों का अनुमान बताया गया था, लेकिन डिटेल्ड नोटिफिकेशन (CEN 04/2026) जारी होने के बाद फाइनल आंकड़ा 3,993 पद तय किया गया है। ये पद देशभर के 21 अलग-अलग RRB जोन में बांटे गए हैं।

Post Name विवरण
Junior Engineer (JE) Civil, Electrical, Mechanical, Electronics जैसी ब्रांच में तकनीकी पद
Depot Material Superintendent (DMS) रेलवे डिपो में मटीरियल मैनेजमेंट से जुड़ा पद
Chemical & Metallurgical Assistant (CMA) केमिकल और मेटलर्जी लैब से जुड़ा पद

Zone-wise और Discipline-wise सटीक वेकेंसी लिस्ट Official Notification के Annexure में दी गई है। उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा जोन और डिसिप्लिन की जानकारी फॉर्म भरने से पहले जरूर चेक कर लेनी चाहिए।

RRB JE Important Dates 2026

Event Date
Short Notification जारी होने की तिथि 21 जुलाई 2026
Detailed Notification (CEN 04/2026) जारी होने की तिथि 13 अगस्त 2026
Online Registration शुरू 14 अगस्त 2026
Online Registration Last Date 13 सितंबर 2026
CBT 1 Exam Date Notify Later
CBT 2 Exam Date Notify Later

RRB JE Vacancy Details 2026

RRB JE Recruitment 2026 के तहत Junior Engineer (JE), Depot Material Superintendent (DMS) और Chemical & Metallurgical Assistant (CMA) के कुल 3,993 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों की category-wise vacancy में General, SC, ST, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। Category-wise vacancy details नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

General SC ST OBC EWS Total Post
1714 632 366 919 398 4029

RRB JE CEN : 04/2026 – RRB / Category-wise Vacancy Details

RRB Name UR SC ST OBC EWS Total
RRB Ahmedabad WR 45 24 19 38 17 143
RRB Ajmer NWR 110 41 10 68 23 252
RRB Bangalore SWR 119 45 23 79 32 298
RRB Bhopal WR / WCR 56 14 10 25 08 113
RRB Bhubaneswar ECOR 40 14 04 19 09 86
RRB Bilaspur CR / SECR 51 19 19 22 13 124
RRB Chandigarh NR 77 31 13 49 13 183
RRB Chennai SR 145 59 35 81 42 362
RRB Gorakhpur NER 67 44 22 40 25 198
RRB Guwahati NFR 132 52 27 87 31 329
RRB Jammu and Srinagar NR 86 16 12 27 11 152
RRB Kolkata ER / SER 195 58 51 101 52 457
RRB Malda ER / SER 09 08 03 07 03 30
RRB Muzaffarpur ECR 07 04 02 03 01 17
RRB Mumbai SCR / WR / CR 175 67 36 96 37 411
RRB Patna ECR 26 18 11 13 05 73
RRB Prayagraj NCR / NR 164 49 33 67 27 340
RRB Secunderabad ECOR / SCR 68 15 06 12 09 110
RRB Ranchi SER 49 21 08 31 13 122
RRB Thiruvananthapuram SR 45 11 12 22 11 101
Grand Total 1699 624 363 913 394 3993
After Increase Total 1714 632 366 919 398 4029

RRB JE Educational Qualification 2026

Junior Engineer पद के लिए संबंधित ब्रांच में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री जरूरी है।

वैसे उम्मीदवार जो B.E./B.Tech जैसी Higher Qualification रखते हैं, वे भी डिप्लोमा के स्थान पर अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते डिसिप्लिन एक जैसा हो। DMS पद के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा जरूरी है, जबकि CMA पद के लिए Physics और Chemistry विषय के साथ B.Sc की डिग्री मांगी गई है।

RRB JE Age Limit 2026

उम्मीदवार की उम्र 01 जनवरी 2027 को कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 33 साल होनी चाहिए।

Category आयु में छूट
General / EWS कोई छूट नहीं
OBC-NCL 3 साल
SC / ST 5 साल
PwBD नियम अनुसार अतिरिक्त छूट
Ex-Servicemen नियम अनुसार अतिरिक्त छूट

आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। रिज़र्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार ऊपर बताई गई छूट मिलेगी।

RRB JE Application Fee 2026

RRB JE Online Form 2026 के लिए General और OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी, जबकि SC, ST, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, माइनॉरिटी और Ex-Servicemen कैटेगरी के लिए फीस 250 रुपये है।

