Online Update Stm Header
Online Update Stm

SBI Clerk Recruitment 2026 : 9,124 Vacancy, Apply Online, Eligibility & Full Details

SBI Clerk Recruitment 2026 Online Form & Full Details

SBI Clerk Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण भर्ती है। State Bank of India ने Junior Associate (Customer Support & Sales) पद के लिए Advertisement No. CRPD/CR/2026-27/17 के तहत कुल 9,124 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को SBI में Clerk के पद पर नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

यदि आप SBI Clerk Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको SBI Clerk Vacancy 2026 से जुड़े सभी जानकारी जैसे Eligibility, Age Limit, Educational Qualification, Application Fee, Selection Process, Exam Pattern, Salary, Important Dates और Online Apply करने की प्रक्रिया भी आसान भाषा में बताई गई है।

SBI Clerk Recruitment 2026 क्या है?

SBI Clerk Recruitment 2026 State Bank of India की तरफ से Junior Associate (Customer Support & Sales) पद पर निकाली गई भर्ती है, जो बैंक की क्लेरिकल कैडर में आती है।

इस पद पर चुने गए उम्मीदवार बैंक शाखा में ग्राहकों को कस्टमर सपोर्ट देने, बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने और सेल्स से जुड़े काम करने का जिम्मा संभालते हैं। उम्मीदवार सिर्फ एक State या UT के लिए अप्लाई कर सकते हैं और इसी भर्ती प्रोजेक्ट के तहत सिर्फ एक बार ही परीक्षा में बैठ सकते हैं।

SBI Clerk Vacancy 2026 – Important Highlights

Point Details
संस्था State Bank of India (SBI)
Recruitment SBI Junior Associate (Clerk) Recruitment 2026
पद का नाम Junior Associate (Customer Support & Sales)
Advertisement No. CRPD/CR/2026-27/17
कुल Regular Vacancies 7,680
Backlog Vacancies 1,444
Total Vacancies 9,124
Vacancy Type Regular + Backlog
PwBD Reservation VI, HI, LD, d&e
Other Reservation XS / DXS
Online Registration 11 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026
Application Mode Online
Preliminary Exam सितंबर 2026 (Tentative)
Main Exam नवंबर 2026 (Tentative)
Official Website sbi.bank.in

SBI Clerk Recruitment 2026 की Important Dates

Event Date
Online Registration शुरू 11 अगस्त 2026
Online Registration Last Date 31 अगस्त 2026
Preliminary Exam (Tentative) सितंबर 2026
Main Exam (Tentative) नवंबर 2026

सही Exam Date कॉल लेटर जारी होने के बाद ही पता चलेगी। इसकी जानकारी Official Notification के अगले अपडेट के बाद यहाँ अपडेट कर दी जाएगी।

SBI Clerk Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

SBI Clerk Recruitment 2026 में कुल 9,124 vacancies हैं, जिसमें 7,680 Regular Vacancies और 1,444 Backlog Vacancies शामिल हैं। Vacancy Circle, State/UT और Category के अनुसार अलग-अलग है।

Official Notification के अनुसार ये पद पूरे देश के अलग-अलग States और Circles में बांटे गए हैं। हर State के लिए स्थानीय भाषा (Local Language) भी तय की गई है, जिसमें उम्मीदवार को दक्ष होना जरूरी है। नीचे कैटेगरी-वाइज वेकेंसी की जानकारी दी गई है।

SBI Junior Associate Clerk Vacancy 2026 – Circle Wise Details

Circle State/UT Language Regular Vacancy
Gandhinagar Gujarat Gujarati 330
Bengaluru Karnataka Kannada 760
Bhopal Madhya Pradesh Hindi 113
Bhubaneswar Odisha Odia 1,100
Chennai Tamil Nadu Tamil 1,410
Hyderabad Telangana Telugu/Urdu 260
Jaipur Rajasthan Hindi 350
Kolkata West Bengal Bengali/Nepali 555
Lucknow Uttar Pradesh Hindi/Urdu 250
Maharashtra/Mumbai Metro Maharashtra Marathi 1,718
Mumbai Metro Goa Konkani 62
Guwahati Arunachal Pradesh English 55
Guwahati Assam Assamese/Bengali/Bodo 110
Guwahati Manipur Manipuri/English 14
Guwahati Meghalaya English/Garo/Khasi 24
Guwahati Mizoram Mizo 32
Guwahati Nagaland English 27
Guwahati Tripura Bengali/Kokborok 48

SBI Clerk Vacancy 2026 – Category-wise Vacancy Details

Category Vacancies
SC 1,114
ST 837
OBC 1,716
EWS 760
GEN 3,253
Total 7,680

SBI Clerk Eligibility 2026

SBI Clerk बनने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है।

वैसे उम्मीदवार जो ग्रेजुएशन के Final Year या Semester में हैं, वे भी अस्थायी (provisionally) तौर पर अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 31 दिसंबर 2026 तक अपनी डिग्री पास करने का प्रमाण देना होगा। इसके अलावा उम्मीदवार को जिस State/UT के लिए अप्लाई कर रहे हैं, वहां की तय की गई local language भी आनी चाहिए।

  • किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (31.12.2026 तक)।
  • फाइनल ईयर के छात्र भी प्रोविजनल आधार पर अप्लाई कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार को अप्लाई किए गए State/UT की Local Language आनी चाहिए।
  • जो उम्मीदवार SBI में पहले से क्लेरिकल कैडर में काम कर रहे हैं, वे अप्लाई नहीं कर सकते।
  • जो उम्मीदवार पहले क्लेरिकल कैडर से इस्तीफा दे चुके हैं, वे भी eligible नहीं हैं।

SBI Clerk Age Limit 2026 क्या है?

उम्मीदवार की उम्र 01 अप्रैल 2026 को कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होनी चाहिए।

इसका मतलब है कि उम्मीदवार का जन्म 02 अप्रैल 1998 से पहले और 01 अप्रैल 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। रिज़र्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाती है।

Category Age Relaxation
OBC 3 Years
SC/ST 5 Years
PwBD (Gen/EWS) 10 Years
PwBD (OBC) 13 Years
PwBD (SC/ST) 15 Years
Widows/Divorced/Judicially Separated Women 7 Years (Maximum Age: 35/38/40 Years)
Ex-Servicemen Service Period + 3 Years (Maximum Age: 50 Years)

SBI Clerk Apply Online 2026 के लिए Application Fee

आपको बता दे कि General, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये फीस देनी होगी, जबकि SC, ST, PwBD, Ex-Servicemen और Disabled Ex-Servicemen के लिए कोई फीस नहीं है।

Category Application Fee
SC/ST/PwBD/XS/DXS ₹0 (Nil)
General/OBC/EWS ₹750
📢 नोट

Fee सिर्फ Online Mode में UPI, Debit Card, Credit Card या Internet Banking के जरिए जमा की जाएगी। एक बार फीस जमा होने के बाद वह किसी भी हालत में वापस नहीं होगी।

SBI Junior Associate Vacancy 2026 में Selection Process

बता दे कि सिलेक्शन तीन चरणों में होता है – Preliminary Exam, Main Exam और जरूरत पड़ने पर Local Language Proficiency Test।

सबसे पहले Preliminary Exam होता है, जिसमें अच्छे मार्क्स लाने वाले उम्मीदवारों को Main Exam के लिए बुलाया जाता है। Main Exam पास करने वाले उम्मीदवारों की एक Merit List बनाई जाती है, जो State-wise और Category-wise होती है। अगर उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में local language नहीं पढ़ी है, तो उसे अलग से Language Test भी देना पड़ता है।

  • Step 1: Preliminary Examination: पहले चरण में ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट होता है।
  • Step 2: Shortlisting: वेकेंसी के लगभग 10 गुना उम्मीदवारों को Main Exam के लिए चुना जाता है।
  • Step 3: Main Examination: दूसरे चरण में डिटेल्ड ऑनलाइन टेस्ट होता है।
  • Step 4: Local Language Test: जरूरत पड़ने पर स्थानीय भाषा की परीक्षा ली जाती है।
  • Step 5: Document Verification: चुने गए उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की जांच होती है।
  • Step 6: Final Merit List: सभी चरण पास करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

SBI Clerk Recruitment 2026 का Exam Pattern

यदि आप SBI Clerk Exam Date 2026 के बारे में जानना चाहते है तो आपको बता दे की Preliminary Exam 100 अंकों का होता है और 1 घंटे में पूरा करना होता है, जबकि Main Exam 200 अंकों का होता है और इसकी अवधि 2 घंटे 40 मिनट है।