Category Application Fee
General / OBC ₹500 (CBT 1 में शामिल होने पर ₹400 वापस)
SC / ST / PwBD / Female / Transgender / Minorities / Ex-Servicemen / EBC ₹250 (CBT 1 में शामिल होने पर पूरी राशि वापस)

Fee सिर्फ ऑनलाइन मोड में Internet Banking, Debit Card, Credit Card या UPI के जरिए जमा की जा सकती है। ध्यान रहे कि रिफंड सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जो CBT 1 परीक्षा में शामिल होते हैं।

RRB JE Selection Process 2026

Selection 4 चरणों में होता है – CBT 1, CBT 2, Document Verification और Medical Examination

सबसे पहले CBT 1 एक स्क्रीनिंग टेस्ट के तौर पर होता है, जिसमें अच्छे मार्क्स लाने वाले उम्मीदवारों को CBT 2 के लिए बुलाया जाता है। CBT 2 में तकनीकी विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं, जो फाइनल सिलेक्शन में सबसे ज्यादा मायने रखता है।

  • CBT 1 (First Stage) : सामान्य विषयों पर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट।
  • Shortlisting : हर कैटेगरी की वेकेंसी के लगभग 15 गुना उम्मीदवारों को CBT 2 के लिए चुना जाता है।
  • CBT 2 (Second Stage) : तकनीकी और सामान्य विषयों पर आधारित मुख्य परीक्षा।
  • Document Verification : सिलेक्टेड उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स की जांच।
  • Medical Examination : रेलवे के तय मेडिकल मानकों के अनुसार फिटनेस टेस्ट।

RRB JE Exam Pattern और Syllabus

CBT 1, 90 मिनट का होता है और इसमें Mathematics, General Intelligence & Reasoning, General Awareness और General Science से सवाल पूछे जाते हैं। CBT 2, 120 मिनट का होता है और इसमें कुल 150 सवाल तकनीकी विषयों पर आधारित होते हैं।

Exam Stage अवधि मुख्य विषय
CBT 1 90 मिनट Mathematics, Reasoning, General Awareness, General Science
CBT 2 120 मिनट Technical Subjects, General Awareness, Environment & Pollution Control

दोनों परीक्षाओं में हर गलत जवाब पर 1/3 अंक काटा जाता है। न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स UR/EWS के लिए 40%, OBC-NCL/SC के लिए 30% और ST के लिए 25% रखे गए हैं। PwBD उम्मीदवारों को जरूरत पड़ने पर 2% तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है।

RRB JE Recruitment 2026 का Exam Date कब है?

CBT 1 और CBT 2 की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। Exam Schedule आगे चलकर संबंधित RRB की Regional Website पर अलग से जारी किया जाएगा। इसकी जानकारी Official Notification के अगले अपडेट के बाद यहाँ अपडेट कर दी जाएगी।

RRB JE Apply Online 2026 कैसे करें?

यदि आप ऐसे अभियार्थी है जो RRB JE Recruitment 2026 का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करें :

  • Step 1: सबसे पहले rrbapply.gov.in या अपनी संबंधित RRB की Official Website पर जाएं।
  • Step 2: CEN 04/2026 – JE/DMS/CMA Recruitment वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3: सबसे पहले नया रजिस्ट्रेशन (One-Time Registration) करें।
  • Step 4: फोटो, सिग्नेचर जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
  • Step 5: पर्सनल, एजुकेशनल और डिसिप्लिन से जुड़ी जानकारी सही-सही भरें।
  • Step 6: अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन Application Fee जमा करें।
  • Step 7: फॉर्म को दोबारा चेक करके फाइनल सबमिट करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Important Links

RRB JE Salary 2026

चुने गए उम्मीदवारों को Pay Level 6 के तहत शुरुआती Basic Pay 35,400 रुपये प्रति महीना मिलेगा।

बता दे कि Basic Pay के अलावा उम्मीदवारों को Dearness Allowance (DA), House Rent Allowance (HRA) और Travel Allowance (TA) जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जिसकी वजह से कुल सैलरी बेसिक पे से काफी ज्यादा हो जाती है। पोस्टिंग की जगह के अनुसार भत्तों में बदलाव हो सकता है।

Details Information
Pay Level Level 6 (7th CPC)
Starting Basic Pay ₹35,400 प्रति महीना
अन्य लाभ DA, HRA, TA और रेलवे के अन्य नियमानुसार भत्ते

जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Important Documents)

फॉर्म भरने से पहले नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें ताकि Application Process में कोई दिक्कत ना हो।