Preliminary Exam Subject Questions Marks Time
English Language 30 30 20 Minutes
Numerical Ability 35 35 20 Minutes
Reasoning Ability 35 35 20 Minutes
Total 100 100 1 Hour
Main Exam Subject Questions Marks Time
General/Financial Awareness 50 50 35 Minutes
General English 40 40 35 Minutes
Quantitative Aptitude 50 50 45 Minutes
Reasoning Ability & Computer Aptitude 50 60 45 Minutes
Total 190 200 2 Hours 40 Minutes

दोनों परीक्षाओं में गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग है, जिसमें हर गलत जवाब पर 1/4 अंक काटा जाता है। Preliminary Exam के नंबर मेरिट में नहीं जुड़ते, सिर्फ Main Exam के नंबर से ही फाइनल मेरिट लिस्ट बनती है।

SBI Clerk Recruitment 2026 का Syllabus क्या है?

Preliminary Exam में English Language, Numerical Ability और Reasoning Ability से सवाल पूछे जाते हैं। Main Exam में General/Financial Awareness, General English, Quantitative Aptitude और Reasoning Ability & Computer Aptitude जैसे विषय शामिल हैं। Financial Awareness में बैंकिंग और करेंट अफेयर्स से जुड़े सवाल आते हैं, इसलिए उम्मीदवारों को इसकी नियमित तैयारी करनी चाहिए।

SBI Clerk Online Form 2026 कैसे भरें?

यदि आप SBI Clerk Online Form 2026 भरना चाहते है तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करके अपना आवेदन सफलतापूर्वक Submit कर सकते है :

  • Step 1: सबसे पहले SBI Official Website पर जाएं।
  • Step 2: Careers सेक्शन में “Current Openings” पर क्लिक करें।
  • Step 3: “Recruitment of Junior Associates 2026” वाले लिंक को खोलें।
  • Step 4: Detailed Advertisement (CRPD/CR/2026-27/17) को ध्यान से पढ़ें।
  • Step 5: अपनी Photo, Signature, Thumb Impression और Handwritten Declaration को स्कैन करके तैयार रखें।
  • Step 6: Online Form में अपनी Personal और Educational Information भरें और आवश्यक Documents Upload करें।
  • Step 7: Online माध्यम से Application Fee जमा करें और Form को Final Submit करें।

Important Links

SBI Clerk Online Form 2026 कब से भरा जाएगा?

SBI Clerk Recruitment 2026 का Online Registration 11 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है और यह 31 अगस्त 2026 तक चलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म भर लें।

Also Read Widget

SBI Clerk Recruitment 2026 की Salary

SBI Junior Associate का शुरुआती Basic Pay लगभग 26,730 रुपये है, जबकि मुंबई जैसे मेट्रो शहर में कुल शुरुआती सैलरी लगभग 46,000 रुपये प्रति महीना होती है।

Point Details
Pay Scale ₹24,050-1,340/3-₹28,070-1,650/3-₹33,020-2,000/4-₹41,020-2,340/7-₹57,400-4,400/1-₹61,800-2,680/1-₹64,480
Starting Basic Pay ₹26,730 (ग्रेजुएट उम्मीदवारों को 2 एडवांस इंक्रीमेंट सहित)
Total Starting Emoluments (Metro City) लगभग ₹46,000 प्रति महीना

सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को Dearness Allowance, Provident Fund, New Pension Scheme, मेडिकल और लीव-फेयर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। पोस्टिंग की जगह के अनुसार भत्तों में बदलाव हो सकता है।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Important Documents)

फॉर्म भरने से पहले नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें ताकि Application Process में कोई दिक्कत ना हो।

  • स्कैन की हुई Passport Size Photo
  • स्कैन किया हुआ Signature
  • Left Thumb Impression (बाएं हाथ के अंगूठे का निशान)
  • Hand-written Declaration (हस्तलिखित डिक्लेरेशन)
  • Graduation Marksheet/Degree Certificate
  • Identity Proof (Aadhaar Card/PAN Card/Voter ID)
  • Category Certificate (यदि लागू हो)

SBI Clerk Vacancy 2026 में State और Category Wise Reservation

बता दे कि हर State/UT के लिए वेकेंसी अलग-अलग Circle के अनुसार बांटी गई है, और उम्मीदवार सिर्फ एक ही State/UT के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आरक्षण सरकार के मौजूदा नियमों के अनुसार दिया जाता है। PwBD, Ex-Servicemen और Disabled Ex-Servicemen के लिए Horizontal Reservation उपलब्ध है, जो पहले से मौजूद कैटेगरी की वेकेंसी में ही शामिल होता है। उम्मीदवार को चुनाव के समय ही तय करना होता है कि वह किस State/UT के लिए अप्लाई करना चाहता है, क्योंकि बाद में इसे बदला नहीं जा सकता।

Conclusion

SBI Clerk Recruitment 2026 बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का एक बेहतरीन मौका है, जिसमें Junior Associate के 7,680 से ज्यादा पदों पर भर्ती हो रही है। इसके लिए सिर्फ ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है और उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। सिलेक्शन Preliminary Exam, Main Exam और जरूरत पड़ने पर Local Language Test के आधार पर होता है। Online Registration 11 से 31 अगस्त 2026 तक चलेगा, इसलिए eligible उम्मीदवारों को समय रहते अपना फॉर्म भर लेना चाहिए। SBI Clerk Recruitment 2026 से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए हमेशा Official Website ही चेक करें।

FAQ

Q1. SBI Clerk Recruitment 2026 क्या है?

SBI Clerk Recruitment 2026, State Bank of India की तरफ से Junior Associate (Customer Support & Sales) पद पर निकाली गई भर्ती है, जो क्लेरिकल कैडर में आती है। इसमें कुल 7,680 Regular पद हैं।

Q2. SBI Clerk Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 7,680 Regular पद हैं, जिसमें SC-1114, ST-837, OBC-1716, EWS-760 और General-3253 पद शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग कैटेगरी में बैकलॉग पद भी हैं।

Q3. SBI Clerk Apply Online 2026 कैसे करें?

उम्मीदवार SBI की Official Website sbi.bank.in पर जाकर “Recruitment of Junior Associates 2026” लिंक से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

Q4. SBI Junior Associate Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

कोई भी भारतीय नागरिक जो किसी भी विषय में ग्रेजुएट है और तय की गई आयु सीमा में आता है, वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। फाइनल ईयर के छात्र भी प्रोविजनल आधार पर अप्लाई कर सकते हैं।

Q5. SBI Junior Associate Vacancy 2026 में State Wise कितने पद हैं?

State-wise वेकेंसी अलग-अलग Circle के अनुसार बांटी गई है, जैसे Uttar Pradesh, Maharashtra, Tamil Nadu, West Bengal आदि में अलग-अलग संख्या में पद हैं। सटीक State-wise जानकारी के लिए Official Notification जरूर देखें।

Q6. SBI Clerk Online Form 2026 कब से भरा जाएगा?

SBI Clerk Online Form 11 अगस्त 2026 से भरना शुरू हो चुका है और यह 31 अगस्त 2026 तक भरा जा सकता है।

Q7. SBI Clerk Recruitment 2026 की Last Date क्या है?

SBI Clerk Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है।

Q8. SBI Clerk Vacancy 2026 के लिए Educational Qualification क्या है?

उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। यह Qualification 31 दिसंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए।

Q9. SBI Clerk Recruitment 2026 में Age Limit क्या है?

उम्मीदवार की उम्र 01 अप्रैल 2026 को कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। रिज़र्व कैटेगरी को नियम अनुसार आयु में छूट मिलती है।

Q10. SBI Clerk Apply Online 2026 के लिए Application Fee कितनी है?

General, OBC और EWS कैटेगरी के लिए फीस 750 रुपये है, जबकि SC, ST, PwBD और Ex-Servicemen कैटेगरी के लिए कोई फीस नहीं है।

Q11. SBI Junior Associate Recruitment 2026 में Selection Process क्या है?

सिलेक्शन Preliminary Exam, Main Exam और जरूरत पड़ने पर Local Language Proficiency Test के आधार पर होता है। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करके फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाती है।

Q12. SBI Clerk Recruitment 2026 का Exam Pattern क्या है?

Preliminary Exam 100 अंकों का और 1 घंटे का होता है, जिसमें English, Numerical Ability और Reasoning शामिल हैं। Main Exam 200 अंकों का और 2 घंटे 40 मिनट का होता है, जिसमें 4 विषय शामिल हैं।

Rahul Raaz - Author
Verified Publisher

Written by Rahul Raaz

Rahul Raaz is the Author of Online Update Stm. He holds a B.Tech degree and is passionate about providing accurate, reliable, and up-to-date information related to education, government jobs, competitive exams, admit cards, results, scholarships, admissions, and career opportunities. His goal is to help students and job seekers by delivering simple, authentic, and easy-to-understand content based on official sources, ensuring they receive the latest and most trustworthy updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top