  • स्कैन की हुई पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • स्कैन किया हुआ सिग्नेचर
  • डिप्लोमा/डिग्री की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 10वीं की मार्कशीट (जन्मतिथि प्रमाण के लिए)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड)
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

Conclusion

RRB JE Recruitment 2026 इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डिग्री धारकों के लिए भारतीय रेलवे में स्थिर सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन मौका है, जिसमें Junior Engineer, DMS और CMA के कुल 3,993 पदों पर भर्ती हो रही है। इसके लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए और संबंधित ब्रांच में डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है। सिलेक्शन CBT 1, CBT 2, Document Verification और Medical Examination के आधार पर होता है। Online Registration 14 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक चलेगा, इसलिए eligible उम्मीदवारों को समय रहते अपना फॉर्म भर लेना चाहिए। RRB JE Online Apply 2026 से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए हमेशा Official Website ही चेक करें।

RRB JE Recruitment 2026 – FAQ

Q1. RRB JE Recruitment 2026 क्या है?

RRB JE Recruitment 2026, Railway Recruitment Board की तरफ से CEN No. 04/2026 के तहत Junior Engineer, Depot Material Superintendent और Chemical & Metallurgical Assistant पदों पर निकाली गई भर्ती है, जिसमें कुल 3,993 पद हैं।

Q2. RRB JE Recruitment 2026 का Notification कब जारी हुआ?

इस भर्ती का Short Notification 21 जुलाई 2026 को जारी हुआ था, जबकि Detailed Notification (CEN 04/2026) 13 अगस्त 2026 को जारी किया गया।

Q3. RRB JE Vacancy 2026 में कुल कितने पद जारी किए जाएंगे?

इस भर्ती में कुल 3,993 पद जारी किए गए हैं, जो Junior Engineer, DMS और CMA पदों में देशभर के 21 RRB जोन में बंटे हुए हैं।

Q4. RRB Junior Engineer Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू हुआ?

ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है और यह 13 सितंबर 2026 तक चलेगा।

Q5. RRB JE Online Form 2026 की Last Date क्या होगी?

RRB JE Online Form भरने की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है।

Q6. RRB JE Recruitment 2026 के लिए Educational Qualification क्या है?

Junior Engineer पद के लिए संबंधित ब्रांच में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री जरूरी है। DMS के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा और CMA के लिए Physics-Chemistry के साथ B.Sc डिग्री मांगी गई है।

Q7. RRB JE Recruitment 2026 के लिए Age Limit कितनी है?

उम्मीदवार की उम्र 01 जनवरी 2027 को 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। रिज़र्व कैटेगरी को नियम अनुसार आयु में छूट मिलती है।

Q8. RRB JE Recruitment 2026 के लिए Application Fee कितनी है?

General/OBC कैटेगरी के लिए फीस 500 रुपये है, जबकि SC/ST/PwBD/महिला/Ex-Servicemen कैटेगरी के लिए फीस 250 रुपये है। CBT 1 में शामिल होने पर यह फीस आंशिक या पूरी तरह वापस होती है।

Q9. RRB Junior Engineer Recruitment 2026 में Selection Process क्या है?

सिलेक्शन CBT 1, CBT 2, Document Verification और Medical Examination इन 4 चरणों में होता है। CBT 2 के मार्क्स फाइनल मेरिट लिस्ट बनाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं।

Q10. RRB JE Vacancy 2026 का Exam Pattern और Syllabus क्या है?

CBT 1, 90 मिनट का होता है जिसमें Mathematics, Reasoning, General Awareness और General Science शामिल हैं। CBT 2, 120 मिनट का होता है जिसमें 150 सवाल तकनीकी विषयों पर आधारित होते हैं।

Q11. RRB JE Recruitment 2026 में Salary कितनी मिलेगी?

चुने गए उम्मीदवारों को Pay Level 6 के तहत शुरुआती Basic Pay 35,400 रुपये प्रति महीना मिलता है, साथ ही DA, HRA जैसे अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं।

Q12. RRB JE Apply Online 2026 कैसे करें?

उम्मीदवार rrb.indianrailways.gov.in या rrbapply.gov.in पर जाकर CEN 04/2026 के लिंक से रजिस्ट्रेशन करके, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर और फीस जमा करके ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Rahul Raaz - Author
Verified Publisher

Written by Rahul Raaz

Rahul Raaz is the Author of Online Update Stm. He holds a B.Tech degree and is passionate about providing accurate, reliable, and up-to-date information related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to help students and job seekers by delivering simple, authentic, and easy-to-understand content based on official sources, ensuring they receive the latest and most trustworthy updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top